एक्सप्लोरर

Budh Gochar 2023: ग्रहों के राजकुमार बुध जून में दो बार करेंगे गोचर, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा कैसा प्रभाव

Budh Gochar 2023: जून में बुध दो बार राशि बदलेंगे. पहले 7 जून को बुध वृषभ राशि में गोचर करेंगे. इसके बाद 24 जून को बुध मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. जानें बुध गोचर से किन राशियों को मिलेगा कैसा फल.

Budh Gochar 2023 in June: सभी ग्रह एक निश्चित समयावधि में अपना स्थान परिवर्तन करते हैं. मई का महीना खत्म होते ही जून की शुरुआत हो चुकी है. जून के महीने में कई ग्रहों की चाल बदलने वाली है.

बात करें ग्रहों के राजकुमार बुध की तो जून के महीने में बुध एक नहीं बल्कि दो बार राशि बदलने वाले हैं. जून के पहले हफ्ते में ही बुध ग्रह का गोचर होने वाला है. इसके बाद फिर से बुध 24 जून को अपनी राशि बदलेंगे. बता दें कि फिलहाल बुध मेष राशि में हैं और मार्गी चाल चल रहे हैं.

जून में दो बार राशि बदलेंगे बुध

जून के पहले सप्ताह में 7 जून 2023 को बुध शुक्र की राशि वृषभ में गोचर करने वाले हैं. बुध 7 जून को शाम 07:45 पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. 19 जून को बुध वृष राशि में अस्त हो जाएंगे. इसके बाद 24 जून को बुध मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष में बुध ग्रह को गहों का राजकुमार कहा गया है जोकि बल, बुद्धि, तर्क क्षमता, वाणी और व्यापार के कारक होते हैं. ऐसे में जून का महीना उनके लिए बेहद खास रहेगा, जिनकी कुंडली में बुध मजबूत हैं.

सबसे पहले बुध 7 जून को शुक्र ग्रह की राशि वृषभ में गोचर करने वाले हैं. ज्योतिष के अनुसार बुध के वृषभ राशि में गोचर करते ही सभी राशियों पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. लेकिन कुछ राशियों को बुध की कृपा से महालाभ होगा. जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां.

  • वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि वालों के लिए जून का महीना अनुकूल साबित होगा. इस अवधि में अत्प्रयाशित धन लाभ के भी योग हैं. व्यापारियों को व्यवसाय में मुनाफा होगा, बेरोजगारों को नई नौकरी के अवसर मिलेंगे. वहीं जो लोग पहले से ही नौकरी-पेशा से जुड़े हैं उनकी पदोन्नति और वेतनवृद्धि हो सकती है.
  • मिथुन राशि (Gemini): जून महीने में बुध वृषभ के बाद मिथुन राशि में भी प्रवेश करेंगे. इसलिए यह महीना आपके लिए भी अनुकूल रहने वाला है. इस अवधि में आपको करियर और कारोबार में खूब लाभ होगा. सभी काम में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आप धन कमाने के साथ संचय भी कर सकेंगे.
  • सिंह राशि (Leo): सिंह राशि वालों के लिए भी जून का महीना लाभप्रद रहेगा. आपको जीवनसाथ ही साथ मिलेगा और दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी. इस दौरान जीवन में कई सकारात्मक बदलाव भी आएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा.
  • धनु राशि (Sagittarius): आपके लिए भी जून का महीना अनुकूल रहने वाला है. आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. विवाहित लोगों के जीवन में खुशियां आएंगी और ऐसे लोग जिनके विवाह की बात चल रही है, इस अवधि में उनका विवाह तय हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Bill Gates की तरह करियर और कारोबार में होना है कामयाब, तो जान लीजिए सफलता के ये खास मंत्र

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज चंद्रमा-राहु का ग्रहण योग, क्या सचमुच लगेगा ग्रहण? जानें दोनों में बड़ा अंतर
आज चंद्रमा-राहु साथ, तो क्या चांद पर लगेगा ग्रहण? सूतक मानने से पहले समझें फर्क
दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर 'खराब'
दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर 'खराब'
तुला संक्रांति 2026: सूर्य बदलेंगे राशि, नौकरी से रिश्तों तक इन बातों पर रखें नजर
तुला संक्रांति 2026: सूर्य बदलेंगे राशि, नौकरी से रिश्तों तक इन बातों पर रखें नजर
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर से तुला में नीच होंगे सूर्य, क्या इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें? जानें नीचभंग का नियम
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर को नीच होंगे सूर्य, 5 राशियों पर असर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget