एक्सप्लोरर

Taurus Monthly Horoscope December 2022: वृष राशि वाले दिसंबर में न करें ये काम,जानें मासिक राशिफल

Vrish Masik Rashifal in Hindi: वृष राशि वालों के लिए दिसंबर 2022 का महीना कैसे रहने वाला है? आइए जानते हैं इस महीने का मासिक राशिफल (Taurus Monthly Horoscope December 2022).

Taurus Monthly Horoscope,December Monthly Horoscope 2022: वृष राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना बेहद खास होने जा रहा है. दिसंबर का महीना धन, जॉब, लव लाइफ, बिजनेस, सेहत आदि के लिए कैसा रहेगा? इस महीने ग्रहों की चाल आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालने जा रही हैं आइए जानते हैं दिसंबर महीने का राशिफल (december 2022 rashifal) .

आर्थिक राशिफल

  • 2,3,11,12,13,29,30 दिसम्बर को चन्द्रमा का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे बिजनेस में लाभ मिलता दिख रहा है. नए काम हाथ में ले सकते हैं.
  • 16 से 27 दिसम्बर तक अष्टम भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा जिससे बिजनेस करने वालों के लिए दिसम्बर महीना नई सौगात लेकर आएगा. 
  • मंगल की सातवीं व गुरू की नौवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से नया कार्य आरंभ कर सकते हैं या अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए कहीं से फंडिंग प्राप्त कर सकते हैं. बस प्रयास ना छोडे़. 
  • 05 से 27 दिसम्बर तक अष्टम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे महीने के मध्य में बिजनेस से जुड़े किसी बदलाव का संकेत प्राप्त हो रहे है आपके प्रयास एवं योजना, महत्वपूर्ण को समय से पूर्व ही पूरा करवा देगी. 

जॉब और करियर

  • 16 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक अष्टम भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा जिससे आप अपने हुनर का लोहा मनवाने में सफल रहेंगे.
  • 9,10,19,20 दिसम्बर को चन्द्रमा का दशम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे जॉब करने वालों के लिए कुछ नया करने का मौका मिल सकता है.जो उम्मीद से बेहतर परिणाम देगा. 
  • केतु की पाचवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से महीने के मध्य में करियर से जुडा कोई गोल्डन चांस मिल सकता है. जिसमें धन लाभ भी दोगुना होगा. 
  • 11,12,13,16,17,18 दिसम्बर को चन्द्रमा का दशम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे बॉस् के साथ गलतफहमी हो सकती है जिन्हें समय रहते हुए सुलझाने की जरूरत है वरना इसकी वजह से वर्कस्पेस पर कुछ दिक्क्त आ सकती है.

लव लाइफ

  • 05 से 27 दिसम्बर तक अष्टम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे फैमली में शांति बनी रहेगी. मन प्रसन्न रहेगा.
  • 2,3,11,12,13,29,30 दिसम्बर को चन्द्रमा का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे अगर आप सिंगल है तो पार्टनर की तलाश सोशल मीडिया के माध्यम से खत्म होगी.  
  • मंगल की सातवीं व गुरू की नौवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से दांपत्य जीवन में आपका पार्टनर आपको सपोर्ट करेगा, चाहे वो भावनात्मक हो या आर्थिक. 

शिक्षा राशिफल

  • 7,8,25,26 दिसम्बर को चन्द्रमा का पंचम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे विद्यार्थियों के लिए दिसम्बर नए मौके लेकर आएगा. 
  • गुरू की सातवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से लर्नर की लर्निंग क्षमता में इजाफा होगा. 
  • 16 से 27 दिसम्बर तक अष्टम भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा जिससे अगर आप कलात्मक फील्ड से जुडे हैं तो जल्द ही नए अवसर प्राप्त होगें..  

हेल्थ राशिफल

  • 2,3,7,8,29,30 दिसम्बर को चन्द्रमा का षष्ठ भाव से षडाष्टक दोष व 19,20 दिसम्बर को षष्ठ भाव में चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा जिससे दिसम्बर माह की शुरूआत में स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड सकता है. 
  • महीने की शुरूआत से 15 दिसम्बर तक अष्टम भाव से पाप कर्तरी दोष रहेगा जिससे ट्रैवल करते समय सावधानी जरूर रखें. 

उपाय

  • 03 दिसम्बर मोक्षदा एकादशी परः- किसी भी काम में लाभ सुनिश्चित करने के लिये घर में लोबान से धूप करें और ऊँ हृषिकेषाय नमः तथा ऊँ श्रीधराय नमः मंत्र का एक-एक बार जाप करें. 
  • 16 दिसम्बर मलमास पर- आर्थिक तरक्की के साथ अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिये रविवार को छोड़कर बाकी प्रत्येक दिन रोज सुबह स्नान के बाद तुलसी के पौधे में जल डालना चाहिए और शाम के समय घी का दीपक जलाना चाहिए. 
  • 19 दिसम्बर सफला एकादशी पर- आज अगर किसी नये काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसे शुरू करने से पहले गाय को गेहूं के आटे से बनी रोटी पर गुड़ रखकर खिलाएं. आपके काम की शुरुआत अच्छी होगी और साथ ही उसकी तरक्की भी सुनिश्चित होगी. 
  • 23 दिसम्बर देवपितृकार्य अमावस्या परः- आज दिन ढलने से पहले अपनी क्षमता के अनुसार सात प्रकार का अनाज दान करें. कोशिश करें कि घर का मुखिया पक्षियों को अपने हाथ से यह दाना डालें.

Marriage: गुरु मार्गी होकर बना रहे हैं विवाह का योग, यदि आ रही है परेशानी तो करे लें ये उपाय

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucky Zodiac: अगले 24 जुलाई तक इन 5 राशियों के लिए नौकरी और करियर के शुभ योग
Lucky Zodiac: अगले 24 जुलाई तक इन 5 राशियों के लिए नौकरी और करियर के शुभ योग
Mangal Upay: अगर कुंडली में मंगल कमजोर है तो इन उपायों को नजरअंदाज न करें
Mangal Upay: अगर कुंडली में मंगल कमजोर है तो इन उपायों को नजरअंदाज न करें
FIFA Numerology: FIFA के 5 खिलाड़ियों का जर्सी नंबर बना उनकी पहचान! क्या लकी नंबर ने बढ़ाया आत्मविश्वास?
FIFA Numerology: FIFA के 5 खिलाड़ियों का जर्सी नंबर बना उनकी पहचान! क्या लकी नंबर ने बढ़ाया आत्मविश्वास?
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर के बाद किन राशियों में बनने लगे हैं उन्नति के योग? जानिए किसे मिलेगा धन लाभ
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर के बाद किन राशियों में बनने लगे हैं उन्नति के योग? जानिए किसे मिलेगा धन लाभ

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget