एक्सप्लोरर

Taurus Monthly Horoscope October 2024: वृषभ राशि अक्टूबर मासिक राशिफल, धैर्य न खोएं, संघर्ष से समाधान होगी हर समस्या

Taurus Monthly Horoscope October 2024: वृषभ (Vrishabh) के लिए अक्टूबर माह बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष (Astrologer) से वृषभ मासिक राशिफल.

Vrishabh Rashifal October 2024: वृषभ राशि वालों के लिए अक्टूबर 2024 का महीना अच्छा ही रहेगा. बस आपको अपना धैर्य बनाए रखना है. माह के अंत तक आप अपने संघर्ष से हर समस्या का समाधान कर लेंगे.

आइए विख्यात ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं वृषभ राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा अक्टूबर (October 2024) का महीना.

वृषभ राशि अक्टूबर 2024 मासिक राशिफल (Taurus October 2024 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope):

  • एडवरटाइजिंग कैंपेन डेवलेपर बिनजेस, स्क्रिप्ट राइटिंग बिजनेस हैंडिमैन सर्विस, रिर्सच बेस्ट बिजनेस, ट्रांसलेशन सर्विस, टूर गाईड व्यापारियों के लिए स्थितियां अच्छी रहेंगी. गुरु की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर रहेगी जिससे बिजनेस में कुछ नए स्रोतों का सृजन होगा. कुछ नए लोगों से मेल मुलाकात होगी.
  • 12 अक्टूबर तक शुक्र की सातवीं दृष्टि द्वादश भाव पर होने से ज्युस सेंटर, रिपेयरिंग बिजनस, ट्रेवल ऐजेंसी, टेलरिंग का बिजनस, बेकरीशॉप, वेडिंग कंसल्टेंट, कस्टमाईड ज्वेलरी व्यापार में उन्नति होगी और विदेश से भी बिजनेस में वृद्धि के योग बनने लगेंगे.
  • सप्तम भाव के स्वामी मंगल का 19 अक्टूबर तक सप्तम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे साझेदारी में बिजनेस करने वालों का महीने का मध्य कुछ कमजोर रह सकता है, क्योंकि इस दौरान आपका आपसी अहम का टकराव बिजनेस में समस्याएं पैदा (Problem Create) कर सकता है. लेकिन महीने के आखिर तक दोनों को समझ आएगा कि आपको आपस में मिलकर ही बिजनेस को आगे बढ़ाने से लाभ हो सकता है.
  • 13 अक्टूबर से शुक्र सप्तम भाव में विराजित रहेंगे जिससे इम्पॉर्ट-एक्सपॉर्ट बिजनेस, ब्लॉगिंग, सिंगिंग एण्ड डांसिंग, टिफिन सर्विस, एफिलिएट मार्केटिंग बिजनेस, वेबसाईट डिज़ाइनिंग बिजनेसमैन की आर्थिक स्थिति को देखा जाए तो कुछ अनुकूल रहेगी. आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग बनाएंगे आपका साहस और पराक्रम उच्च स्तर पर होगा जिससे बिजनेस में भी अच्छा जोखिम लेकर आप अच्छी अर्थ लाभ की प्राप्ति कर सकते है.
  • 20 अक्टूबर से सप्तम भाव के स्वामी मंगल तृतीय भाव में नीच के होकर विराजित रहेंगे जिससे ई-कॉमर्स बिजनेस, डिजिटल मार्केटिंग बिजनेस, चाइल्ड केयर बिजनेस, रियल इस्टेट, शिपिंग बिजनेस, होम ट्यूटर व्यापारियो को मनचाहे परिणाम (Result) प्राप्त करने में निराशा का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आपको धैर्य नहीं खोना है क्योंकि बिजनेस की गति धीरे-धीरे बढ़नी शुरू हो जाएगी.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope):

  • दशम भाव में शनि स्वगृही होकर शश योग बनाकर विराजित रहेंगे, जिससे आपके कार्य करने की शक्ति और अनुभव का लाभ उठाते हुए ग्लास रिसाइक्लिंग, पैकेजिंग रिसाइक्लिंग कर्मचारियों को अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने पर ध्यान देना होगा.
  • 16 अक्टूबर तक सूर्य का दशम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे आप साथी कर्मचारियों पर निर्भर रहेंगे. इस पर आंख बंद कर के ना सोचें बल्कि अपनी ओर से भी प्रयास करते रहें. पूरी तरह से किसी पर निर्भर होना अनुकूल नहीं होता .
  • 19 अक्टूबर तक मंगल का षष्ठ भाव व दशम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा, जिससे सहकर्मियों के साथ सहयोगात्मक रवैया रखेंगे, आपकी मदद भी करेंगे, लेकिन वे अभिमानी भी हो सकते हैं, इसलिए उनसे अच्छे से पेश आएं और अच्छा व्यवहार करें, दोस्ताना व्यवहार उन्हें पसंद आएगा. वह आपकी मदद करेंगे, जिससे आपको नौकरी (Job) में अच्छे परिणाम मिलेंगे .
  • 17 अक्टूबर से सूर्य षष्ठ भाव में नीच के होकर विराजित रहेंगे, जिससे आपकी संघर्ष क्षमता बढ़ेगी. आप संघर्ष करके अपनी नौकरी में अपना स्थान पक्का कर पाएंगे .

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope):

  • महीने की शुरुआत से 12 अक्टूबर तक शुक्र षष्ठ भाव में विराजित रहेंगे जिससे आप अपने प्रियतम से परिवार वालों की बातचीत करा सकते हैं. इससे आप अपने प्यार को एक अगले पड़ाव तक ले जाने में कामयाब रहेंगे.
  • 16 अक्टूबर तक पंचम भाव में सूर्य-केतु का ग्रहण दोष रहेगा जिससे वैवाहित जीवन (Married Life) में उतार-चढ़ाव (Ups-Down) के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा जिससे फेस्टिवल सीजन (Festival Season) पर आपका रिश्ता सुरक्षित रहेगा.
  • गुरु की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से प्रेम जीवन (Love Life) में आप दोनों की तालमेल शानदार रहेगी.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope):

  • 09 अक्टूबर तक पंचम भाव में व 17 से 28 अक्टूबर तक षष्ठ भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा मास कम्युनिकेशन, मास मीडिया और क्रिएटिव राइटिंग, एनिमेशन फिल्म मेकिंग के छात्रों के लिए बहुत अच्छा रहेगा.
  • गुरु की पाचवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से IBPS PO, Clerk, SBI PO, कलर्क, प्रतियोगी परीक्षा के विद्यार्थियों की रुचि बनी रहेगी और परिणामस्वरूप आपको परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगेच
  • 19 अक्टूबर तक मंगल की चौथी दृष्टि पंचम भाव पर होने से प्रतियोगी परीक्षा (Competitive Exam) की तैयारी में लगे परीक्षार्थियों (Competitor) का सपना कुछ विलंब के साथ पूरा होने के योग बनेंगे, ऐसी संभावना भी है कि अक्टूबर मंथ विशेष रूप से आपको सफलता दिला सकता है.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope):

  • 12 अक्टूबर तक शुक्र षष्ठ भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेंगे जिससे आप अनुशासित होकर जीवन व्यतीत करना पसंद करेंगे और आपकी स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगी. आप खुद को ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे.
  • 09 अक्टूबर से गुरु आपकी राशि में वक्री रहेंगे जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि होगी जिससे आप छोटी-मोटी बीमारियों की चपेट में आने से बचेंगे.
    19 अक्टूबर तक मंगल की सातवीं दृष्टि अष्टम भाव पर होने से शिक्षा को लेकर यात्रा की योजना बन सकती है.

वृषभ राशि वालों के लिए उपाय (Taurus Rashi 2024 Upay)

03 अक्टूबर शरद नवरात्रा आरंभ- सफेद या हल्के नीले रंग के वस्त्र धारण कर मां ब्रह्मचारिणी (Brahmacharini) की पूजा करें. उन्हें श्वेत पुष्प और नैवेद्य में पंचमेवा, सुपारी, या मिश्री का भोग लगाकर ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नमः मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति और परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी. 
12 अक्टूबर विजय दशमी पर- आप श्रीराम को सफेद पुष्प, अक्षत, कुमकुम अर्पित कर खीर का भोग लगाकर कर ॐ रामभद्राय नमः मंत्र का जाप करें.

ये भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में माता की सवारी दे रही क्या संकेत? परिणाम जान उड़ जाएंगे होश

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 7 November 2026: प्रीति योग से इन 4 राशियों को बड़ा लाभ, धनु का बड़ा सौदा और मकर को पदोन्नति!
Kal Ka Rashifal 7 November 2026: प्रीति योग से इन 4 राशियों को बड़ा लाभ, धनु का बड़ा सौदा और मकर को पदोन्नति!
Dhanteras 2026: धनतेरस पर न खरीदें ये 7 अशुभ चीजें, राहु-शनि दोष से हो सकता है नुकसान
धनतेरस पर न खरीदें ये 7 अशुभ चीजें, राहु-शनि दोष से हो सकता है नुकसान
Dhanteras 2026: धनतेरस पर खरीदारी व पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें राशि अनुसार क्या खरीदें
धनतेरस पर खरीदारी व पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें राशि अनुसार क्या खरीदें
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: धनतेरस पर सिंह के धन और मीन के व्यापार का कैसा रहेगा हाल? पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: धनतेरस पर सिंह के धन और मीन के व्यापार का कैसा रहेगा हाल? पढ़ें राशिफल

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
Viral Video: घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
Goat Farming Training: यहां मिल रही बकरी पालन की फ्री ट्रेनिंग, किसान भाइयों के फायदे की बात
यहां मिल रही बकरी पालन की फ्री ट्रेनिंग, किसान भाइयों के फायदे की बात
Embed widget