एक्सप्लोरर

Tarot card reading: टैरो कार्ड्स से जानें कैसा रहेगा 13 दिसंबर का दिन, पढ़ें राशिफल

Tarot Card Rashifal 13 December 2024: टैरो कार्ड के अनुसार 13 दिसंबर, शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? इस दिन कौन सा कार्ड आपकी लाइफ में खुशियां भरने जा रहा है, जानें अपना टैरो राशिफल.

Tarot Rashifal 13 December 2024: टैरो कार्ड से भी दैनिक जीवन में होनी वाली अच्छी बुरी घटनाओं के बारे में पता लगाया जा सकता है. शुक्रवार, 13  दिसंबर 2024 का दिन बिजनेस, करियर, शिक्षा, लव लाइफ और जॉब आदि को लेकर कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं सभी राशियों का टैरो राशिफल-

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Horoscope)-
टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है. आज आपको कुछ परेशानियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. आज आपके मन में किसी न किसी बात को लेकर उलझन भी रहेगी.

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Horoscope)-
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लोगों को आज हर काम बहुत ही संयम से करने की जरूरत है. साथ ही आज व्यापारियों को भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी. आज आपके लिए धन लाभ और बचत के अच्छे योग बन रहे हैं.

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Horoscope)-
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों को आज घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं. माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है. परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी.

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को कुछ महत्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे रहने वाले हैं. , उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें. गलत संगति या नशे की लत से बचें.

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को समाज में मान सम्मान मिलेगा. सामाजिक क्षेत्र में लोग आपसे काफी प्रसन्न होंगे. नौकरीपेशा जातकों को और व्यापारियों को लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे. किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा.

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोग व्यावसायिक गतिविधियों में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं. इस राशि के कुछ लोगों को आज अपनी संतान के वैवाहिक प्रयासों में सफलता मिल सकती है. हालांकि, आज आपको माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता रहेगी.

तुला टैरो राशिफल (Leo Tarot Horoscope)-
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों को आज उनका कोई गलत निर्णय परेशानी में डाल सकता है. इसलिए थोड़ा सोच समझकर ही कोई फैसला करें. जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है, किन्तु बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बच सकते है.

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope)-
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों को आज किसी स्त्री के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पडे़गा. प्रेम प्रसंगों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है. क्रोध से बचें, पक्षियों को दाना डालें.

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Horoscope)-
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन पूंजी निवेश के मामले में बहुत ही लाभकारी साबित होने वाला है. आज आपको पूंजी निवेश से लाभ मिलेगा. हालांकि, अत्यधिक परिश्रम व अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा. धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा.

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Horoscope)-
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोगों को आज अपने मित्रों और सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे. उदर संक्रमण, पाचन संस्थान के रोग परेशान करेंगे.

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Horoscope)-
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए फिलहाल, यात्रा के योग बन रहे हैं. इस दौरान किसी अजनबी पर भरोसा न करें. इस समय जब आप अपने जीवन के संघर्ष के दौर से गुजर रहे होंगे तो अधिक परिश्रम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है.

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Horoscope)-
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के जातकों को आज प्रत्यक्ष रूप से शत्रुओं से परेशानी होगी. सोच समझकर कार्य की रूपरेखा तय करें. वहीं, आज करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे.

ये भी पढ़ें: Mokshada Ekadashi 2024: दिसंबर की पहली एकादशी कब, सनातन धर्म में क्या है इसका धार्मिक महत्व

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
नवमी पर कन्या पूजन के लिए 9 बच्चियां नहीं मिल रहीं? क्या कम कन्याओं के साथ भी पूरी हो सकती है पूजा?
नवमी पर नौ कन्याएं जुटाना मुश्किल हो रहा है? कम बच्चियों के पूजन पर यह बात जान लें
Kanya Pujan 2026: नवरात्रि कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
नवरात्रि 2026: कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget