एक्सप्लोरर

Tarot card reading: टैरो कार्ड्स से जानें अपना 03 दिसंबर का राशिफल

Tarot Card Rashifal 03 December 2024: टैरो कार्ड के अनुसार 03 दिसंबर, मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? इस दिन कौन सा कार्ड आपकी लाइफ में खुशियां भरने जा रहा है, जानें अपना टैरो राशिफल.

Tarot Rashifal 03 December 2024: टैरो कार्ड से भी दैनिक जीवन में होनी वाली अच्छी बुरी घटनाओं के बारे में पता लगाया जा सकता है. मंगलवार, 03 दिसंबर 2024 का दिन बिजनेस, करियर, शिक्षा, लव लाइफ और जॉब आदि को लेकर कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं सभी राशियों का टैरो राशिफल-

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Horoscope)-

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन टैरो कार्ड्स की गणना के मुताबिक थोड़ा तनाव वाला रह सकता है. आपको सलाह है कि आज कोई भी ऐसा कार्य न करें जो आपको बोझ लगे. किसी बात को लेकर आपका आज अनावश्यक विवाद हो सकता है. साथ ही आज आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं, इसलिए थोड़ा सतर्क रहें.

वृषभ टैरो राशिफल (Tauras Tarot Horoscope)-

वृषभ राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स के अनुसार, मंगलवार का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है. दरअसल, आज आपको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती है. जिसकी वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. इस राशि के कुछ लोग अपना समय धार्मिक चर्चा में व्यतीत करेंगे.

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Horoscope)-

मिथुन राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आपको अपने परिचितों के साथ लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है. आज यदि आपसे कोई उधार मांगे तो थोड़ा सोच विचार करके ही दें. वरना आपके रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है. आज आप मकान या वाहन पर धन खर्च कर सकते हैं.

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Horoscope)-

कर्क राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आपको नौकरी और व्यापार दोनों ही जगह आर्थिक मामलों में थोड़ा समझदारी से काम करने की जरूरत है. हालांकि, आज कार्य स्थल में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे. परेशानियों को धीरज और अपने व्यवहार में सुधार करके हल किया जा सकता है.

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अहम रहने वाला है. आज आपको शिक्षा प्रतियोगिता संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकेंगे, परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है.

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को आज अपनी वाणी पर थोड़ा काबू रखने की जरूरत है. वरना आपकी किसी से बेवजह की बहस हो सकती है. जिस वजह से आपका अपने सहयोगियों से विवाद या झगड़ा हो सकता है. साथ ही आज कोशिश करें की आप कार्यस्थल पर नई चीजों को सीखने के लिए आगे रहें. वरना बाकी लोगों के तुला में कहीं आप पीछे न रह जाएं.

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोग आज खुद को कामकाज को लेकर अधिक फोकस नहीं कर पाएंगे. आज हो सकता है कि आपको कामकाज में दिशा की कमी महसूस हो जाए. आपको सलाह है कि अपना ध्यान केंद्रित रखें.

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को आज काफी परेशानियों और मतभेदों से आमना सामना करना पड़ सकता है. जिस वजह से आप खुद में आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे. हो सकता है कि आज आपके काम ठीक से पूरे न हो पाएं. आपको सलाह है कि किसी से भी अनावश्यक विवाद से बचें.

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त और खुशहाल रहने वाला है. आज आपके सामने नए अवसर आएंगे. साथ ही आज आप जो भी यात्रा करेंगे आपको वांछित परिणाम मिलेंगे. साथ ही आपको आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं.

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगों को आज किसी विशेष कार्य की चिंता रहने वाली है. साथ ही आज व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें. अजनबियों से थोड़ा सावधान रहें. व्यापारियों को कोई भारी नुकसान हो सकता है, इसलिए थोड़ा संभलकर रहें.

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. इस राशि के कुछ जातकों को संतान संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है. हालांकि, आपको अपने रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है.

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Horoscope)-

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के नौकरीपेशा जातकों को पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा. साथ ही आपके कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी.  नए कामों की शुरुआत संभव है.

ये भी पढ़ें: घर के मंदिर में कौन से देवी देवताओं की फोटो नहीं लगानी चाहिए?

 

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Love Rashifal 3 July 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों में सुनहरा दिन, मिलेगा दिल का सुकून
वृश्चिक राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों में सुनहरा दिन, मिलेगा दिल का सुकून
Tarot Rashifal 3 July 2026: शुक्रवार को इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत; पढ़ें टैरो राशिफल
Tarot Rashifal 3 July 2026: शुक्रवार को इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत; पढ़ें टैरो राशिफल
Red Sky: आसमान का अचानक खून जैसा लाल होना क्या है? प्राचीन ग्रंथों में छिपी हैं बड़ी चेतावनियां!
आसमान का अचानक खून जैसा लाल होना क्या है? प्राचीन ग्रंथों में छिपी हैं बड़ी चेतावनियां!
Amarnath Yatra 2026: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रवाना किया पहला दल, कड़ी सुरक्षा के बीच 'बम बम भोले' के जयकारों से गूंजा जम्मू
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रवाना किया पहला दल, कड़ी सुरक्षा के बीच 'बम बम भोले' के जयकारों से गूंजा जम्मू

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget