एक्सप्लोरर

Surya Mantra: बेहद शक्तिशाली माने जाते हैं सूर्य देव के ये मंत्र, ऊर्जा से भर जाता है जीवन, मिलती है निरोगी काया

Surya Mantra Benefits: रविवार के दिन सूर्य देव के कुछ मंत्रों का जाप करना बहुत प्रभावशाली माना जाता है. इन मंत्रों के जाप से जीवन में सुख, समृद्धि, ऊर्जा और शक्ति का संचार होता है.

Sunday Upay: रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है. सूर्य देव को जगत की आत्मा माना जाता है. रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा-पाठ करने से अनगिनत लाभ मिलते हैं. जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है उसे समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है. इन लोगों का भाग्य सूर्य की तरह चमकता है. इन लोगों को ज्यादातर कार्यों में सफलता मिलती है. रविवार के दिन सूर्य के कुछ मंत्रो का जाप करना बहुत लाभकारी माना जाता है. इन मंत्रों के जाप जीवन में ऊर्जा आती है और निरोगी काया का वरदान मिलता है.

भगवान सूर्य के चमत्कारी मंत्र

ॐ हृां मित्राय नम:

सूर्य देव के इस मंत्र के जाप से अच्छी सेहत का वरदान मिलता है. इस मंत्र के शुभ प्रभाव से आपकी कार्य करने की क्षमता बढ़ जाती है. सूर्य देव के इस चमत्कारी मंत्र का जाप उन्हें अर्घ्य देते समय नियमित रूप से करना चाहिए.

ॐ हृीं रवये नम:

जिन लोगों की सेहत अक्सर ही खराब रहती है, उन लोगों को इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए. माना जाता है कि इस मंत्र के जाप से शरीर का रक्त संचार ठीक रहता है. इस चमत्कारी मंत्र का जाप सूर्य देव के सामने खड़े होकर करना चाहिए. इस मंत्र के जाप से मनुष्य स्वस्थ और निरोगी काया प्राप्त करता है.

ॐ हूं सूर्याय नम:

सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करने से हर तरह का तनाव दूर होता है और मानसिक शांति मिलती है. इस मंत्र के प्रभाव से बुद्धि में वृद्धि होती है और ध्यान केंद्रित रहता है. यह मंत्र आपको जीवन में तरक्की कराता है.

ॐ हृ: पूषणे नम:

सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करने से जीवन में बल और पराक्रम बढ़ता है. इसके जाप से जीवन में संयम और धैर्य बढ़ता है. इस मंत्र का जाप करने से इससे मनुष्य का मन धार्मिक कर्मों में भी लगता है.

ॐ ह्रां हिरण्यगर्भाय नमः

इस मंत्र का जाप हर छात्र को करना चाहिए. उन्हें इस मंत्र के जाप से विशेष लाभ मिलता है. इस मंत्र के जाप से  शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक शक्तियां विकसित होती हैं. इसके शुभ प्रभाव से आप कई उपलब्धियां हासिल करते हैं.

ॐ आदित्याय नमः

सूर्य के इस मंत्र का जाप करने से बुद्धि तीव्र होती है और आर्थिक समस्या दूर होती है. इस मंत्र के जाप से समाज में मान-सम्मान का भी लाभ मिलता है. इस मंत्र के जाप से मनुष्य की लोकप्रियता बढ़ती है. 

ॐ भास्कराय नमः

इस मंत्र के जाप से आंतरिक और बाहरी शरीर स्वच्छ रहता है. साथ ही मन भी प्रसन्न रहता है. इसके नियमित जाप से सूर्य देव की विशेष कृपा बनी रहती है. इसके अलावा व्यक्ति की कार्यक्षमता भी बढ़ती है. सूर्य के इस मंत्र का जाप करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं.

रविवार के ये मंत्र दिलाते हैं विशेष लाभ

रविवार के दिन इन मंत्रों का जाप करने से सूर्य देव को जल्द प्रसन्न होते हैं. रविवार के दिन सूर्यदेव जो जल चढ़ाने के बाद सूर्य देव के इन मंत्रों का जाप 108 बार करना चाहिए. सूर्य के इन मंत्रों के जाप से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. ध्यान रखें कि इन मंत्रों का उच्चारण एकदम सटीक तरीके से करें.

ये भी पढ़ें

शनि के अस्त होते ही बढ़ेंगी इन राशियों की मुश्किलें, समस्याओं से घिर जाएगा जीवन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mithun Rashifal 8 August 2026: मिथुन राशि वाले 12वें चंद्रमा से रहें सतर्क, फिजूलखर्ची और ऑफिशियल जांच बढ़ा सकती है तनाव
Mithun Rashifal 8 August 2026: मिथुन राशि वाले 12वें चंद्रमा से रहें सतर्क, फिजूलखर्ची और ऑफिशियल जांच बढ़ा सकती है तनाव
Vrishabh Rashifal 8 August 2026: वृषभ राशि में ही रहेंगे चंद्रमा, सर्वामृत योग से ऑनलाइन बिजनेस में होगा बंपर धन लाभ
Vrishabh Rashifal 8 August 2026: वृषभ राशि में ही रहेंगे चंद्रमा, सर्वामृत योग से ऑनलाइन बिजनेस में होगा बंपर धन लाभ
Mesh Rashifal 8 August 2026: मेष राशि वालों को 2रे चंद्रमा से मिलेगा बड़ा लाभ, ध्रुव व सर्वामृत योग से परास्त होंगे विरोधी
Mesh Rashifal 8 August 2026: मेष राशि वालों को 2रे चंद्रमा से मिलेगा बड़ा लाभ, ध्रुव व सर्वामृत योग से परास्त होंगे विरोधी
Vastu Shastra: घर से निकलते वक्त पीछे से क्यों नहीं टोकना चाहिए? जानें इसके पीछे का धार्मिक और ज्योतिष कारण
क्या आप भी करते हैं यह गलती? जानें घर से बाहर निकलते वक्त पीछे से आवाज देना क्यों है महा-अपशकुन

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget