एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2024: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं? जानें समय और दिन

First Solar Eclipse 2024: धार्मिक रूप से सूर्य ग्रहण को शुभ घटना नहीं माना गया है. मान्यताओं के अनुसार इस समय सूर्य के ऊपर राहु का प्रभाव बढ़ जाता है. साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा.

Solar Eclipse 2024: ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन धर्म और ज्योतिष शास्त्र में इसका खास महत्व माना जाता है. सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है. जब भी सूर्य ग्रहण की घटना घटित होती है तो इसका प्रभाव पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीव धारियों पर पड़ता है. सूर्य ग्रहण देखने में बहुत ही सुंदर लगता है. हालांकि सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से देखना नुकसानदायक होता है. आइए जानते हैं कि इस साल सूर्य ग्रहण कब लगेगा और भारत में दिखाई देगा या नहीं.

इस दिन लगेगा साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा. यह ग्रहण रात 09:12 मिनट से  मध्य रात्रि 01:25 मिनट तक रहेगा. इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 25 मिनट तक रहेगी. 8 अप्रैल को लगने वाला यह ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण यानी कि खग्रास सूर्य ग्रहण होगा. यह ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगेगा.

क्या होता है पूर्ण सूर्य ग्रहण 

ग्रहण के दौरान कभी-कभी सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी के बीच ऐसी स्थिति आ जाती है जब चंद्रमा पूर्ण रूप से सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक जाने से कुछ समय के लिए रोक लेता है. इस स्थिति में चंद्रमा की पूर्ण छाया पृथ्वी पर पड़ती है जिससे लगभग अंधेरा सा प्रतीत होता है. सूर्य की इस अवस्था को पूर्ण सूर्यग्रहण कहा जाता है.

साल का पहला ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा

8 अप्रैल को लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. यह ग्रहण पश्चिमी यूरोप पेसिफिक,अटलांटिक,आर्कटिक मेक्सिको,उत्तरी अमेरिका (अलास्का को छोड़कर),कनाडा,मध्य अमेरिका,दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में दिखाई देगा. भारत में दिखाई ना देने की वजह से ना तो इसका धार्मिक महत्व होगा और न ही इसका सूतक काल माना जाएगा. 

सूर्य ग्रहण के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

सूर्य ग्रहण के दौरान घर से बाहर बिल्कुल भी ना निकलें और घर में ही रह कर ईश्वर की आराधना करें. सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास ध्यान रखना चाहिए. कोई भी ऐसा कार्य ना करें जिससे आपको शारीरिक समस्या का सामना करना पड़े. गर्भवती महिलाओं को इस दौरान किसी भी नुकीली चीज जैसे कि चाकू,सुई और कैंची के इस्तेमाल से बचना चाहिए. सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए. ग्रहण काल में भगवान के मंत्रों का जाप करना लाभदायक रहता है. 

ये भी पढ़ें

आज पौष अमावस्या के दिन कर लें ये काम, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Navratri vs Durga Puja: नवरात्रि 9 दिन और दुर्गा पूजा 5 दिन की क्यों? जानें दोनों में अंतर
नवरात्रि और दुर्गा पूजा एक ही हैं या अलग? 9 दिन और 5 दिन का फर्क समझें
Kal Ka Rashifal 29 September 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति!
Kal Ka Rashifal 29 September 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति!
कन्या साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026: पेंडिंग विश होगी पूरी, विदेशी व्यापार में बड़ा कॉन्ट्रैक्ट
कन्या साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026: पेंडिंग विश होगी पूरी, विदेशी व्यापार में बड़ा कॉन्ट्रैक्ट
सिंह साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026: करियर-बिजनेस में खुलेंगे नए रास्ते, वर्किंग वुमन को बड़ी सफलता
सिंह साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026: करियर-बिजनेस में खुलेंगे नए रास्ते, वर्किंग वुमन को बड़ी सफलता

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
'PDA में A फॉर ओवैसी होना चाहिए', अखिलेश यादव पर बरसे AIMIM नेता
'PDA में A फॉर ओवैसी होना चाहिए', अखिलेश यादव पर बरसे AIMIM नेता
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
Wooden Table Cleaning: क्या फीकी पड़ गई है लकड़ी की मेज? बिना पॉलिश ऐसे चमकाएं
क्या फीकी पड़ गई है लकड़ी की मेज? बिना पॉलिश ऐसे चमकाएं
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
Embed widget