एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल कब है, जानें तिथि, समय और सूतक काल

Surya Grahan 2023 Date Time in India: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण होली के बाद गुरुवार 20 अप्रैल को लगेगा. यह ग्रहण दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में नजर आएगा. लेकिन भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा.

Solar Eclipse 2023: सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) को ज्योतिष और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. साल 2023 में कुल चार ग्रहण लगेंगे. इसमें 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होंगे. बात करें सूर्य ग्रहण की तो, इस साल का पहला सूर्य ग्रहण गुरुवार 20 अप्रैल 2023 को लगेगा. ज्योतिष के अनुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में घटित होगा. इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा.

सूर्य ग्रहण 2023 तिथि और समय (Solar Eclipse 2023 Date Time)

ज्योतिष के अनुसार, साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण होली (Holi 2023) पर्व के बाद 20 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या (Vaishakh Amavasya) तिथि को सुबह 07:04 बजे लगेगा और दोपहर 12:29 बजे ग्रहण समाप्त हो जाएगा. साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा. सार्व निर्देशांकित काल यानी यूटीसी समय के अनुसार ग्रहण 02:37:08 पर शुरू होगा और इसकी समाप्ति 05:56:43 पर होगी. ग्रहण का अधिकतम समय 04:16:53 पर रहेगा.

कहां दिखाई देगा साल का पहला सूर्य ग्रहण 2023

20 अप्रैल 2023 को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में तो दिखाई नहीं देगा. लेकिन दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में इसे देखा जा सकेगा. साल का पहला सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, पूर्व और दक्षिण एशिया, प्रशांत महासागर, अंटार्कटिका और हिंद महासागर में दिखाई देगा.

सूतक नहीं होगा मान्य

20 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण खग्रास ग्रहण होगा, लेकिन इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा. इसलिए यहां इसका सूतक काल (Sutak Kaal) भी मान्य नहीं होगा. ज्योतिष की माने तो जिस क्षेत्र में ग्रहण दिखाई नहीं देता वहां सूतक मान्य नहीं होता है और पूजा-पाठ जैसे धार्मिक कार्यों पर भी कोई मनाही नहीं होती है. आमतौर पर सूतक सूर्य ग्रहण के 12 घंटे और चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले मान्य हो जाता है.

2023 में लगने वाला ग्रहण

  • साल 2023 में कुल चार ग्रहण लगेंगे, जिसमें 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण हैं.
  • 20 अप्रैल 2023 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा. यह भारत में दिखाई नहीं देगा.
  • इसके बाद 14 अक्टूबर 2023 को दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा. यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जो मध्य, दक्षिण और उत्तरी अमेरिका से गुजरेगा और मैक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण अमेरिकी देशों के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा.
  • 5 मई 2023 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा. यह उपच्छाया ग्रहण होगा, जिसे एशियाई देशों, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीकी देशों में देखा जा सकेगा.
  • साल का अंतिम और दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को लगेगा. यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जिसे एशिया, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी और दक्षिण अमेरिका के कुछेक हिस्सों में देखा जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण कब है? जाने सूतक काल का समय और भारत पर असर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shani Vakri 2026: शनि वक्री में नौकरी और रिश्तों की होगी असली परीक्षा
शनि वक्री में नौकरी और रिश्तों की होगी असली परीक्षा
Aaj Ka Rashifal 6 August 2026: भरणी नक्षत्र में चंद्रमा, जानें आज मेष से मीन तक किसकी बदलेगी किस्मत
Aaj Ka Rashifal 6 August 2026: भरणी नक्षत्र में चंद्रमा, जानें आज मेष से मीन तक किसकी बदलेगी किस्मत
Aaj Ka Meen Rashifal 6 August 2026: मेहनत का मिलेगा फल, करियर में खुल सकते हैं नए अवसर
मेहनत का मिलेगा फल, करियर में खुल सकते हैं नए अवसर
Aaj Ka Kumbh Rashifal 6 August 2026: रुके हुए काम पकड़ेंगे रफ्तार, किस्मत भी देगी साथ
रुके हुए काम पकड़ेंगे रफ्तार, किस्मत भी देगी साथ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget