एक्सप्लोरर

Sun Transit: मीन राशि वालों को सूर्य का परिवर्तन दे सकता है आर्थिक झटका, खर्चों की लिस्ट रखनी होगी छोटी

Sun Transit: 13 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में पधारेंगे, जानिए मीन राशि व लग्न वालों को क्या मिलेगा लाभ. मीन राशि वालों के लिए किस तरीके का परिणाम लेकर आएगा यह परिवर्तन.

Sun Transit 2022: सूर्य के राशि परिवर्तन से मीन राशि वालों को आर्थिक पक्ष की ओर अधिक ध्यान रखना होगा. अनावश्यक रूप से खर्च से बचना चाहिए. एक बात यह समझ लेनी चाहिए कि जो आर्थिक स्थिति है उसी के अनुसार खरीदारी करें, शो ऑफ में अधिक धन खर्च हो सकता है. क्रेडिट कार्ड व उधार पर धन लेकर सुख सुविधाओं को भोगने से बचना होगा.

  • जो लोग लोन लेने के इच्छुक हैं और काफी समय से प्रयासरत हैं उनको इस और कुछ सकारात्मक स्थितियां दिखाई देंगी, किसी भी प्रकार का गैरकानूनी काम उनको दिक्कत में डाल सकता है, अपने स्वभाव को भी संतुलित रखना होगा यह सूर्य का परिवर्तन स्वभाव से झगड़ालू बना सकता है. कटु स्वभाव से रिश्तों में दरार आ सकती है मित्रों का साथ न छूटे इस बात का भी ध्यान रखना होगा.
  • मीन राशि वालों को धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय अवश्य देना चाहिए. ईश्वर के प्रति प्रेम और समर्पण आपको कई प्रकार की नकारात्मक स्थितियों में संबल प्रदान करेगा. सोशल मीडिया में किसी भी अफवाह या भ्रामक बात को कतई फॉरवर्ड न करें, नहीं तो आप कानूनी चपेट में आ सकते हैं. सरकारी कामकाज को करते समय सजग रहने की सलाह है. आकस्मिक खर्च आने वाले दिनों के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है, ऐसे में आर्थिक मामलों को लेकर सजग रहे. सूर्यनारायण की आराधना करें.
  • नौकरीपेशा लोगों को कार्य में समस्या का सामना करना पड़ेगा. मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े मीन राशि वालों को उनके बॉस अधिक टारगेट देंगे जिसको पूरा करने में एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा. उच्चाधिकारियों से किन्हीं बातों पर मनमुटाव हो सकता है साथ ही महिला सहकर्मी से तालमेल बनाए रखें. व्यापारियों को कानूनी रूप से मजबूत रहना चाहिए. किसी भी प्रकार के टैक्स संबंधित कार्य पूर्ण रखें अन्यथा सरकारी अधिकारी द्वारा तनाव प्राप्त हो सकता है.
  • स्वास्थ्य की दृष्टि से देखे तो मानसिक तनाव लेने से बचना चाहिए, क्योंकि वर्तमान समय में मानसिक तनाव आपकी परेशानियों का कारण बन सकता है. आंखों से संबंधित रोगों के प्रति अलर्ट रहें, समस्या यदि पहले चल रही है तो अनदेखा करना आपके लिए घातक साबित होगा. गिरकर चोट लगने की आशंका बनी हुई है, साथ ही समतल स्थान पर भी देख कर ही चलें. सिर दर्द रह सकता है यदि आपको सर्वाइकल से संबंधित समस्या है तो अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है. किडनी के रोगियों को आराम मिलने की पूर्ण संभावना नजर आ रही है.
  • परिवार के सभी लोगों की जरूरतों का ध्यान रखना आपकी पहली प्राथमिकता रहेगी. संपर्कों से लाभ होगा, मित्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी. घर में धार्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है और पुराने रुके हुए कार्य भी संपन्न होते दिखाई देंगे. रिश्तेदारों का आवागमन हो सकता है, साथ ही किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का न्योता आए तो पूरे उत्साह के साथ जाना चाहिए.  

मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां जानें वार्षिक राशिफल

मंत्र की गहराई को जानकर करें मंत्र सिद्धि, सच्चे मन से करें जाप 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

November 2026 Masik Rashifal: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
नवंबर 2026 का मासिक राशिफल: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां
Aaj Ka Singh Rashifal 27 October 2026: 10वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से व्यापारिक बाधाएं होंगी दूर, ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा होने से बढ़ेगा आत्मविश्वास
Aaj Ka Singh Rashifal 27 October 2026: 10वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से व्यापारिक बाधाएं होंगी दूर, ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा होने से बढ़ेगा आत्मविश्वास
Aaj Ka Rashifal 27 October 2026: शाम 4:37 बजे वृषभ में चंद्रमा का गोचर, जानें अपनी राशि का हाल
27 अक्टूबर राशिफल: शाम 4:37 बजे वृषभ में चंद्रमा का गोचर, जानें अपनी राशि का हाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget