एक्सप्लोरर

AI में बड़े बदलाव के संकेत! बुध ग्रह की बदली चाल से जानें इस तकनीक का भारत में भविष्य

Artificial intelligence (AI) की दुनिया में बड़ी हलचल देखने को मिलेगी. गणना और बुद्धि के कारक बुध ग्रह की चाल में बड़ा परिवर्तन हुआ है. जो AI (एआई) के क्षेत्र में बड़े बदलाव के संकेत दे रहा है.

AI यानि की मशीनों से संचालित होनी वाला दिमाग. शुद्ध हिंदी में इसे कृत्रिम बुद्धि कहा जाता है. ज्योतिष में बुद्धि का संबंध बुध ग्रह से है. जो आज यानि 26 नवंबर 2024 को वृश्चिक राशि में वक्री हुआ है. ज्योतिष विज्ञान में जब भी कोई ग्रह वक्री होता है तो उसका प्रभाव, मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि सहित देश-दुनिया पर भी पड़ता है. ग्रहों के प्रभाव से बचना नामुकिन है.

ग्रहों के बदलाव से होने वाले परिवर्तन की भविष्यवाणी करने की परंपरा हजारों साल पुरानी रही है. बुध ग्रह की स्थिति में 26 नवंबर 2024 को हुए परिवर्तन से कुछ बड़े संकेत मिल रहे हैं, जो देश-दुनिया की सोच को भविष्य में प्रभावित कर सकते हैं. बुध ग्रह का संबंध ज्योतिष ग्रंथों में गणित, गणना, मार्केट, वाणिज्य, लॉजिस्टिक, कानून, मेडिसन, त्वचा, पब्लिकेशन, गायन, भाषा, बोली आदि से बताया गया है.


AI में बड़े बदलाव के संकेत! बुध ग्रह की बदली चाल से जानें इस तकनीक का भारत में भविष्य

AI की शुरुआत कब हुई थी?
इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार 1955 में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) शब्द बना.प्रोग्रामर जॉन मैकार्थी (John McCarthy) ने इसे Artificial intelligence नाम दिया. इन्हें एआई का जनक भी कहा जाता है.

बुध है बुद्धि
ज्योतिष में बुद्धि को बुध ग्रह से जोड़कर देखा जाता है. 1955,1956 और 1958 में ग्रहों की स्थिति का परिक्षण करें तो जब-जब बुध ग्रह की भूमिका बदली है तब-तब AI को लेकर बड़े शोध सामने आए हैं. एक बार फिर बुध की चाल में बड़ा परिवर्तन हुआ है, जिससे प्रतीत होता है कि आने वाले दिनों में AI को लेकर कुछ बड़ी बातें सामने आ सकती हैं.

AI पर कानूनी की पकड़ मजबूत होगी
इसमे कोई शक नहीं है कि AI एक सुपर तकनीक है. यही कारण है इस पर अंकुश लगाने की बात कही जाती है. इस तकनीक का गलत प्रयोग न हो इसके लिए इसे कड़े कानून के दायरे में लाने की मांग हो रही है. दुनिया के सभी देश इसे लेकर अत्यंत गंभीर हैं. AI जनरेटेड फेक न्यूज की शिकायतें पिछले कुछ समय में तेजी से बड़ी हैं. सोशल मीडिया पर इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल रहे हैं. आने वाले दिनों में AI को लेकर कानून सख्त हो सकता है. नए नियम बन सकते हैं. बुध का परिवर्तन इस दिशा में सुधार और सख्ती दोनों के संकेत दे रहा है. आने वाले दिनों में यूरोप, अमेरिका, मिडिल यूरोप और अफ्रीका के कुछ देशों में AI को लेकर सख्त कानून लागू करने के समाचार मिल सकते हैं.

भारत की तरफ देखेगी दुनिया
वृश्चिक राशि में बुध वक्री होकर AI को लेकर भारत में बड़े सुधार की तरफ इशारा कर रहा है. देश के भीतर आने वाले दिनों में इस तकनीक का प्रयोग और दायरा दोनो ही बढ़ेंगे. भारत इस तकनीक के प्रयोग और सुधार से दुनिया के बड़े देशों को अपनी तरफ आकर्षित करेगा. कुछ देश इसके लिए भारत की सराहना भी कर सकते हैं. शिक्षा, प्रशासन, ग्रामीण, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में इस तकनीक का प्रयोग कर, भारत दूसरे देशों के सामने उदाहरण पेश कर सकता है. वहीं देश में AI लिटरेसी को बढ़ाने के लिए सरकार ठोस कदम उठा सकती है.

यह भी पढ़ें-  Google का Gemini AI, एस्ट्रोलॉजी में 'जेमिनी' का क्या अर्थ? विशेषताएं जानकर रह जाएंगे हैरान

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Half Year Horoscope 2026: धनु राशि वालों, अगले 6 महीने खोल सकते हैं सफलता के नए रास्ते! पढ़ें जुलाई-दिसंबर 2026 का राशिफल
वृश्चिक राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में क्या जीवन लेगा नई करवट? जानें करियर, धन और रिश्तों का भविष्य
Aaj Ka Rashifal 18 July 2026: वरियान योग में बदल सकते हैं आपके भाग्य के समीकरण, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
आज का राशिफल 18 जुलाई: शनिवार को बन रहा दुर्लभ शुभ संयोग, पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल
Meen Rashifal 18 July 2026: मीन राशि वाले आज बड़े निवेश और लोन के मामलों में बरतें सावधानी, ग्रहण दोष बढ़ाएगा शारीरिक तनाव
Meen Rashifal 18 July 2026: मीन राशि वाले आज बड़े निवेश और लोन के मामलों में बरतें सावधानी, ग्रहण दोष बढ़ाएगा शारीरिक तनाव
Kumbh Rashifal 18 July 2026: वरियान योग से कुंभ राशि वालों को बिजनेस में होगा भारी मुनाफा, नए प्रोडक्ट लाएंगे तरक्की
Kumbh Rashifal 18 July 2026: वरियान योग से कुंभ राशि वालों को बिजनेस में होगा भारी मुनाफा, नए प्रोडक्ट लाएंगे तरक्की

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget