एक्सप्लोरर

Shukrwar Ke Niyam: आज शुक्रवार को रखें इन बातों का खास ध्यान, घर में पधारेंगी मां लक्ष्मी

Shukruwar Ke Totke: शुक्रवार के दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन में हमेशा बरकत रहती है. शुक्रवार के दिन कुछ खास बातों का ध्यान रखा जा सकता है. आइए जानते हैं इन खास उपायों के बारे में.

Astro Tips: हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवी देवता की पूजा की जाती है. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इस दिन मां को प्रसन्न रखने और उनकी कृपा पाने के लिए भक्त व्रत रखते हैं. इस दिन पूरे विधि-विधान से मां की पूजा की जाती है. मां लक्ष्मी धन की देवी हैं और जिन पर भी इनकी कृपा होती है उसके जीवन में कभी भी धन और वैभव की कमी नहीं होती है. 

शुक्रवार का दिन शु्क्र ग्रह या शुक्रदेव से भी संबंधित माना जाता है. शुक्रदेव को सुख-सौंदर्य और रोमांस का कारक माना जाता है. माना जाता है कि शुक्रवार के दिन पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ कुछ खास उपाय करने से जीवन में हमेशा बरकत रहती है. शुक्र देव की कृपा से जीवन में किसी भी तरह की कमी नहीं होती है. आइए जानते हैं इन खास उपायों के बारे में.

 

शुक्रवार के दिन रखें इन बातों का ध्यान

  • मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह कृपा प्राप्त करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखना बेहद कारगर उपाय है. इस दिन शुक्र देव का खास मंत्र “ॐ शुं शुक्राय नम:” या “ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं” का 108 बार जाप करना चाहिए. इससे घर में सुख-समृद्धि आती है.
  • माता लक्ष्मी और शुक्रदेव कभी भी गंदगी में वास नहीं करते हैं. इसलिए इनकी कृपा चाहते हैं तो अपना वातावरण शुद्ध रखें और घर में साफ-सफाई पर भी विशेष रूप से ध्यान दें.
  • शुक्रवार का दिन सफेद रंग से संबंधित होता है इसलिए इस दिन ज्यादा से ज्यादा इस रंग का इस्तेमाल करना चाहिए. शुक्रवार के दिन सफेद रंग के वस्त्र पहन कर ही पूजा पाठ करना चाहिए.
  • व्रत रखने के साथ ही इस दिन शुक्र ग्रह से संबंधित चीजों का दान करना भी शुभ रहता है. शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजों का दान जैसे कि चावल, दूध, दही, आटा और मिश्री दान 
    में दे सकते हैं. इसके अलावा शुक्रवार के दिन चींटियों और गाय को आटा खिलाने शुक्र देव की कृपा होती है.
  • भगवान विष्णु के बिना मां लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी जाती है.इसलिए शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी का साथ में पूजन करना चाहिए. इससे धन-धान्य और वैभव की प्राप्ति होती है.

ये भी पढ़ें

शनि कुंभ राशि में होंगे अस्त से 'उदय' होंगे, इन 3 राशियों को करियर को मिलेगी नई ऊंचाई, खूब होगी तरक्की

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को राशि के हिसाब से पहनें ये रंग, तिरंगे के साथ खास लगेगा आपका Independence Day Look
15 अगस्त पर क्या पहनें? राशि के हिसाब से चुनें रंग, तिरंगे के साथ मिलेगा परफेक्ट लुक
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 15 अगस्त 2026, धनु को मिलेगी कानूनी जीत, कर्क को धन लाभ और वृषभ रहें सतर्क; अभी पढ़ें अपना कार्ड
टैरो राशिफल 15 अगस्त 2026, धनु को मिलेगी कानूनी जीत, कर्क को धन लाभ और वृषभ रहें सतर्क; अभी पढ़ें अपना कार्ड
Kal Ka Rashifal 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस पर शनिदेव की विशेष कृपा, मकर और मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगी बंपर कमाई!
Kal Ka Rashifal 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस पर शनिदेव की विशेष कृपा, मकर और मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, होगी बंपर कमाई!
Budh Guru Yuti 2026: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर महासंयोग! 5 राशियों के लव लाइफ और करियर में आएगा बड़ा Shocking मोड़!
15 अगस्त को आसमान में दुर्लभ खगोलीय संयोग: कर्क राशि में 0° पर मिलेंगे बुध-गुरु, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget