एक्सप्लोरर

Shattila Ekadashi 2023: षटतिला एकादशी कब है? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

Shattila Ekadashi 2023 date: माघ मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को षटतिला एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस दिन तिल का दान करने का विशेष महत्व है.

Shattila Ekadashi 2023 Date Puja Vidhi: हिंदू धर्म में माघ मास की एकादशी व्रत का विशेष महत्व है. इस मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को षटतिला एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस दिन व्रत रखते हुए भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है. षटतिला एकादशी पर तिल का दान करने और भगवान विष्णु को खिचड़ी का भोग लगाने का विधान है. मान्यता है कि षटतिला एकादशी पर तिल का दान करने से स्वर्ण दान के बराबर पुण्य फल की प्राप्ति होती है.

षटतिला एकादशी 2023 कब है?  (Shattila Ekadashi 2023)

पंचांग के अनुसार माघ महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को षटतिला एकादशी व्रत किया जाता है. साल 2023 में षटतिला एकादशी का व्रत 18 जनवरी 2023, दिन बुधवार को है. इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है.

षटतिला एकादशी 2023 मुहूर्त

षटतिला एकादशी तिथि 17 जनवरी 2023 दिन मंगलवार को शाम 06 बजकर 05 मिनट से प्रारंभ होगी, जो कि 18 जनवरी बुधवार को शाम 4 बजकर 03 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में एकादशी व्रत उदया तिथि में 18 जनवरी 2023 को रखा जाएगा.

  • माघ कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि प्रारंभ: 17 जनवरी 2023, मंगलवार 06:05 PM
  • माघ कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि समाप्त: 18 जनवरी 2023, बुधवार 04:03 PM

षटतिला एकादशी 2023 व्रत पारण का समय

षटतिला एकादशी व्रत को समाप्त करने को पारण कहते हैं. षटतिला एकादशी व्रत के अगले दिन सूर्योदय के बाद पारण किया जाता है.

  • षटतिला एकादशी व्रत 2023 पारण समय: 19 जनवरी 2023, गुरुवार प्रातः 07:14 AM से 09: 21 AM तक

षटतिला एकादशी 2023 का महत्व

षटतिला एकादशी के दिन तिल के प्रयोग का खास महत्व होता है. कहते हैं कि इस दिन तिल का 6 तरह का उपयोग -स्नान, उबटन, तर्पण, दान, सेवन और आहुति से पापों का नाश होता है. जीवन में सुख-समृद्धि आती है और रोग, कष्ट आदि से निजात मिलती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ेंNumerology: प्रॉपर्टी और धन-दौलत के मामले में बेहद लकी होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, रहती है कुबेर की कृपा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 21 July 2026: सिद्ध योग और चित्रा नक्षत्र में चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, जानें मेष से मीन तक का राशिफल
21 जुलाई 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल
Aaj ka Meen Rashifal 21 July 2026: अष्टम भाव का चंद्रमा, धन हानि से रहें सतर्क, नौकरी बदलने में न करें जल्दबाजी
अष्टम भाव का चंद्रमा, धन हानि से रहें सतर्क, नौकरी बदलने में न करें जल्दबाजी
Aaj ka Kumbh Rashifal 21 July 2026: नवम भाव का चंद्रमा, धैर्य और समय प्रबंधन से मिलेगी सफलता, नई योजना टालें
नवम भाव का चंद्रमा, धैर्य और समय प्रबंधन से मिलेगी सफलता, नई योजना टालें
Aaj ka Makar Rashifal 21 July 2026: करियर में फोकस बनाए रखें, नए काम से बचें, परिवार का मिलेगा पूरा सहयोग
करियर में फोकस बनाए रखें, नए काम से बचें, परिवार का मिलेगा पूरा सहयोग

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget