एक्सप्लोरर

Navratri 2022: नवरात्रि के दिनों में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, मां दुर्गा हो जाती हैं भयंकर नाराज

Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि का पर्व सोमवार से आरंभ हो चुका है. नवरात्रि का पर्व नियम, अनुशासन और संयम का भी पर्व है. इसलिए ये 5 गलतियां भूलकर भी न करें.

Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व आरंभ हो चुका है. 27 सितंबर 2022, मंगलवार को नवरात्रि का दूसरा दिन है. इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. शास्त्रों में नवरात्रि का विशेष महत्व बताया गया है. नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा की विशेष उपासना की जाती है. मां दुर्गा का शक्ति की देवी हैं. मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान नियम और अनुशासन का विशेष पालन करना चाहिए. नहीं तो मां दुर्गा नाराज हो जाती हैं-

मां दुर्गा की विशेष पूजा
पौराणिक कथाओं के अनुसार माता दुर्गा ने महिषासुर से 9 दिनों तक युद्ध किया था और दसवें दिन इस राक्षस का वध किया था. इसलिए 9 दिनों तक मां शक्ति की आराधना की जाती है, इन 9 दिनों को नवरात्रि कहा जाता है. इन 9 दिनों में माता के अलग- अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है.

इन 5 कामों को नहीं करना चाहिए
नवरात्रि में विशेष नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है. जो लोग इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं मां दुर्गा उन्हें कठोर दंड प्रदान करती हैं, ऐसी भी मान्यता है. शारदीय नवरात्रि को सभी नवरात्रि में महत्वपूर्ण माना गया है. इसमें साधना का विशेष महत्व बताया गया है. इसलिए इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

क्रोध- नवरात्रि में क्रोध नहीं करना चाहिए. मां दुर्गा क्रोध करने वालों को अपना आशीर्वाद नहीं देती हैं. शास्त्रों में भी बताया गया है कि जो क्रोध करते हैं वे कभी सफलता नहीं पाते हैं. ऐसे व्यक्ति से हर कोई दूरी बनाना चाहता है. क्रोध में व्यक्ति अच्छे और बुरे का भेद नहीं कर पाता है.

Navratri 2022 Day 2 Puja: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में दूसरे दिन लगाएं ये भोग, जानें देवी का प्रिय रंग और मंत्र

अहंकार- नवरात्रि में अहंकार से दूर रहना चाहिए. जो लोग व्रत रखते और मां दुर्गा की विशेष आराधना करते हैं उन्हें अहंकार से दूर रहना चाहिए. यदि इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं तो मां दुर्गा नाराज हो जाती हैं. 

लोभ- नवरात्रि में इस अवगुण का त्याग करना चाहिए. लोभ सभी प्रकार के अवगुणों में वृद्धि करता है. लोभी व्यक्ति स्वयं अपने बारे में सोचता है. जो लोग स्वयं के हितों को वरियता देते हैं, मां दुर्गा उन्हें कभी अपना आशीर्वाद नहीं देती हैं.

झूठ बोलना- नवरात्रि में झूठ नहीं बोलना चाहिए. जो लोग सदैव अपने लाभ के लिए दूसरों से झूठ बोलने के लिए तैयार रहते हैं उन्हें मां दुर्गा कभी अपनी आशीर्वाद नहीं देती हैं. ऐसे लोग कभी मान सम्मान नहीं पाते हैं.

धोखा देना- नवरात्रि का पर्व अवगुणों पर विजय प्राप्त करने का भी पर्व है. अपने लाभ के लिए दूसरों को धोखा देना बहुत ही गलत बात है. जो लोग इस आदत को नहीं छोड़ते हैं, उन्हें मां दुर्गा समय आने पर कठोर दंड देती हैं. ऐसे लोगों को कभी मां दुर्गा की कृपा प्राप्त नहीं होती है.

Horoscope Today 27 september 2022: नवरात्रि का दूसरा दिन इन 5 राशियों के लिए है विशेष न करें ये काम, जानें राशिफल

Aaj Ka Panchang 27 September 2022: नवरात्रि का कल दूसरा दिन, इस देवी की होगी पूजा, जानें इस दिन का नक्षत्र और राहुकाल

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chaturmas 2026: भगवान विष्णु योगनिद्रा में जाते हैं, तो दुनिया का संचालन कौन करता है?
भगवान विष्णु योगनिद्रा में जाते हैं, तो दुनिया का संचालन कौन करता है?
Meen Weekly Rashifal 26 Jul-1 Aug: प्रमोशन, रचनात्मक सफलता और रिश्तों में बढ़ेगा प्यार
प्रमोशन, रचनात्मक सफलता और रिश्तों में बढ़ेगा प्यार
Kumbh Weekly Rashifal 26 Jul-1 Aug: टेक्नोलॉजी और करियर में खुलेंगे सफलता के नए द्वार
टेक्नोलॉजी और करियर में खुलेंगे सफलता के नए द्वार
Makar Weekly Rashifal 26 Jul-1 Aug: करियर में स्थिरता, जिम्मेदारियां बनेंगी सफलता की राह
करियर में स्थिरता, जिम्मेदारियां बनेंगी सफलता की राह

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget