एक्सप्लोरर

Shani Vakri 2025: सावन में शनि की वक्री दृष्टि किन राशियों को सताएगी, धन के साथ परिवार पर भी होगा असर

Shani Vakri 2025: सावन चल रहा है और शनि इस पूरे महीने वक्री अवस्था में रहेंगे.ऐसे में शनि की वक्री चाल कुछ राशियों पर भारी पड़ सकती है. सावन में उन्हें धन, नौकरी, परिवार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा.

Shani Vakri 2025: सावन का महीना आरंभ हो चुका है. कहते हैं शिव जी की कृपा से सभी नौ ग्रहों को नियंत्रित रहते हैं. ऐसे में जो महादेव को प्रसन्न कर लेता है उन पर ग्रहों की अशुभता का असर नहीं होता, लेकिन अभी शनि वक्री चल रही है और शनि की दृष्टि से कोई नहीं बच पाया है. ऐसे में इस बार सावन में शनि की उल्टी चाल किन राशियों को बेहाल करने वाली है, शनि की अशुभता दूर करने के लिए सावन में कौन सा विशेष उपाय करें जान लें.

शनि की वक्री चाल के क्या मायने ?

ग्रह जब वक्री होता है तो उल्टी दिशा में गति करता है. इस साल शनि 138 दिनों के लिए वक्री अवस्था में रहेंगे. शनि 28 नवंबर 2025 को सुबह 7:26 पर मार्गी होंगे. शनि साल में एक या दो बार ही वक्री होते है. शनि को कर्म प्रधान ग्रह कहा गया है

शास्त्रों की माने तो वक्री अवस्था में शनि पीड़ित हो जाते हैं, ऐसे में उनका प्रभाव भी कम हो जाता है. वक्री शनि का प्रभाव धीमी गति से होता है और यह अक्सर काम में देरी या रुकावटें लाता है, हालांकि कुछ राशियों को ये शुभ परिणाम भी देता है.

सावन में वक्री शनि किन राशियों को देंगे कष्ट ?

  • वृश्चिक राशि - ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार वृश्चिक राशि वाले शनि की वक्री चाल का शिकार बनेंगे. आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा. धन आएगा लेकिन पानी की तरह बह जाएगा.
  • मेष राशि - मेष वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल ही रही है ऐसे में सावन में वक्री शनि आपकी मुश्किलों को दोगुना कर सकते हैं. करियर में हानि के योग हैं. मानसिक परेशानी बढ़ेगी और सेहत को भी नुकसान हो सकता है.
  • मिथुन राशि - सावन में वक्री शनि के नकारात्मक परिणाम इस राशि के लोगों को झेलना पड़ सकता है. जॉब में मुश्किलें आ सकती हैं. पुराने अच्छे रिश्तों में दरार आ सकती है.

शनि की वक्री चाल में करें ये उपाय

  • अनाथालय या वृद्धाश्रम में जाकर समय और श्रम दान करें, वृद्धों और बीमारों की सेवा करें
  • प्रत्येक शनिवार को शमी और पीपल वृक्ष में जल चढ़ाएं और दीप जलाएं.
  • शनिवार को काले और नीले रंग की वस्तुओं का दान करें.

Sawan 2025: सावन शुरू, भूल से भी न करें ये काम, महादेव नहीं करते माफ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

जागृति सोनी बरसले (Jagriti Soni Bursle)

धर्म, ज्योतिष और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं पर शोध आधारित लेखन करने वाली डिजिटल पत्रकार

जागृति सोनी बर्सले धर्म, ज्योतिष, वास्तु और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों की अनुभवी डिजिटल पत्रकार और लेखिका हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में वह ABP Live (Abplive.com) में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जहां वह व्रत-त्योहार जैसे नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, होली, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली तीज आदि, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं, शुभ मुहूर्त, वास्तु और फेंगशुई, पंचांग जैसे विषयों पर शोध आधारित और प्रमाणिक लेख लिखती हैं.

विशेषज्ञता (Expertise)

जागृति सोनी बर्सले विशेष रूप से इन विषयों पर लेखन करती हैं:

  • व्रत-त्योहार और भारतीय धार्मिक परंपराएं
  • वैदिक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र आधारित घटनाएं
  • शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधि-विधान
  • वास्तु शास्त्र और फेंगशुई
  • आध्यात्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं

उनके लेखों में धार्मिक विषयों को केवल आस्था के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि शास्त्रीय स्रोतों और प्रमाणिक ग्रंथों के आधार पर प्रस्तुत किया जाता है.

शिक्षा और पृष्ठभूमि

जागृति सोनी बर्सले ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की, जहां डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे.

डिजिटल मीडिया में काम करते हुए उन्होंने टेक्स्ट और वीडियो दोनों फॉर्मेट में काम किया है और वीडियो सेक्शन में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी लंबे समय तक योगदान दिया है. इस अनुभव ने उन्हें आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न फॉर्मेट को समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता दी है.

शास्त्रीय अध्ययन और शोध

जागृति सोनी बर्सले की विशेष रुचि धर्म और ज्योतिष के शास्त्रीय अध्ययन में है.

उन्हें प्राचीन धार्मिक ग्रंथों जैसे:

  • धर्म सिंधु
  • मुहूर्त चिंतामणि

का अच्छा ज्ञान है. इन ग्रंथों के आधार पर वह व्रत-त्योहार, पूजा-विधि, ज्योतिषीय घटनाओं और मुहूर्त से जुड़े विषयों को सरल, प्रमाणिक और शोधपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं.

योगदान

जागृति सोनी बर्सले एक फ्रीलांस लेखक के रूप में भी कई मंचों पर आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं.

उनका उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक इन विषयों को समझ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें.

व्यक्तिगत रुचियां

अध्यात्म और भारतीय परंपराओं के अध्ययन के प्रति उनकी गहरी रुचि है. खाली समय में उन्हें आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना पसंद है. यह अध्ययन उनके लेखन को और अधिक गहन, तथ्यपूर्ण और संदर्भ आधारित बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Red Sky: आसमान का अचानक खून जैसा लाल होना क्या है? प्राचीन ग्रंथों में छिपी हैं बड़ी चेतावनियां!
आसमान का अचानक खून जैसा लाल होना क्या है? प्राचीन ग्रंथों में छिपी हैं बड़ी चेतावनियां!
Amarnath Yatra 2026: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रवाना किया पहला दल, कड़ी सुरक्षा के बीच 'बम बम भोले' के जयकारों से गूंजा जम्मू
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रवाना किया पहला दल, कड़ी सुरक्षा के बीच 'बम बम भोले' के जयकारों से गूंजा जम्मू
Amarnath Yatra 2026: इस बार टूट सकते हैं सभी रिकॉर्ड! श्रद्धालुओं के उत्साह पर बीजेपी का बड़ा दावा
इस बार टूट सकते हैं सभी रिकॉर्ड! श्रद्धालुओं के उत्साह पर बीजेपी का बड़ा दावा
Kal Ka Rashifal 3 July 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी, मकर के स्टार्टअप को मिलेगी बड़ी फंडिंग!
शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी, मकर के स्टार्टअप को मिलेगी बड़ी फंडिंग!

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
वैभव सूर्यवंशी को मौका ना देने पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए
वैभव सूर्यवंशी को मौका ना देने पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
Embed widget