एक्सप्लोरर

Shani Dev : शनि की साढ़े साती किन राशियों पर चल रही है? कर लें ये उपाय, नहीं तो बाधा-परेशानी नहीं छोड़ेंगी पीछा 

Shani Dev, Shani Sade Sati : शनि का राशि परिवर्तन हो चुका है. बीते 29 अप्रैल 2022 से शनि मकर राशि से निकल कर कुंभ राशि में गोचर कर रहे है. इस समय तीन राशियों पर साढ़े साती चल रही है.

Shani Dev, Shani Sade Sati : शनि की साढ़े साती को ज्योतिष शास्त्र में कष्टकारी बताया गया है. जिन राशियों पर शनि की साढ़े साती होती है उन्हें जीवन में कई तरह की बाधा, परेशानी और समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ज्योतिष के अनुसार शनि को सभी ग्रहों का न्यायाधीश कहा गया है. जो कर्मों के अनुसार मनुष्य को फल प्रदान करते हैं. इस समय किन राशियों पर साढ़े साती चल रही है, आइए जानते हैं.

  1. मकर राशि (Capricorn)- इस समय मकर राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही है. इस राशि पर साढ़े साती का आखिरी चरण चल रहा है. शास्त्रों के अनुसार शनि की साढ़े साती का आखिरी चरण अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. शनि साढ़े साती के अंतिम चरण में पहले के मुकाबले दिक्कतें और बाधाएं कम होने लगती हैं. साथ ही शनि जाते-जाते कुछ न कुछ लाभ अवश्य प्रदान करते हैं.
  2. कुंभ राशि (Aquarius)- शनि अभी इसी राशि में विराजमान हैं. हालांकि ये शनि की अपनी ही राशि है. लेकिन इस राशि पर भी साढ़े साती चल रही है. कुंभ राशि पर साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है, कुंभ राशि के स्वामी स्वयं शनि है, इसलिए ये चरण अधिक कष्टकारी नहीं होगा. लेकिन गलत कामों से दूरी बनाकर रखनी होगी. नहीं तो शनि देव कठोर दंड प्रदान करेंगे. क्योंकि दूसरे चरण को साढ़े साती का शिखर चरण बताया गया है.
  3. मीन राशि (Pisces)- मीन राशि पर भी साढ़े साती चल रही है. शनि ग्रह की गणना के अनुसार मीन राशि पर साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है. शनि के पहले चरण को उदय चरण भी कहा जाता है.  पहले चरण होने के कारण मीन राशि वालों को जॉब, करियर और बिजनेस में विशेष ध्यान देना होगा. इसके साथ ही धन और सेहत के मामले में भी सर्तक रहना होगा. इस दौरान जोखिम उठाने से बचें.

शनि के उपाय
शनिवार के दिन पूजा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं. शनि की साढ़े साती से बचने के लिए ये कर सकते हैं-

  • शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं.
  • शनि चालीसा और शनि मंत्र का जाप करें.
  • कुष्ठ रोगियों की सेवा करें.
  • गरीबों को दान दें.
  • पशु-पक्षियों को दाना पानी दें.
  • अहंकार न करें.
  • मेहनत से रोजी रोटी कमाने वालों का आदर करें.

June Monthly Horoscope 2022 :  तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का जानें मासिक राशिफल

Shani Dev : शनि वक्री होकर उन राशियों पर क्या प्रभाव डालेगें जिन पर चल रही है साढ़े साती और ढैय्या

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
नवमी पर कन्या पूजन के लिए 9 बच्चियां नहीं मिल रहीं? क्या कम कन्याओं के साथ भी पूरी हो सकती है पूजा?
नवमी पर नौ कन्याएं जुटाना मुश्किल हो रहा है? कम बच्चियों के पूजन पर यह बात जान लें
Kanya Pujan 2026: नवरात्रि कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
नवरात्रि 2026: कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
Embed widget