एक्सप्लोरर

Shani Dev : शनि वक्री होकर उन राशियों पर क्या प्रभाव डालेगें जिन पर चल रही है साढ़े साती और ढैय्या

Shani Vakri 2022 Effect : कुंभ राशि में शनि वक्री हो रहे हैं. शनि 5 जून 2022 को वक्री होंगे और 141 दिनों तक वक्री अवस्था में रहेंगे. शनि 5 राशियों पर विशेष प्रभाव डालने जा रहे हैं.

Shani Dev , Shani Vakri 2022, Saturn Retrograde 2022 : शनि को ज्योतिष शास्त्र में एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है. शास्त्रों में शनि को कर्मफलदाता कहा गया है. यनि शनि मनुष्य को उसके कर्मों के आधार पर शुभ-अशुभ फल प्रदान करने वाले ग्रह हैं. वर्तमान समय में 5 राशियों पर शनि की विशेष दृष्टि है. वक्री होकर शनि इन राशियों पर क्या प्रभाव डालेगें, आइए जानते हैं राशिफल-

कर्क राशि (Cancer)- आपकी राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है. शनि की ढैय्या को कुछ मामलों में कष्टकारी माना गया है. शनि वक्री होकर आपकी परेशानियों में इजाफा कर सकते हैं. इसलिए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. धन और सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा. धन की कमी के कारण महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो सकते हैं. शनि से जुड़ी चीजों का दान करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)- शनि वक्री होने पर आपके स्वभाव पर इसका असर देखा जा सकता है. क्रोध और अहंकार से दूर रहना होगा. क्रोध से आप अपने बने बनाए काम बिगाड़ सकते हैं. दांपत्य जीवन में दिक्कत आ सकती है. हनुमान जी की पूजा करने से लाभ प्राप्त होगा.

मकर राशि (Capricorn)- शनि की साढ़े साती आप पर चल रही है. जॉब और करियर में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. शनि वक्री होकर आपको नियम और अनुशासन का पालन करने के लिए कह रहे हैं. यदि ऐसा करते हैं तो शनि शुभ फल प्रदान कर सकते हैं. परिश्रम पर भरोसा रखें. शनि मंदिर में शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं.

कुंभ राशि (Aquarius)- शनि आपकी राशि के स्वामी हैं. विशेष बात ये है कि शनि आपकी ही राशि में विराजमान हैं और कुंभ राशि में ही वक्री हो रहे हैं. इसलिए शनि वक्री अवस्था में आपको विशेष प्रभावित कर रहे हैं. धन संबंधी कामों को धैर्य पूर्वक करें. यदि निवेश करना चाहते हैं तो जल्दबाजी न करें. जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं. 

मीन राशि (Pisces)- शनि की साढ़े साती आपकी राशि पर चल रही है. शनि वक्री होने पर बिजनेस में बाधा पैदा कर सकते हैं. धन का व्यय मानसिक तनाव का कारण बन सकता है. जीवनसाथी को प्रसन्न रखने का प्रयास करें. गलत कामों को करने से बचें. शनि चालीसा का पाठ करें. शनिवार के दिन शनि की चीजों का दान करें, लाभ मिलेगा.

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

June Monthly Horoscope 2022 : जून के महीने में इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानें मासिक राशिफल

Jyeshta Month 2022 : ज्येष्ठ मास का शुक्ल पक्ष आज से शुरू, इन 5 कामों को भूलकर भी न करें, नाराज हो सकती हैं लक्ष्मी जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Love Rashifal 15 July 2026: मकर राशि वालों की लव लाइफ में लौटेगा रोमांस, जीवनसाथी पूरा कर सकता है दिल की पुरानी ख्वाहिश
मकर राशि वालों की लव लाइफ में लौटेगा रोमांस, जीवनसाथी पूरा कर सकता है दिल की पुरानी ख्वाहिश
Tarot Rashifal 15 July 2026: सिंह राशि वालों की पूरी होगी बड़ी इच्छा, कन्या को मिलेगी खुशखबरी; तुला का भाग्य देगा साथ, पढ़ें टैरो राशिफल
सिंह राशि वालों की पूरी होगी बड़ी इच्छा, कन्या को मिलेगी खुशखबरी; तुला का भाग्य देगा साथ, पढ़ें टैरो राशिफल
FIFA World Cup 2026: स्पेन की युवा टीम को लेकर क्या कहते हैं ग्रह? जानिए ज्योतिषीय विश्लेषण
FIFA World Cup 2026: स्पेन की युवा टीम को लेकर क्या कहते हैं ग्रह? जानिए ज्योतिषीय विश्लेषण
Numerology: महीने की इन 5 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बेहद भाग्यशाली, कम उम्र में ही बना लेते हैं अलग पहचान
Numerology: महीने की इन 5 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बेहद भाग्यशाली, कम उम्र में ही बना लेते हैं अलग पहचान

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget