एक्सप्लोरर

Shani Jayanti 2024: शनि जयंती पर इस पूजन विधि से करें शनि देव को प्रसन्न, बरसेगी कृपा

Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन शनि देव को प्रसन्न करने की आराधना की जाती है. इस दिन भक्त शनि देव को प्रसन्न करने के तरह-तरह के उपाय करते हैं. जानते हैं शनि देव की पूजन विधि.

Shani Jayanti 2024: 6 जून यानी आज शनि जयंती मनाई जा रही है. शनि जयंती ज्येष्ठ अमावस्या के दिन मनाई जाती है. इसी दिन शनि देव का जन्म हुआ था, इसलिए ज्येष्ठ अमावस्या का बहुत महत्व माना जाता है.  शनि जयंती के दिन शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं.  आइए जानते हैं कि  शनि जयंती के दिन किस पूजन विधि से शनि देव को प्रसन्न किया जा सकता है.

शनि देव की पूजन विधि (Shani Dev Pujan Vidhi)

  • शनि जयंती के दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए. इसके बाद शनि देव की विधिपूर्वक पूजा करें. इस दिन शनि मंदिर जाकर उनके दर्शन करने चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए. 
  • शनि जयंती के दिन शनि देव का सरसों के तेल और काले तिल से अभिषेक करना चाहिए. इस दिन शनि मंदिर में जाकर पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करना चाहिए. इससे शनि दोष से राहत मिलती है.
  • इस दिन शनि चालीसा का पाठ करें या शनि देव के मंत्रों का जाप करें. शनि जयंती के दिन हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करने से शनि देव जल्द प्रसन्न होकर भक्तों को अपना आशीर्वाद देते हैं.
  • शनि जयंती के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल से बनी रोटी खिलाना बहुत अच्छा होता है. इस दिन कौवों को खाना खिलाना भी शुभ माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं. 
  • मान्यता है कि हनुमान जी के भक्तों को शनि देव कभी परेशान नहीं करते. ऐसे में शनि जयंती के दिन हनुमान जी को चमेली के तेल का दीपक दान करना चाहिए और सिंदूर का चोला चढ़ाना चाहिए. 
  • गरीबों की सेवा करने से भी शनि देव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं. शनि जयंती के दिन गरीबों को काला तिल, वस्त्र, उड़द की दाल, जूते-चप्पल और कंबल का दान करना चाहिए. 
  • शनि जयंती के दिन उपवास रखना चाहिए. अगर संभव न हो तो पूरे दिन में केवल एक बार भोजन करें. काले कपड़ पहनकर और शनि देव की पूजा करने से लाभ होता है.

ये भी पढ़ें

करियर और कारोबार में चाहिए तरक्की तो बुधवार के दिन कर लें ये काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shani Vakri 2026: शनि वक्री में नौकरी और रिश्तों की होगी असली परीक्षा
शनि वक्री में नौकरी और रिश्तों की होगी असली परीक्षा
Aaj Ka Rashifal 6 August 2026: भरणी नक्षत्र में चंद्रमा, जानें आज मेष से मीन तक किसकी बदलेगी किस्मत
Aaj Ka Rashifal 6 August 2026: भरणी नक्षत्र में चंद्रमा, जानें आज मेष से मीन तक किसकी बदलेगी किस्मत
Aaj Ka Meen Rashifal 6 August 2026: मेहनत का मिलेगा फल, करियर में खुल सकते हैं नए अवसर
मेहनत का मिलेगा फल, करियर में खुल सकते हैं नए अवसर
Aaj Ka Kumbh Rashifal 6 August 2026: रुके हुए काम पकड़ेंगे रफ्तार, किस्मत भी देगी साथ
रुके हुए काम पकड़ेंगे रफ्तार, किस्मत भी देगी साथ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget