एक्सप्लोरर

Shani Jayanti 2024 Date: शनि जयंती कब? जानें कैसे मिलेगा इस दिन शनि देव का आशीर्वाद

Shani Jayanti 2024 Date: शनि जयंती का दिन शनि देव (Shani Dev) को समर्पित है. इस दिन शनि देव की आराधना की जाती है. इस दिन भक्त शनि देव को प्रसन्न करने के तरह-तरह के प्रयास करते हैं.

Shani Jayanti 2024 Date: ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती मनाई जाती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन शनि देव का जन्म हुआ था, इसलिए ज्येष्ठ अमावस्या का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है.

शनि देव सेवा और कर्म का कारक माना जाता है. इस दिन शनि देव (Shani Dev) की कृपा पाने के लिए विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. शनि देव लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. इसलिए, शनि जयंती पर लोग शनि देव से अच्छे कर्म करने और जीवन में सफलता पाने की प्रार्थना करते हैं. 

इस बार शनि जयंती 6 जून 2024, गुरुवार के दिन मनाई जाएगी. आइए जानते हैं कि  शनि जयंती के दिन कौन से काम करके आप शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.

शनि जयंती के दिन करें ये काम (Shani Jayanti Puja 2024)

  • इस दिन सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद शनि देव की विधिपूर्वक पूजा करें. इस दिन शनि देव का सरसों के तेल और काले तिल से अभिषेक करें. शनि मंदिर जाएं और उनके दर्शन करें. 
  • अगर आपकी कुंडली में शनि दोष से है तो इससे मुक्ति के लिए शनि जयंती के दिन शनि मंदिर में जाकर पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करें. शनि चालीसा का पाठ करें या शनि देव के मंत्रों का जाप करें.
  • इस दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल से बनी रोटी खिलाएं. इस दिन कौवों को खाना खिलाना भी शुभ माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं. 
  • मान्यता है कि हनुमान जी के भक्तों को शनि देव कभी परेशान नहीं करते. ऐसे में शनि जयंती के दिन हनुमान जी को चमेली के तेल का दीपक दान करना चाहिए और सिंदूर का चोला चढ़ाना चाहिए. 
  • शनि दोष से मुक्ति के लिए शनि जयंती के दिन हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए. इससे शनि देव जल्द प्रसन्न होकर भक्तों को अपना आशीर्वाद देते हैं.
  • गरीबों की सेवा करने से भी शनि देव की कृपा प्राप्त होती है. शनि जयंती के दिन गरीबों को काला तिल, वस्त्र, उड़द की दाल, जूते-चप्पल और कंबल का दान करना चाहिए. 
  • शनि जयंती के दिन उपवास रखना चाहिए. अगर संभव न हो तो पूरे दिन में केवल एक बार भोजन करें. काले कपड़ पहनकर और शनि देव की पूजा करने से लाभ होता है.

ये भी पढ़ें

बर्बाद होते देर नहीं लगती है जो धन आने पर करने लगते हैं ये काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vastu Tips: घर में अचानक दिखें ये 7 संकेत तो तुरंत हो जाए सावधान
Vastu Tips: घर में अचानक दिखें ये 7 संकेत तो तुरंत हो जाए सावधान
Kal Ka Rashifal 28 July 2026: कल मंगलवार को मेष और कुंभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, पार्टनरशिप और ऑफिस पॉलिटिक्स में धोखे का अलर्ट
Kal Ka Rashifal 28 July 2026: कल मंगलवार को मेष और कुंभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, पार्टनरशिप और ऑफिस पॉलिटिक्स में धोखे का अलर्ट
Vrishabh August Rashifal 2026: वृषभ राशिफल अगस्त 2026 बुध के प्रभाव से बाजार में आपकी साख मजबूत होगी और धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे
वृषभ राशिफल अगस्त 2026 बुध के प्रभाव से बाजार में आपकी साख मजबूत होगी और धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे
Shani Vakri 2026: 27 जुलाई से बदलने जा रही है शनिदेव की चाल, जानें अगले 138 दिन किन राशियों को रहना होगा बेहद सावधान!
Shani Vakri 2026: 27 जुलाई से बदलने जा रही है शनिदेव की चाल, जानें अगले 138 दिन किन राशियों को रहना होगा बेहद सावधान!

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Xप्लेन: प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget