एक्सप्लोरर

Shani Vkari 2022: शनि वक्री हों तो इन बातों का रखना चाहिए ध्यान, लापरवाही पड़ सकती है भारी

Shani Dev, Shani Vkari 2022: शनि देव इस समय पीड़ित चल रहे हैं. वर्तमान समय में शनि वक्री हैं और मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. शनि मार्गी कब होंगे, जानते हैं.

Shani Dev, Shani Vkari 2022, Shani Margi in October 2022: शनि का वक्री होना ज्योतिष शास्त्र अच्छा नहीं माना गया है. मान्यता है शनि जब वक्री हों तो मनुष्य को बहुत सोच समझ कर अपने कार्य करने चाहिए, क्योंकि वक्री अवस्था में शनि स्वयं को पीड़ित महसूस करते हैं. शनि की चाल बहुत ही धीमी बताई गई है. वक्री से अर्थ यहां उल्टी चाल से भी है. शनि को उल्टी चाल चलने में बहुत ही दिक्कत आती है. इसलिए शनि वक्री अवस्था में अलग फल प्रदान करते हैं.

शनि मार्गी कब होंगे?
शनि देव बीते 5 जून 2022 को वक्री हुए थे. ज्योतिष गणना के अनुसार शनि 141 दिनों के लिए वक्री हुए है. पंचांग के अनुसार शनि अब 23 अक्टूबर 2022 को मार्गी होंगे. शनि जब वक्री हो तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ऐसा करने से शनि हानि नहीं पुहंचाते हैं-

  1. इंसान को लोभ से दूर रहना चाहिए.
  2. अधिक महत्वाकांक्षाएं नहीं रखनी चाहिए.
  3. वाद विवाद से दूर रहना चाहिए.
  4. वाणी को खराब नही करना चाहिए.
  5. गलत कामों से दूर रहना चाहिए.
  6. दूसरों का अपमान न करें.

शनि जब वक्री हों तो क्या फल देते हैं
शनि वक्री होने पर मनुष्य का आत्मविश्वास कमजोर कर देते हैं. व्यक्ति को अज्ञातभय की स्थिति बनी रहती है. व्यक्ति अधिक शक करने लगता है. जिस कारण करीबी संबंध खराब होने लगते हैं. व्यक्ति के भीतर स्वार्थ की भावना जागृत हो जाती है. इसलिए इन स्थितियों से बचने का प्रयास करना चाहिए. शनि वक्री होने पर मनुष्य को भ्रम भी देते हैं. व्यक्ति स्वयं को दूसरों से श्रेष्ठ समझने लगता है.

शनि वक्री होकर इन राशियों को देते हैं शानदार फल
शनि वक्री होकर भी शुभ फल प्रदान करते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष, कर्क, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि को शनि शुभ फल प्रदान करेंगे. इन राशि वालों को कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे शनि देव नाराज हों.

शनि देव इन कामों को करने से होते हैं नाराज
शनि देव को न्याय प्रिय ग्रह माना गया है. यही कारण है शनि को दंडाधिकारी भी कहा गया है. शनि को सभी ग्रहों में न्यायाधीश माना गया है. ये उपाधि उन्हें स्वयं भगवान शिव ने प्रदान की है. इसलिए ये कार्य नहीं करने चाहिए-

  1. झूठ न बोले
  2. नियमों का न तोड़े
  3. गरीबों को न सताएं
  4. कठोर मेहनत करने वालों को परेशान न करें
  5. दूसरे के धन का लोभ न करें
  6. पशु-पक्षियों का न सताएं
  7. पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाएं

Guru Vakri 2022: धुन और मीन राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति, तीन दिन बाद हो जाएंगे वक्री, इन राशियों के करियर पर पड़ेगा प्रभाव

स्त्री की  Right आंख फड़कने से क्या होता है? जाननें के लिए यहां करें क्लिक

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

हृदेश कुमार सिंह । Hirdesh Kumar Singh 

Senior Vedic Astrologer । Head – Religion & Astrology, ABP Live । Lead – ABP Dharma LIVE

हृदेश कुमार सिंह वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषाचार्य और मीडिया पेशेवर हैं. उन्हें ज्योतिष, धर्म और मीडिया के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे ABP Live में Religion & Astrology वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं. साथ ही ABP Dharma LIVE की कंटेंट और डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी संभालते हैं.

उनके काम में ज्योतिषीय लेखन, संपादन, वेबसाइट और वीडियो के लिए विषय चयन तथा संपादकीय योजना शामिल है. वे Search, Google Discover और सोशल मीडिया पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखकर धर्म और ज्योतिष की कवरेज तय करते हैं.

पंचांग, राशिफल, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं उनके लेखन के प्रमुख विषय हैं. वे करियर, विवाह, शिक्षा और व्यापार से जुड़े सवालों पर भी लिखते हैं. राजनीति और सामाजिक घटनाओं पर उनके ज्योतिषीय विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित होते हैं. इनमें ग्रह स्थितियों को संभावित संकेतों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता और IIMT University, मेरठ से ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा ग्रहण की है. वे AstroSage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush' सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

नई पीढ़ी के पाठकों के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे प्रारूप पर काम किया है. इसमें पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और रोजमर्रा के फैसलों से जुड़े सवालों को राशिफल में जगह दी गई है. उनके लेख धार्मिक परंपराओं से जुड़े उन प्रश्नों पर भी केंद्रित होते हैं, जो बदलती जीवनशैली में सामने आते हैं.

वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. उनका मानना है, 'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Meen Rashifal 28 October 2026: तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 October 2026: 4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
Aaj Ka Makar Rashifal 28 October 2026: 5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ
5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget