एक्सप्लोरर

Shani Gochar 2023: शनि का नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, धनलाभ और सफलता के योग

Shani Nakshatra Gochar 2023: 15 मार्च 2023 को शनि शतभिषा नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं. शनि का नक्षत्र गोचर तीन राशियों के लिए बेहद शुभ फलदायी साबित होगा.

Shani Shatabhisha Nakshatra Gochar 2023 in March: न्याय के देवता, दंडाधिकारी और कर्मफलदाता शनिदेव के गोचर को ज्योतिष में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. शनिदेव 15 मार्च 2023 को सुबह 11:40 पर शतभिषा नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करेंगे. यहां शनिदेव 17 अक्टूबर तक गोचर करेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं. ऐसे में राहु के नक्षत्र में शनि के प्रवेश से कई संयोग बनेंगे, जोकि 3 राशियों के लिए शुभफलदायी साबित होगा. इन राशियों को धनलाभ, कार्य में सफलता, संबंधों में मधुरता आदि जैसे योग बनेंगे. जानते हैं किन राशियों को शनि के नक्षत्र गोचर से होगा लाभ.

वृषभ राशि (Taurus)

शनि का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करना वृषभ राशि वाले लोगों के लिए किसी वरदान के समान होगा. शनि आपकी गोचर कुंडली में शश और केंद्र त्रिकोण राजयोग के साथ विराजमान हैं. ऐसे में आपको कार्यक्षेत्र में अपार सफलता मिल सकती है. नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन, इंक्रीमेंट और वेतन वृद्धि हो सकती है. वहीं ऐसे लोग जो व्यवसाय आदि से जुड़े हुए हैं, उन्हें भी अपने रोजगार में खूब लाभ मिलेगा. बेरोजगार लोगों को भी इस दौरान मनचाही नौकरी मिल सकती है.ऐसे लोग जो राजनीति, इंजीनियरिंग और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए भी यह समय बेहतर साबित होगा.

सिंह राशि (Leo)

शनि का नक्षत्र गोचर सिंह राशि वालों के लिए भी बेहद शुभ होगा. आपकी कुंडली के सप्तम भाव में शनि संचरण करेंगे और इससे आपको आर्थिक लाभ होगा और साथ ही ऋण से मुक्ति मिलेगी. ऐसे लोग जो साझेदारी में बिजनेस कर रहे हैं उनके लिए भी समय अच्छा है. पढ़ाई कर रहे या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी अच्छे अंक प्राप्त होंगे और सफलता मिलेगी. शनि नक्षत्र गोचर से आपके रुके हुए कार्य संपन्न होंगे और आपको इस दौरान मेहनत के अनुसार सफलता हासिल होगी. बेजोरगार लोगों को रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. इस दौरान यात्रा और स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं.

मकर राशि (Capricorn)

शनि शतभिषा नक्षत्र गोचर मकर राशि वालों के लिए भी लाभदायक रहेगा. शनि का गोचर आपकी कुंडली के दूसरे भाव में होगा और शनि आपकी लग्न स्थान के स्वामी भी हैं. ऐसे में यह समय प्रेम संबंधों के लिए सुखद रहेगा. प्रेमी जीवन जी रहे लोगों और वैवाहिक लोगों के जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे, जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. इस दौरान आक्समिक धनलाभ के भी योग हैं.

ये भी पढ़ें: Budh Gochar 2023: आज से कुंभ राशि में बना बुधादित्य योग, आपकी राशि पर इसका क्या असर होगा? जानें राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Tarot Horoscope 23 to 29 August 2026: साप्ताहिक टैरो अलर्ट, इस हफ्ते वृश्चिक राशि के लोग उग्रता से बचें, मिथुन-कर्क रहें विवादों से दूर; पढ़ें अपना भविष्य
साप्ताहिक टैरो अलर्ट, इस हफ्ते वृश्चिक राशि के लोग उग्रता से बचें, मिथुन-कर्क रहें विवादों से दूर; पढ़ें अपना भविष्य
Tarot Card Rashifal 22 August 2026: टैरो कार्ड्स अलर्ट, भूलकर भी निवेश न करें वृश्चिक राशि के लोग, कर्क वाले स्वभाव के चिड़चिड़ेपन से बचाएं रिश्ते!
Tarot Card Rashifal 22 August 2026: टैरो कार्ड्स अलर्ट, भूलकर भी निवेश न करें वृश्चिक राशि के लोग, कर्क वाले स्वभाव के चिड़चिड़ेपन से बचाएं रिश्ते!
राहुल गांधी का विरोध, राजस्थान में CJP से मारपीट... क्या 28 अगस्त तक और भड़केगी राजनीति?
बुध गोचर के बाद भड़केगी राजनीति? 28 अगस्त तक बड़े टकराव का संकेत
Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!
Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget