एक्सप्लोरर

Shani Gochar 2023: आज हो रहा है साल का पहला बड़ा राशि परिवर्तन, कुंभ राशि में शनि का प्रवेश, मीन पर साढ़ेसाती तो कर्क और वृश्चिक पर शुरू होगी ढैय्या

Shani Gochar 2023: 17 जनवरी 2023 को शनि का कुंभ राशि में गोचर होगा. इस दौरान कुछ राशियों को साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत मिलेगी तो वहीं कुछ राशियों पर शनि का प्रभाव शुरू हो जाएगा.

Shani Kumbh Rashi Gochar 2023: शनि मंगलवार 17 जनवरी को धनिष्ठा नक्षत्र में कुंभ राशि में गोचर करेंगे. रात्रि 08:02 मिनट पर शनि का मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश होगा. शनि के इस गोचर से धनु राशि वालों की जहां साढ़ेसाती खत्म होगी तो मिथुन और तुला राशि के लोगों को ढैय्या से राहत मिलेगी.

शनि की चाल में बदलाव का असर देश-दुनिया समेत सभी राशियों पर पड़ेगा. ज्योतिष के अननुसार शनि का यह गोचर सभी राशि के लोगों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा. क्योंकि शनि के प्रत्येक गोचर का प्रत्येक राशि पर एक निश्चित प्रभाव पड़ता है.

शनि का गोचर ज्योतिष अनुसार काफी अहम माना जाता है. शनि को किसी भी राशि में प्रवेश करने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियों के लिए यह गोचर न केवल शुभ साबित होगा बल्कि उनके लिए सौभाग्य, धन, समृद्धि और ढेर सारी खुशियां भी लाएगा. तो वहीं शनि का यह गोचर कुछ लोगों के मुश्किलें और चुनौतियां भी ला सकता है.

ज्योतिषयों के अनुसार 17 जनवरी को शनि अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं. शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है. शनि ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में लगभग ढाई वर्ष का समय लगता है. वहीं जब भी शनि राशि परिवर्तन करते हैं तो कुछ राशियों पर शनि ढैय्या और कुछ राशियों पर शनि की साढ़े साती शुरू व समाप्त होती है.

मकर कुंभ राशि के स्वामी ग्रह

ज्योतिष के अनुसार कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं. इसके अलावा शनि राशि के भी स्वामी हैं. मिथुन राशि इनकी उच्च जबकि मेष निम्र राशि है.

मीन राशि पर शुरू होगी साढ़ेसाती

शनि के कुंभ राशि में आते ही मीन राशि की साढ़े साती शुरू हो जाएगी और धनु राशि वालों को राहत मिलेगी. इस तरह पूरे साल मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों पर शनि की साढ़े साती का असर रहेगा.

इनमें मकर राशि वालों को जॉब और बिजनेस में तरक्की मिलने के योग बनेंगे. लेकिन कुंभ और मीन राशि वाले लोग परेशान हो सकते हैं. इन दोनों राशियों के लोगों के दुर्घटना या चोट लगने की संभावना भी है. कामकाज में अनचाहे बदलाव होने की भी आशंका है.

कर्क और वृश्चिक राशि पर रहेगी ढैय्या

शनि के गोचर से मिथुन और तुला राशि के लोगों को ढैय्या से राहत मिलेगी. लेकिन कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी, जिससे इनके ट्रांसफर होने, नौकरी और बिजनेस में जिम्मेदारी बदलने के योग बनेंगे. साथ ही भागदौड़ भी बढ़ सकती है  और विवाद की स्थिति भी हो सकती है. कामों में ज्यादा मेहनत के बाद ही सफलता मिल पाएगी. इसलिए कर्क और वृश्चिक राशि के लोगों को संभलकर रहना होगा.

देश-दुनिया के लिए शनि

शनि के कुंभ राशि में आने से देश में कंस्ट्रक्शन बढ़ेगा. जीभ, लार, मुख की सर्जरी समेत लाइलाज बीमारियों का उपचार मिलेगा. चिकित्सा क्षेत्र में बड़े आविष्कार होंगे. यह आविष्कार अधिक रोगों का उपचार करेगा. तेल खनन चिकित्सा गैस पाइपलाइन शराब लोहा मशीनरी धातु आदि की मांग बढ़ेगी. पश्चिमी देशों में विवाद बढ़ सकते हैं.

वित्तीय स्थिति में सुधार होगा. निचले वर्ग के लोगों के लिये रोजगार के मौके मिलेंगे. ऐसे लोगों को पद और अधिकार भी मिल सकते हैं. हालांकि पड़ोसी देशों से जुड़ी भारत की सीमाओं पर तनाव और विवाद बना रहेगा. शनि के प्रभाव से देश में बड़े कानूनी फैसले हो सकते हैं और गैर कानूनी काम करने वालों को सजा मिल सकती है. लंबे समय से मेहनत कर रहे लोगों को इस साल सफलता मिलने की पूरी संभावना है.

उपाय

  • शनि से शुभ फल की प्राप्ति के लिए शिव उपासना और हनुमत उपासना करें.
  • मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की पूजा करें. हनुमान चालीसा एवं शनि चालीसा का पाठ करें.
  • शनिवार के दिन शनि मंदिर में छाया दान अवश्य करें.
  • गरीब, वृद्ध, असहाय लोगों को भोजन कराएं. पशु पक्षियों के लिए दाने,  हरे चारे, पानी की व्यवस्था करें.
  • तेल का दान भी करना भी लाभकारी होगा. इससे कष्टों से छुटकारा मिलेगा.
  • शनिवार को लोहे से बनी चीजों को दान करें. इससे शनि देव शांत होते हैं और शनि की दृष्टि निर्मल होती है.
  • काले कुत्ते को शनिवार के दिन सरसों के तेल से बनी रोटी खिलाएं.
  • सूर्यास्त के समय पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है.

इन गलतियों को करने से बचें, नाराज होते हैं शनि 

  • किसी असहाय को बेवजह परेशान नहीं करें.
  • मांस, मदिरा का सेवन बिल्कुल नही करें.
  • कमजोर व्यक्तियों का अपमान न करें.
  • अनैतिक कार्यों से दूर रहें.

ये भी पढ़ें: Nath Sampradaya: नाथ संप्रदाय की कुलदेवी कौन हैं? पाकिस्‍तानी मुस्लिम उनके मंदिर को कहते हैं हज, जानें इस पीठ से जुड़ी रोचक बातें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होंगे पाकिस्तान के बुरे दिन? कुंडली ने खोला सत्ता, सीमा और संकट का राज
कल से शुरू होंगे पाकिस्तान के बुरे दिन? कुंडली ने खोला सत्ता, सीमा और संकट का राज
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 14 अगस्त 2026 मिथुन और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मेष को धन लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
टैरो राशिफल 14 अगस्त 2026 मिथुन और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मेष को धन लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget