एक्सप्लोरर

Shani Dev: शनि ऐसा काम करने वालों को कभी नहीं करते हैं माफ, समय आने पर देते हैं भयंकर कष्ट

Shani Dev: शनि देव को कर्मफलदाता और दंडाधिकारी भी कहा गया है. शनि कर्म के कारक है, इसलिए ये काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए, नहीं तो शनि भयंकर नाराज हो जाते हैं.

Shani Dev: शनि को कलियुग को दंडाधिकारी बताया गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पुर्नजन्म और इस जन्म के अच्छे बुरे कर्मों के आधार पर शनि देव फल प्रदान करते हैं. शनि न्यायाधीश है इसलिए वे गलत कामों को करने वालों को कभी माफ नहीं करते हैं.

शनि कैसे बने न्यायाधीश (Shani Story in Hindi)
पौराणिक कथा के अनुसार शनि के पिता सूर्य हैं. लेकिन पिता ने मां का अपमान कर दिया है. इससे क्रोधित होकर भगवान शिव की तपस्या शुरू कर दी है. तपस्या से प्रकट होकर भगवान शिव ने शनि देव से वरदान मांगने को कहा. शनि देव ने कहा कि वे अपने पिता से भी ज्यादा पूज्य बनना चाहते हैं, ताकि उनके पिता का अहंकार टूट जाए. भगवान शिव ने शनि देव को नव ग्रहों में सर्वश्रेष्ठ होने के साथ ही उन्हें पृथ्वी लोक का दंडाधिकारी होने का भी वरदान दिया.

शनि किन लोगों को करते हैं सबसे अधिक परेशान (Shani Dev Punishment)
शनि क्रूर ग्रह होने के बाद भी शुभ फल देते हैं. शनि सदैव अशुभ फल प्रदान करते हैं ऐसा नहीं है. जब शनि शुभ होते हैं तो जीवन में अपार सफलता भी प्रदान करते हैं. शनि को लेकर मान्यता है कि शनि देव उन्ही लोगों को सबसे अधिक परेशान करते हैं जो दूसरों को परेशान करते हैं, नियमों का पालन नहीं करते हैं. जो लोग कमजोर हैं उनका शोषण करने वालों को शनि कभी माफ नहीं करते हैं. इसके साथ जो लोग दूसरों के धन का लोभ करते हैं, धन का प्रयोग दूसरों को नुकसान पहुंचाने के लिए करते हैं, शनि ऐसे लोगों को समय आने पर अत्याधिक कठोर दंड प्रदान करते हैं.

शनि परेशान न करें, इसके लिए क्या करें (Shani Upay)
शनि के कोप से बचना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखें. दूसरों की सदैव मदद करें. असहाय व्यक्तियों की मदद करें. दान-धर्म के कार्यों में रूचि लेनी चाीहिए. पर्यावरण को बेहतर बनाने में सहयोग करना चाहिए. आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का सहारा बनें. कुष्ट रोगियों की सेवा करें. पशु- पक्षियों का ध्यान रखने वालों पर शनि देव की कृपा सदैव बनी रहती है. साढ़ेसाती, ढैय्या और शनि की महादशा में भी ऐसे लोगों को परेशानी नहीं होती है.

ये ग्रह मजबूत हो तो व्यक्ति का सेंस ऑफ ह्यूमर होता है शानदार, आसानी से कह देते हैं गंभीर से गंभीर बात

Guru Vakri 2022: गुरू वक्री से कब होंगे मार्गी? इन राशियों को 2 महीने तक रहना होगा सावधान, इन बातों का रखें ध्यान

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Love Rashifal 25 July 2026: मीन राशि की लव लाइफ में आएगी नई बहार, साथी के साथ बढ़ेगा रोमांस और भावनात्मक जुड़ाव
मीन राशि की लव लाइफ में आएगी नई बहार, साथी के साथ बढ़ेगा रोमांस और भावनात्मक जुड़ाव
Numerology: क्या आपकी जन्मतिथि में भी छिपा है धनवान बनने का राज? जानिए किस उम्र में मिल सकता है बड़ा धन लाभ
Numerology: क्या आपकी जन्मतिथि में भी छिपा है धनवान बनने का राज? जानिए किस उम्र में मिल सकता है बड़ा धन लाभ
Numerology: अगर बार-बार 11:11 या 22:22 दिखता है, तो क्या है इसका ज्योतिषीय मतलब? जानिए क्या कहती हैं मान्यताएं
Numerology: अगर बार-बार 11:11 या 22:22 दिखता है, तो क्या है इसका ज्योतिषीय मतलब? जानिए क्या कहती हैं मान्यताएं
Vastu Tips: क्या पूजा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करना सही माना जाता है? जानिए क्या है नियम
Vastu Tips: क्या पूजा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करना सही माना जाता है? जानिए क्या है नियम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget