एक्सप्लोरर

Shani Dev: शनिवार के दिन करें ये आसान उपाय, शनि देव हो जायेंगे प्रसन्न

Shani Dev: शनि देव के नाराज रहने पर जीवन असहाय होने लगता है. वहीं अगर आपसे शनि प्रसन्न हैं तो जीवन में सुख शांति और समृद्धि का आगमन होता है. आइए जानते हैं शनि को प्रसन्न करने के कुछ आसान उपाय.

Shaniwar Ke Upay: शनि देव न्याय और मनोकामना के देवता भी कहे जाते हैं. शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है. इस दिन शनि देव के लिए आस्था और सम्मान में पूजा अर्चना की जाती है. भक्त शनि देव के लिए व्रत आदि भी रखते हैं. धार्मिक मान्यता है कि शनिवार के दिन पूरे रीति रिवाज से शनि देव की पूजा करने से भक्तों को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है.
 
साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं. अगर आप भी शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन ये उपाय जरूर अपनाएं. इन उपायों को करने से शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आइए, उपाय जानते हैं-
 
शनिवार के दिन करें ये उपाय

अगर आप भी शनि देव का आशीष पाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के पेड़ की पूजा अवश्य करें. पीपल के पेड़ में देवी देवता और पितरों का वास होता है. अत: पीपल की उपासना शनि देव को प्रसन्न करती है. आपने शायद गौर भी किया होगा कि शनि देव का मंदिर भी अमूमन पीपल के पेड़ के नीचे पाया जाता है.

शनि देवता की कृपा से साधक को सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है. इसके लिए हर शनिवार को सूर्योदय के पश्चात स्नान-ध्यान कर पीपल के पेड़ की विधिवत पूजा करें. पीपल के जड़ में जल का अर्घ्य दें और तिल के तेल का दीपक जलाकर आरती करें. अंत में परिक्रमा करके सुख, शांति, समृद्धि और धन वृद्धि की कामना करें. 

अगर आपका समय खराब चल रहा है, आप विपत्ति से घिरे हैं और जीवन में संघर्ष कर रहे हैं तो शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें और चलीसा या सुंदरकांड का पाठ जरूर करें. इससे हर बाधा दूर होगी और कुण्डी से शनिदोष भी समाप्त होता है.
 
शनिवार के दिन सरसों का तेल, काला छाता, उड़द की दाल, काला तिल, काला कंबल आदि चीजों का दान करें. ऐसा करने से शनि देव की कृपा-दृष्टि बरसती है. शनिवार के दिन शनि कवच का पाठ और शनिमंत्र का जाप करें.
 
 
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 15 अक्टूबर 2026: कर्क को पद-प्रतिष्ठा का लाभ, धनु के राजनेताओं का बढ़ेगा दबदबा; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 15 अक्टूबर 2026: कर्क को पद-प्रतिष्ठा का लाभ, धनु के राजनेताओं का बढ़ेगा दबदबा; जानें 12 राशियों का भाग्य
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!
आज का कन्या राशिफल 14 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से बिजनेसमैन के लिए 'गोल्डन डे', अट्रैक्टिव ऑफर से उमड़ेगी ग्राहकों की भीड़
आज का कन्या राशिफल 14 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से बिजनेसमैन के लिए 'गोल्डन डे', अट्रैक्टिव ऑफर से उमड़ेगी ग्राहकों की भीड़

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget