एक्सप्लोरर

Shani Dev: कर्मों का हिसाब यहीं होता है, शनि देव ने बदली राशि, इन राशियों की शुरू हुई परीक्षा

Shani Dev: शनि देव का कुंभ से मीन राशि में गोचर हो चुका है. जानिए आप पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा, कौन सी राशियां साढ़ेसाती और ढैय्या की चपेट में हैं और किनके कर्मों का हिसाब अब शुरू हो चुका है? जानें.

Shani Dev: शनि देव का राशि परिवर्तन हो चुका है. लगभग ढाई साल अपनी राशि यानि कुंभ में रहने के बाद 29 मार्च 2025 को शनि कुंभ से मीन राशि में प्रवेश कर चुक हैं. यह गोचर बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके साथ ही कई राशियों पर साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या की शुरुआत या समापन हुआ है.

भारतीय शास्त्रों के अनुसार, शनि कभी अन्याय नहीं करता वह केवल कर्मों का फल देता है. यही वजह है कि जब शनि देव की चाल बदलती है, तो ज़िंदगी भी पलट जाती है. शनि ने करीब 30 महीने कुंभ राशि में रहने के बाद अब मीन राशि में प्रवेश किया है. शनि का यह गोचर अगले 2.5 साल तक रहेगा और 2027 तक असर डालेगा.

साढ़ेसाती इन राशियों पर पूरे साल रहेगी (Sade Sati 2025)

  1. कुंभ राशि-अंतिम चरण (तीसरा चरण)
  2. मीन राशि-दूसरा चरण
  3. मेष राशि-पहला चरण (अभी शुरू हुई)


Shani Dev: कर्मों का हिसाब यहीं होता है, शनि देव ने बदली राशि, इन राशियों की शुरू हुई परीक्षा

शनि की ढैय्या (Shani Ki Dhaiya 2025) 

  1. सिंह राशि
  2. धनु राशि

शनि का कर्म और न्याय हैं: शनि देव को लेकर शास्त्रों में भी वर्णन मिलता है. ज्योतिष ग्रंथों में शनि को न्याय के देवता की संज्ञा दी गई है-
बृहत्पाराशर होरा शास्त्र में लिखा गया है:
'शनि: कर्मफलदाता स्यात्, न च मित्रं न वै शत्रु:'
(अर्थात: शनि न किसी का मित्र होता है, न शत्रु. वह केवल कर्मों के अनुसार फल देता है.)

रामायण में भी उल्लेख मिलता है
जब भगवान राम के जीवन में वनवास आया, तब उनकी कुंडली में शनि की दशा में भारी ग्रह योग बना था. यह उनके जीवन की परीक्षा की घड़ी थी, क्योंकि वह मर्यादा पुरुषोत्तम थे, उन्हें हर चुनौती से गुजर कर उच्चतम स्थान प्राप्त करना था.

कैसे जानें कि शनि आपको कर्मों का फल दे रहा है?

  • अचानक आय में गिरावट
  • मानसिक अशांति और अकेलापन
  • रिश्तों में तनाव और धोखा
  • न्याय की तलाश और विलंब
  • उपाय (शनि के प्रभाव को शांत करने के लिए):
  • शनिवार को पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं
  • 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' मंत्र का 108 बार जाप करें
  • काले तिल और उड़द का दान करें
  • कर्मों में सुधार लाएं, यही सबसे बड़ा उपाय है

आपकी कुंडली में क्या शनि सक्रिय है?
अगर आपकी कुंडली में शनि महाराज 6वें, 8वें या 12वें भाव में हैं. राहु या मंगल से युक्त हैं, या फिर शनि नीच राशि (मेष राशि में) हैं तो यह समय विशेष सावधानी बरतने का है. शनि कहते हैं किसी को सताएं नहीं दीन,हीन की जहां तक हो मदद करें. क्योंकि शनि कमजोर वर्ग के रक्षक भी हैं. इसलिए कठोर मेहनत करने वालों को कभी न सताएं.

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है.

वर्तमान में Youth Protest, CJP आंदोलन और एक्टर शाहरुख खान को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्य का सिंह में महागोचर: अशुभ प्रभाव से बचने के लिए रोज करें ये 3 आसान काम, ज्योतिषाचार्य से जानें सही विधि
17 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे सूर्य देव, जानें किन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें मेष से मीन तक पूरा राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22 August 2026: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?
22 अगस्त राशिफल: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?
Kumbh Rashifal 22 August 2026: 11वें चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से कुंभ राशि वाले प्रॉफिट पर करें फोकस, करियर में बनेगा मजबूत भविष्य
Kumbh Rashifal 22 August 2026: 11वें चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से कुंभ राशि वाले प्रॉफिट पर करें फोकस, करियर में बनेगा मजबूत भविष्य
Makar Rashifal 22 August 2026: 12वें चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से मकर राशि वाले कानूनी दांवपेच सीखें, टाइम मैनेजमेंट से दूर होंगी बिजनेस की मुश्किलें
Makar Rashifal 22 August 2026: 12वें चंद्रमा व विष्कुम्भ योग से मकर राशि वाले कानूनी दांवपेच सीखें, टाइम मैनेजमेंट से दूर होंगी बिजनेस की मुश्किलें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget