एक्सप्लोरर

Shani Budh Yuti 2024: शनि-बुध की युति चमकाएगी इन राशियों की किस्मत, होगा बंपर लाभ

Saturn Mercury Conjunction 2024: कुंभ राशि में बुध और शनि की युति हो रही है. यह युति कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छी रहने वाली है. जानते हैं इन राशियों के बारे में.

Shani Budh Yuti Effects: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति का विशेष महत्व होता है. ग्रहों के मिलने से कोई ना कोई शुभ-अशुभ योग बनता है जिसका प्रभाव हर राशि के जातकों पर पड़ता है.  20 फरवरी को बुध देव कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. यहां पहले से ही शनि देव अस्थ अवस्था में हैं. ऐसे में कुंभ राशि में बुध और शनि की युति हो रही है.

बुध वाणी, व्यापार, बुद्धि और धन के कारक माने गए हैं. वहीं शनि देव न्‍याय के देवता और कर्मफलदाता हैं. कुंभ राशि में शनि और बुध की युति बहुत प्रभावी रहने वाली है. आइए जानते हैं कि किन राशि के जातकों को बुध और शनि की युति से विशेष लाभ होने वाला है.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को शनि-बुध की युति से बेहद शुभ परिणाम मिलेंगे. इन राशि के लोगों के जीवन में कई सारी सुख-सुविधाएं आएंगी. इस युति के शुभ प्रभाव से आप कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझ कर लेंगे जो आपके लिए बहुत लाभदायक रहने वाली है. नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे. आपका प्रमोशन भी हो सकता है. 

शनि-बुध की युति मिथुन राशि के लोगों को बंपर लाभ कराएगी. आपको आकस्मिक धन लाभ मिलेगा. शनि देव की कृपा से आपके सारे काम बिना किसी अड़चन के पूरे हो जाएंगे. अपने कौशल के दम पर आप समाज में खूब नाम कमाएंगे. शनि-बुध मिलकर आपको हर क्षेत्र में लाभ कराएंगे.

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के स्‍वामी  खुद शनि देव हैं. बुध गोचर से बनी शनि-बुध की युति मकर राशि के जातकों के लिए बहुत फलदायी रहने वाली है. अपनी वाणी और बुद्धि के बल पर आप खूब लाभ कमाएंगे. इस राशि के जो लोग लंब समय से नौकरी की तलाश में थे, उन्हें रोजगार मिल सकता है. व्यापार में खूब लाभ कमाएंगे. आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है. 

समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा. शनि और बुध ग्रह की युति बनने से मकर राशि के लोगों को बहुत लाभ होने वाला है. इन राशि के जातकों के अच्‍छे दिन शुरू होने वाले हैं. आप किसी ऐसे यात्रा पर जा सकते हैं जो आपके लिए शुभ समाचार लाएगी. परिजनों से प्रेम और सहयोग मिलेगा. खूब धन कमाने में सक्षम होंगे.

कुंभ राशि (Aquarius)

इस समय शनि देव अपनी ही कुंभ राशि में हैं और शनि-बुध की युति इसी राशि में हो रही है. ऐसे में इस राशि के जातकों को शनि-बुध मिलकर खूब लाभ पहुंचाने वाले हैं. आपके अंदर बुद्धिमानी साहस, शक्ति और आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा. इस राशि के लोगों को हर क्षेत्र में शानदार परिणाम मिलेंगे. करियर में भी आपको मनचाही सफलता मिलेगी. आपकी लव लाइफ भी अच्छी होगी.

कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. यह युति कुंभ राशि के लोगों के जीवन में बहुत सकारात्मक परिणाम लेकर आई है. आप व्यापार में खूब लाभ कमाएंगे. आपके  तरक्‍की के पूरे योग बन रहे हैं. अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है. बुध-शनि की यह युति आपको ढेर सारी भौतिक सुख-सुविधाएं दिलाएगी.

ये भी पढ़ें

माघ पूर्णिमा पर बन रहा है अद्भुत संयोग, ये उपाय बनाएंगे मालामाल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य
Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget