एक्सप्लोरर

Shakun Apshakun: इन पशु-पक्षियों का बार-बार दिखना माना जाता है अपशकुन, मिल सकती है कोई बुरी खबर

Bad Omen Sign: शकुन शास्त्र में कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं जो शुभ और अशुभ का संकेत देती हैं. किसी खास पशु-पक्षी का दिखना, बिल्ली का रास्ता काटना जैसी कुछ घटनाएं शकुन-अपशकुन के बारे में बताती हैं.

Shakun Apshakun Sanket: शकुन शास्त्र में हमारे आसपास की कई घटनाओं को शकुन-अपशकुन से जोड़ कर देखा जाता है. शकुनशास्त्र के अनुसार सपने में या आते-जाते कुछ पशु-पक्षियों का बार-बार दिखना बहुत अपशकुन माना जाता है. यह संकेत देते हैं कि आपके साथ कोई अप्रिय घटना घटने वाली है. इनका दिखना बताता है कि भविष्य में हमारे साथ कुछ गलत हो सकता है. आइए जानते हैं कि किस तरह के पशु-पक्षियों का बार-बार दिखना अपशकुन माना जाता है और यह हमें किस तरह सावधान रहने का संकेत देते हैं.

कौए का दिखना

सपने में बार-बार कौए का दिखना बहुत अपशकुन माना जाता है. अगर आपको सपने में किसी मृत शरीर के आसपास ढेर सारे कौए दिखाई देते हैं ये बहुत अपशकुन माना जाता है.  घर के आस-पास बहुत सारे कौओं का एक साथ दिखाई देने का मतलब है कि आप जल्दी ही किसी मुसीबत में फंस सकते हैं.

गिरगिट का दिखना

रास्ते में आते-जाते या घर के पास कहीं बार-बार गिरगिट दिखे तो यह संकेत हो सकता है कि आपके काम में रुकावट आने वाली है. यह भी हो सकता है कि आपका कोई बनता-बनता काम बिगड़ जाए या फिर आपको पैसे मिलने में देरी हो जाए. 

चील का दिखना

बार-बार चील का दिखना भी अशुभ संकेत माना जाता है. शकुन शास्त्र में चील का संबंध मृत परिजनों से बताया गया है. आते-जाते बार-बार चील दिखे तो समझ जाइए कि आपको पितरों की आत्मा भटक रही है और उनकी शांति के लिए आपको पूजा-पाठ आदि करवाने पड़ेंगे.

सांप का दिखना

किसी निर्जन स्थान पर बार-बार सांप दिखे तो हो सकता है कि तो समझ लीजिए जल्दी ही आप पर कोई मुसीबत आ सकती है या आपके साथ कुछ बुरा होने वाला है. इस समय आपको कोई भी काम बहुत सोच-समझकर करना चाहिए. सपने में सांप का झुंड देखना भी अशुभ संकेत माना जाता है. इसका अर्थ होता है कि आपके जीवन में कई सारी परेशानियां आने वाली हैं.

ये भी पढ़ें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 11 August 2026: सावन शिवरात्रि पर कर्क राशि में चंद्रमा, जानें आज 12 राशियों का भाग्य!
Aaj Ka Rashifal 11 अगस्त 2026: सावन शिवरात्रि पर इन 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, कर्क राशि में चंद्रमा देंगे बड़ा लाभ
Aaj Ka Meen Rashifal 11 August 2026: कारोबार में बढ़ सकते हैं ऑर्डर, करियर में भी लाभ
कारोबार में बढ़ सकते हैं ऑर्डर, करियर में भी लाभ
Aaj Ka Kumbh Rashifal 11 August 2026: बिजनेस में नई शुरुआत का मौका, मिलेगा सहयोग
बिजनेस में नई शुरुआत का मौका, मिलेगा सहयोग
Aaj Ka Makar Rashifal 11 August 2026: बड़ी डील हो सकती है फाइनल, मिलेगा कारोबार में लाभ
बड़ी डील हो सकती है फाइनल, मिलेगा कारोबार में लाभ

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget