एक्सप्लोरर

Shakun Apshakun: कौवे से जुड़े इन संकेतों का ना करें नजरअंदाज, माना जाता है अपशकुन

Superstitions About Crows: शकुन शास्‍त्र में पशु-पक्षियों से संबंधित कई शुभ-अशुभ संकेत बताए गए हैं. इसके अनुसार कौवे को किसी भी घटना का पूर्व आभास हो जाता है और वो इससे संबंधित संकेत देता है.

Crow Shakun Apshakun: हमारे जीवन में घटने वाली कई घटनाओं को शकुन-अपशकुन से जोड़ कर देखा जाता है. शकुन शास्त्र में कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं जो शुभ और अशुभ का संकेत देती हैं. हिंदू धर्म में कौवे को यम का दूत माना जाता है. कौवे को एक ऐसा पक्षी माना जाता है जिसे किसी भी घटना का पूर्व आभास हो जाता है. शकुन शास्‍त्र में कौवे से जुड़े कई संकेतों के बारे में बताया गया है जो अशुभ फल देते हैं. कौवे से मिलने वाले इन संकेतों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आइए जानते हैं कौवों से जुड़े इन शकुन-अपशकुन संकेतों के बारे में. 

कौवे से मिलने वाले अशुभ संकेत 

अगर कोई कौवा दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके बोले तो यह एक अशुभ संकेत माना जाता है. कहा जाता है कि इस तरह कौवा घर के किसी सदस्‍य को बड़ी बीमारी होने की पूर्व सूचना देता है.  यह घर के किसी सदस्य के साथ कोई बड़ी दुर्घटना होने का अशुभ इशारा भी करता है.कौवे के झुंड का घर की छत पर चिल्‍लाना भी बहुत अपशकुन होता है. यह किसी संकट के आने का अंदेशा है. ऐसी स्थिति में भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए. 

अगर कौआ आपके ऊपर बीट कर दे तो यह भी अपशकुन माना जाता है. यह संकेत देता है कि आपको किसी तरह कष्ट पहुंचने वाला है. यह कष्ट शारीरिक या आर्थिक भी हो सकता है. कौवे का सिर को छूकर निकलना भी अशुभ होता है. यह माना जाता है कि आप अचानक से किसी परेशानी में फंस सकते हैं और आपको सावधान रहने की जरूरत है.

शुभ संकेत भी देता है कौवा

सुबह-सुबह घर की मुंडेर, बालकनी या छत पर आकर कौवा कांव-कांव करे तो यह अच्‍छा संकेत माना जाता है. यह घर में मेहमान के आगमन का संकेत देता है. अगर कोई कौवा मुंह में रोटी का टुकड़ा दबाकर उड़ते हुए दिखे तो यह आपकी किसी बड़ी इच्‍छा के पूरे होने का शुभ संकेत है. शकुन शास्‍त्र में दोपहर के समय उत्तर दिशा में कौवे का बोलना भी अच्‍छा माना जाता है. कौवे को पानी पीते हुए देखने का मतलब है कि आपको जल्द धन लाभ हो  सकता है. 

ये भी पढ़ें

नए साल में घर में लगाएं सात घोड़ों वाली ऐसी तस्वीर, चमक जाएगी किस्मत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 दिन में दो ग्रहण, क्या बदलेगी भारत की राजनीति की दिशा?
13 दिन में दो ग्रहण, क्या बदलेगी भारत की राजनीति की दिशा?
ग्रहण भारत में न दिखे तो भी क्या लगता है सूतक? जानिए क्या है नियम
ग्रहण भारत में न दिखे तो भी क्या लगता है सूतक? जानिए क्या है नियम
Kal Ka Rashifal 29 July 2026: कल का राशिफल, गुरु पूर्णिमा पर मिथुन और कुंभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, आर्थिक नुकसान और तनाव का अलर्ट!
कल का राशिफल 29 जुलाई 2026, गुरु पूर्णिमा पर मिथुन और कुंभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, आर्थिक नुकसान और तनाव का अलर्ट!
Guru Purnima 2026: बनते-बनते बिगड़ जाते हैं काम? गुरु पूर्णिमा के दिन घर के उत्तर-पूर्व कोने में रख दें यह एक चीज, रातों-रात चमकेगा भाग्य!
Guru Purnima 2026: बनते-बनते बिगड़ जाते हैं काम? गुरु पूर्णिमा के दिन घर के उत्तर-पूर्व कोने में रख दें यह एक चीज, रातों-रात चमकेगा भाग्य!

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget