एक्सप्लोरर

Putrada Ekadashi 2023: पुत्रदा एकादशी के दिन बन रहा है शुभ संयोग, महापुण्यदायी होगी पूजा

Putrada Ekadashi: सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है. इस दिन रात्रि जागरण का बड़ा महत्व है. निसंतान दंपति के लिए यह व्रत बहुत फलदायी मानी जाती है.

Sawan Putrada Ekadashi Sanyog: सावन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को श्रावण पुत्रदा एकादशी कहा जाता है. यह एकादशी व्रत विशेष फलदायी माना जाता है. इस बार पुत्रदा एकादशी का व्रत 27 अगस्त, रविवार के दिन रखा जाएगा. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने का विधान है. इस एकादशी के दिन शुभ संयोग बन रहा है. रविवार को होने की वजह से दिन भगवान विष्णु के साथ श्रीकृष्ण, सूर्य देव और शिवजी की भी पूजा करनी चाहिए. 

भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा

सावन महीने के शुक्ल पक्ष में आने वाली पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की विशेष पूजा करने से जाने-अनजाने में हुए हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं. मान्यता है कि इस दिन श्रीकृष्ण की पूजा करने से पुत्र का वरदान मिलता है और घर में सुख-समृद्धि आती है. इस दिन भगवान विष्णु के श्रीधर रूप की पूजा की जाती है. इस महीने में आने वाले रविवार को पर्जन्य नाम के सूर्य की पूजा की जाती है. इनके लिए व्रत और पूजा करने से महापुण्य मिलता है.

पुत्रदा एकादशी की पूजन विधि

इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर नहाएं और व्रत का संकल्प लें. इसके बाद पीपल के पेड़ और तुलसी की पूजा करें. इसके बाद मंदिर जाकर या घर में ही श्रीकृष्ण या भगवान विष्णु का अभिषेक करें. एकादशी व्रत के नियमों का पालन करें. इस दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए.  मंदिर जाकर भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और इसे जरुरतमंद लोगों को बांट दें. इस एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ महालक्ष्मी का अभिषेक भी करना चाहिए. दक्षिणावर्ती शंख में केसर मिला हुआ दूध भरें और उससे श्रीकृष्ण के बाल रूप का अभिषेक करें. 

अगर आप एकादशी के दिन व्रत नहीं कर पाते हैं तो भगवान विष्णु या श्रीकृष्ण के मंदिर में जाकर सुबह-शाम घी का दीपक लगाना चाहिए. भगवान को तुलसी पत्र भी चढ़ाने चाहिए. दिन भर 'ऊँ विष्णवे नम:' मंत्र का जाप करें.

सावन के महीने में रविवार को एकादशी का संयोग बने तो ऐसे में सूर्य को दिए गए अर्घ्य से मिलने वाला पुण्य और शुभ प्रभाव और बढ़ जाता है. एकादशी के दिन उगते हुए सूर्य को जल जरूर चढ़ाना चाहिए. सूर्य को जल चढ़ाते समय 'ऊँ सूर्याय नम:' मंत्र का जाप करें. सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तांबे के लोटे का इस्तेमाल करना चाहिए. सावन महीने के शुक्ल पक्ष का रविवार होने से इस दिन की गई शिव पूजा भी बहुत लाभकारी मानी गई है.

सावन महीना होने से इस एकादशी पर चांदी के लोटे में पानी भरकर उसमें गंगाजल और दूध मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए. इसके बाद शिवलिंग पर चंदन, भस्म, मदार के फूल, बिल्व पत्र और धतूरा चढ़ानें. शिव मंदिर में शाम को तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए. ऐसा करने से हर तरह के रोग, शोक और दोष खत्म होते हैं.

ये भी पढ़ें

रक्षाबंधन पर पूरे दिन भद्रा का साया, जानें राखी बांधने का सही समय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanwar Yatra 2026: गिरिडीह के विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल सुल्तानगंज रवाना, चौथी बार निकले कांवड़ यात्रा पर
गिरिडीह के विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल सुल्तानगंज रवाना, चौथी बार निकले कांवड़ यात्रा पर
Amarnath Yatra 2026: बर्फ का शिवलिंग लुप्त होने के बाद भी नहीं डगमगाई आस्था, 86 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
बर्फ का शिवलिंग लुप्त होने के बाद भी नहीं डगमगाई आस्था, 86 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Kal Ka Rashifal 8 July 2026: बुधवार को लक्ष्मी नारायण योग का महासंयोग, सिंह राशि के युवाओं को मिलेगी नई नौकरी और वृश्चिक राशि वालों का होगा बंपर प्रमोशन!
बुधवार को लक्ष्मी नारायण योग का महासंयोग, सिंह राशि के युवाओं को मिलेगी नई नौकरी और वृश्चिक राशि वालों का होगा बंपर प्रमोशन!
मेष राशि Half Year Horoscope 2026: जुलाई से दिसंबर तक शनि की परीक्षा या गुरु का आशीर्वाद? जानें करियर, धन और परिवार का भविष्य
Half Year Horoscope: मेष राशि का छमाही राशिफल, जुलाई से दिसंबर 2026 में क्या बदलेगा आपकी किस्मत?

वीडियोज

Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget