एक्सप्लोरर

Sawan 2025: बरेली में शिव भक्तों का सैलाब! पहले सोमवार पर 'नाथ नगरी' में भक्ति का अद्भुत दृश्य

Sawan Somwar 2025: सावन के पहले सोमवार पर बरेली के नाथ मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जहां हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा. भक्तों ने जलाभिषेक कर मनोकामनाएं मांगीं.

Sawan 2025: नाथ नगरी बरेली में आज सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव की भक्ति का अनूठा दृश्य देखने को मिला. भोर के तीन बजे से ही शहर के प्रमुख नाथ मंदिरों अलखनाथ, बनखंडीनाथ, टिबिरिनाथ, तपेश्वरनाथ, धोपेश्वरनाथ और पशुपतिनाथ में भक्तों की लंबी कतारें लगीं. गंगाजल लेकर कांवड़ पर आए शिवभक्तों ने “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण को श्रद्धा और भक्तिभाव से सराबोर कर दिया.

अलखनाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
शहर के सबसे प्राचीन और प्रमुख मंदिर अलखनाथ में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. मंदिर प्रबंधन के अनुसार, पूरे दिन लाखों भक्तों के दर्शन होने की संभावना है. महंत कालू गिरी ने बताया कि यह मंदिर तपस्वी साधु-संतों की साधना स्थली रही है, जहां आने वालों की हर मनोकामना पूरी होती है. सावन के पहले सोमवार के अवसर पर मंदिर में जलाभिषेक, भंडारे और विश्राम स्थल की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि कांवड़ियों को सुविधा मिल सके.

धोपेश्वरनाथ मंदिर में सुबह 1:30 बजे से लगी लाइनें
कैंट क्षेत्र के प्रसिद्ध धोपेश्वरनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई. भक्तों की कतारें आधी रात से लगना शुरू हो गई थीं. मंदिर के कपाट 2:30 बजे खोले गए और सबसे पहले कांवड़ियों को जलाभिषेक का अवसर मिला. पंडित देवकी नंदन ने बताया कि भगवान शिव का विधिवत पूजन, अभिषेक और श्रृंगार कर भक्तों को दर्शन कराए जा रहे हैं, जिससे माहौल भक्तिमय बना हुआ है.

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
सावन के पहले सोमवार पर उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. शहर को संवेदनशील क्षेत्र मानते हुए भारी पुलिस बल और वालंटियर तैनात किए गए हैं. हर नाथ मंदिर में पुलिस की निगरानी के साथ CCTV वॉच की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनी रहे और आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो.

हर जिले से पहुंचे शिवभक्त
बरेली की धार्मिक महत्ता “नाथ नगरी” के रूप में पूरे देश में पहचानी जाती है. सावन के इस पवित्र पर्व पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से भक्त बाबा भोलेनाथ के दर्शन और आशीर्वाद के लिए बरेली पहुँचे हैं. श्रद्धालु मानते हैं कि इस पावन नगरी में शिवदर्शन मात्र से ही जीवन सफल और मंगलमय हो जाता है. इस प्रकार बरेली का धार्मिक और सांस्कृतिक वैभव सावन के पहले सोमवार पर एक बार फिर चमक उठा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Numerology: मूलांक 4 वाले दिखावे में नहीं, बचत और सही निवेश में रखते हैं यकीन; जानिए करियर और स्वभाव का पूरा सच
क्या आप भी 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे हैं? जानिए आपकी कौन सी एक आदत छीन लेती है तरक्की के बड़े मौके!
Solar Eclipse Fact Check: क्या आज दुनिया में छाएगा अंधेरा, इंटरनेट होगा बंद और भारत में लगेगा सूतक? जानिए 3 बड़े दावों का सच
आज इंटरनेट बंद, दुनिया में अंधेरा और भारत में सूतक? सूर्य ग्रहण के 3 दावों का सच
Kal Ka Rashifal 13 August 2026: गुरुवार को गुरु-चंद्रमा का महासंयोग, मकर और तुला राशि वाले रहें बेहद सावधान, सेहत और करियर में आ सकती हैं अड़चनें!
कल का राशिफल 13 अगस्त 2026, गुरुवार को गुरु-चंद्रमा का महासंयोग, मकर और तुला राशि वाले रहें बेहद सावधान, सेहत और करियर में आ सकती हैं अड़चनें!
Guru Uday 2026: आज सूर्य ग्रहण के दिन गुरु हुए उदित, 4 राशियों का होगा भाग्योदय
आज सूर्य ग्रहण के दिन गुरु हुए उदित, 4 राशियों का होगा भाग्योदय

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
Embed widget