एक्सप्लोरर

Sawan 2024: सावन में इस बार 72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों के मिट जाएंगे दुख-दर्द

Sawan 2024: शिवभक्तों (Lord Shiva) के लिए सावन का महीना बहुत खास होने वाला है. क्योंकि इस वर्ष कई शुभ और दुर्लभ संयोग में सावन की शुरुआत हो रही है, जोकि इसकी महत्ता को और अधिक बढ़ा रहे हैं.

Sawan 2024: हिंदू धर्म (Hindu Dharma) में सावन को पवित्र महीना माना जाता है, जोकि भगवान शिव (Shiv ji) को अत्यंत प्रिय है. इसलिए इस महीने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करने और व्रत रखने का विधान है. साथ ही सावन महीने में पड़ने वाले सोमवार (Sawan Somvar) का दिन भी अधिक महत्वपूर्ण माना गया है.

पंचांग के अनुसार इस वर्ष सावन की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो रही है, जिसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा. ऐसे में इस साल सावन का महीना 29 दिनों का होगा. वहीं ज्योतिष गणना के अनुसार इस वर्ष शिवभक्तों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी, क्योंकि कई शुभ और दुर्लभ योग में सावन की शुरुआत हो रही है.

कई दुर्लभ संयोग में सावन की शुरुआत

इस सावन में ऐसे संयोग बन रहे हैं, जोकि इसकी महत्ता को बढ़ा रहे हैं. बताया जा रहा है कि ऐसा दुर्लभ संयोग सावन में पूरे 72 साल बाद बना है. सावन की शुरुआत सोमवार के दिन से हो रही है और इसका समापन भी सोमवार को ही होगा. साथ ही सावन के पहले दिन सोमवार, प्रीति योग, आयुष्मान योग और सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा. इन्हीं शुभ योग के कारण सावन का महीना बहुत शुभ होगा. 

  • प्रीति योग (Priti yoga): 21 जुलाई 2024 रात 11 बजकर 11 मिनट से अगले दिन 22 जुलाई 2024 की रात 8 बजकर 50 मिनट तक
  • सिद्धि योग (Siddhi yog): 22 जुलाई 2024 को पूरे दिन
  • आयुष्मान योग (Ayushman Yog): 22 जुलाई 2024 रात 8 बजकर 50 मिनट से अगले दिन तक.

सावन के साथ इन राशियों के जीवन में होगा खुशियों का आगमन (Sawan 2024 ki Lucky Rashiya)

सावन में बनने वाले इन शुभ और दुर्लभ योग का सकारात्मक प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा. इन राशियों (Zodiac Sign) पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी और जीवन में चल रही परेशानियों से इन्हें छुटकारा मिलेगा. आइये जानते हैं सावन के साथ किन राशियों के जीवन में होगा खुशहाली का आगमन.

  • मेष (Aries): आपके लिए सावन का महीना बहुत शुभ साबित होगा और जीवन में खुशियों की वर्षा होगी. प्रेमी और वैवाहिक जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा और आर्थिक रूप से भी मजबूत रहेंगे.
  • सिंह राशि (Leo): सिंह राशि वालों के लिए सावन शुभता लिए आएगा. आपके करियर और कारोबार क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे और आय के नए-नए मार्ग प्रशस्त होंगे. भगवान शिव की कृपा से इस दौरान रुके हुए काम भी फिर से चल पड़ेंगे.
  • तुला राशि (Libra): तुला राशि वालों को सावन में धन, वाहन और जमीन का सुख मिलने की प्रबल संभावना है. साथ ही पैसों से जुड़ी परेशानी भी दूर होगी.
  • मकर राशि (Capricorn): आपके लिए सावन मास किसी वरदान से कम नहीं होगा. इस समय आप मनचाही सफलता को हासिल करेंगे और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. धार्मिक कार्यों की ओर आपकी रुचि भी बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें: Lakshmi Ji: इस अंक में छिपी है लक्ष्मी जी की असीम पावर, दोनों हाथों से लुटाएं तो भी खत्म नहीं होती दौलत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Numerology: इन तारीखों में जन्मीं महिलाएं बनती हैं मजबूत लीडर, मुश्किल वक्त में लेती हैं सही फैसले!
Numerology: इन तारीखों में जन्मीं महिलाएं बनती हैं मजबूत लीडर, मुश्किल वक्त में लेती हैं सही फैसले!
Aaj Ka Rashifal 11 April 2026: मकर राशि के चंद्रमा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का मेल, बस एक चुटकी काले तिल बदल देंगे आपकी तकदीर, जानें अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 11 April 2026: मकर राशि के चंद्रमा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का मेल, बस एक चुटकी काले तिल बदल देंगे आपकी तकदीर, जानें अपना राशिफल
Aaj ka Meen Rashifal 11 April 2026: ग्यारहवें भाव का चन्द्रमा कराएगा बंपर धन लाभ, रुके हुए पेमेंट मिलने से चमकेगा बिजनेस
मीन राशिफल 11 अप्रैल 2026 ग्यारहवें भाव का चन्द्रमा कराएगा बंपर धन लाभ, रुके हुए पेमेंट मिलने से चमकेगा बिजनेस
Aaj ka Kumbh Rashifal 11 April 2026: द्वादश चंद्रमा बढ़ाएगा फालतू के खर्चे, निवेश और टैक्स ऑडिट को लेकर रहें बेहद सतर्क
कुंभ राशिफल 11 अप्रैल 2026 द्वादश चंद्रमा बढ़ाएगा फालतू के खर्चे, निवेश और टैक्स ऑडिट को लेकर रहें बेहद सतर्क

वीडियोज

'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
शांतिपथ पर लेबनान वाला 'डायवर्जन'
Voter List में Mamata Banerjee या EC का 'खेला'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran Peace Talks in Pakistan: 'इस्लामाबाद वार्ता' के लिए पाकिस्तान पहुंचा ईरान का डेलीगेशन, ट्रंप को दी चेतावनी- अगर शर्तें नहीं मानीं तो...
पाकिस्तान पहुंचा ईरान का डेलीगेशन, ट्रंप को दी चेतावनी- अगर शर्तें नहीं मानीं तो...
मथुरा हादसा: यमुना नदी में नाव पलटने से अबतक 10 लोगों की मौत, कई लापता, मृतकों के नाम आए सामने
मथुरा हादसा: यमुना नदी में नाव पलटने से अबतक 10 लोगों की मौत, कई लापता, मृतकों के नाम आए सामने
Assembly Election 2026 Live: 'हुमायूं कबीर गद्दार, उन्हें जनता...', टीएसी सांसद सायनी घोष ने ये क्या कह दिया
Live: 'हुमायूं कबीर गद्दार, उन्हें जनता...', टीएसी सांसद सायनी घोष ने ये क्या कह दिया
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
Ghost Murmur: US की इस टेक्नोलॉजी ने 40 मील दूर से खोज निकाला लापता पायलट, जानिए पूरा मामला
US की इस टेक्नोलॉजी ने 40 मील दूर से खोज निकाला लापता पायलट, जानिए पूरा मामला
Hot Water Benefits: वजन कम करने के लिए सुबह-सुबह आप भी पीते हैं गर्म पानी, क्या सच में काम करता है यह हैक?
वजन कम करने के लिए सुबह-सुबह आप भी पीते हैं गर्म पानी, क्या सच में काम करता है यह हैक?
Embed widget