एक्सप्लोरर

Sawan 2024: सावन का महीना कब शुरू हो रहा है? जानिए किस दिन पड़ेगा पहला सोमवार

Sawan 2024: सावन महीने (Sawan Month) का भोलेनाथ के भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है. जानते हैं कि इस बार सावन 2024 कब से शुरू हो रहा है और इस बार सावन में कितने सोमवार आएंगे.

Sawan 2024: सावन का महीना भोलेनाथ को समर्पित है. इस महीने में देवों के देव महादेव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. सावन को भगवान शिव (Lord Shiva) का प्रिय महीना माना गया है. महादेव के भक्तों को हर साल इस पावन माह का इंतजार रहता है. 

माना जाता है कि सावन में शिव जी (Shiv Ji) की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. आइए जानते हैं कि सावन का महीना (Sawan Month) कब से शुरू हो रहा है और सावन का पहला सोमवार (Sawan First Monday) किस दिन पड़ेगा.

इस दिन से होगी सावन महीने की शुरुआत (Sawan 2024 Start Date)

इस बार सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होगा और इसका समापन 19 अगस्त 2024, सोमवार को होगा. खास बात यह कि सावन के पहले दिन ही सोमवार है. यानी की सोमवार से ही पवित्र सावन के महीने शुरुआत होगी और इसकी समाप्ति भी सोमवार के दिन ही होगी. सावन महीने का पहला सोमवार व्रत 22 जुलाई को ही रखा जाएगा. सावन का सोमवार व्रत करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है. 

सावन महीने में पड़ेंगे इतने सोमवार (Sawan Somwar Fasting Days 2024)

इस बार सावन का महीना 29 दिनों तक चलेगा और इसमें कुल 5 सावन के सोमवार पड़ेंगे.  सावन महीने के हर मंगलवार को मां पार्वती के लिए मंगला गौरी व्रत भी रखा जाता है. इस बार सावन में 4 मंगला गौरी व्रत (Mangala Gauri Vrat) आएंगे. सावन में 16 सोमवार व्रत शुरू करने का विधान है.

साल 2024 में सावन सोमवार की तिथियां (Sawan Somwar Dates 2024)

पहला सावन सोमवार व्रत- 22 जुलाई
दूसरा सावन सोमवार व्रत- 29 जुलाई
तीसरा सावन सोमवार व्रत- 5 अगस्त
चौथा सावन सोमवार व्रत- 12 अगस्त
पांचवां सावन सोमवार व्रत- 19 अगस्त 

सावन महीने का महत्व ((Sawan Month Significance)

सावन का महीना धार्मिक,पौराणिक,सामाजिक और वैज्ञानिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. यह महीना भक्ति और प्रकृति को समर्पित होता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माता पार्वती ने इस महीने में ही भगवान शिव को पाने से लिए तपस्या की थी जिससे खुश होकर शिव जी ने पार्वती जी से विवाह किया था.

एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार सावन महीने में ही क्षीर सागर का मंथन हुआ था. इसके फलस्वरूप अमृत, लक्ष्मी, हस्ती, कामदेव, चंद्रमा, जैसे रत्न प्राप्त हुए थे.

इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं. सावन के सोमवार को भगवान शिव की पूजा करना और व्रत रखना अत्यंत शुभ माना जाता है. सावन में भोलेनाथ की पूजा करने से सुख-समृद्धि आती है, वैवाहिक जीवन सुखी होता और संतान प्राप्ति की मनोकामना पूरी होती है.

ये भी पढ़ें

मंगल पर पड़ेगी शनि की अशुभ दृष्टि, इन राशियों को काम में मिलेगी असफलता, होगा बड़ा नुकसान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 12 October 2026: सोमवार को विष्कुम्भ योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, कन्या को टैक्स विवाद से राहत और धनु को स्कॉलरशिप!
Kal Ka Rashifal 12 October 2026: सोमवार को विष्कुम्भ योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, कन्या को टैक्स विवाद से राहत और धनु को स्कॉलरशिप!
आज का कन्या राशिफल 11 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद, इंटीरियर डिजाइनिंग में बेहतरीन नतीजे, धन संबंधी शुभ समाचार
आज का कन्या राशिफल 11 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद, इंटीरियर डिजाइनिंग में बेहतरीन नतीजे, धन संबंधी शुभ समाचार
आज का सिंह राशिफल 11 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से वस्त्र व अनाज का संचय, फैशन-लक्जरी बिजनेस में बंपर प्रॉफिट
आज का सिंह राशिफल 11 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से वस्त्र व अनाज का संचय, फैशन-लक्जरी बिजनेस में बंपर प्रॉफिट
आज का कर्क राशिफल 11 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से माता से वैचारिक मतभेद, व्यवसायिक यात्रा हो सकती है स्थगित, वर्कप्लेस पर क्रोध से बचें
आज का कर्क राशिफल 11 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से माता से वैचारिक मतभेद, व्यवसायिक यात्रा हो सकती है स्थगित, वर्कप्लेस पर क्रोध से बचें

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget