एक्सप्लोरर

Sarva Pitru Amavasya 2023: सर्वपितृ अमावस्या पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, ऐसे करें पितरों की विदाई

Sarva Pitru Amavasya 2023 Date: आश्विन माह की अमावस्या को सर्व पितृ अमावस्या कहा जाता है. अगर किसी को अपने पितरों की मृत्यु तिथि पता नहीं है तो सर्व पितृ अमावस्या के दिन उनका श्राद्ध किया जा सकता है.

Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष में सर्व पितृ अमावस्या का विशेष महत्व होता है. यह श्राद्ध की सबसे अहम और आखिरी तिथि होती है. इस दिन उन सभी पूर्वजों का श्राद्ध किया जाता है जिनका निधन अमावस्या के दिन हुआ हो या फिर जिनकी मृत्यु की तिथि ज्ञात ना हो.  पितृ पक्ष के दिनों में अगर आप अपने पितरों का श्राद्ध नहीं कर पाए हों तो पितृ दोष से बचने के लिए अमावस्या के दिन उनका भी श्राद्ध किया जा सकता है.

इस बार सर्वपितृ अमावस्या 14 अक्टूबर, शनिवार के दिन है. पितृ पक्ष की अमावस्या पर इस बार कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं. माना जाता है कि इन योगों में पितरों का श्राद्ध और तर्पण करने से वह कई सालों तक तृप्त रहते हैं. 

सर्वपितृ अमावस्या का शुभ मुहूर्त

अमावस्या तिथि प्रारंभ: 13 अक्टूबर को 9 बजकर 51 मिनट से
अमावस्या तिथि समाप्त: 14 अक्टूबर, शनिवार की रात 11 बजकर 25 मिनट पर

सर्वपितृ अमावस्या पर दुर्लभ संयोग

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस साल 14 अक्टूबर को पितृ पक्ष की अमावस्या पड़ रही है. इसे मोक्षदायिनी अमावस्या भी कहते हैं. इस बार सर्वपितृ अमावस्या पर बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है. इस बार अमावस्या के दिन शनिवार होने के चलते इसे शनिचरी अमावस्या भी कहा जाएगा. इस दिन साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है. इस दिन शुभ इंद्र योग भी बन रहा है. सर्वपितृ अमावस्या अश्विन माह में पड़ने से इसका महत्व और बढ़ गया है. इन शुभ संयोगों में पितरों का तर्पण कर उन्हें प्रसन्न और तृप्त किया जा सकता है.

ऐसे करें पितरों को विदा

 सर्वपितृ अमावस्या तिथि को ही पितृ पक्ष का समापन होता है. इस दिन प्रात: स्नान करने के बाद गायत्री मंत्र का जाप करते हुए सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए. पीपल में पितरों का वास माना जाता है. इसलिए इस दिन पीपल के पेड़ पर जल जरूर चढ़ाएं. इस दिन काले तिल के साथ पितरों को जल अर्पित करें, इससे घर में हमेशा पितरों का आशीर्वाद बना रहता है. दूध, तिल, कुशा, पुष्प, गंध मिश्रित जल से पितरों का तर्पण करें. माना जाता है कि जल का तर्पण करने से पितरों की प्यास बुझती है.

इन लोगों को जरूर कराएं भोजन

घर में श्राद्ध के लिए बनाए गए भोजन से पंचबलि अर्थात गाय, कुत्ते, कौए, देव एवं चीटिंयों के लिए भोजन का अंश निकालकर उन्हें देना चाहिए. श्रद्धापूर्वक पितरों से मंगल कामना करें. इस दिन ब्राह्मण या किसी गरीब जरूरतमंद को भोजन जरूर करवाएं और अपने सामर्थ्य अनुसार दान दक्षिणा देकर विदा करें. इस दिन बहन, दामाद और भांजा-भांजी को भी भोजन अवश्य कराएं. माना जाता है कि उनके भोजन के बिना पितर प्रसन्न नहीं होते हैं. इसके बाद अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर भोजन करें. भोज के बाद पितरों को धन्‍यवाद देना चाहिए और जाने-अनजाने हुई भूल के लिए माफी मांगनी चाहिए.

ये भी पढ़ें

अक्टूबर में इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, खूब ऐशो-आराम से गुजरेगा महीना

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल का राशिफल 27 अक्टूबर 2026: मंगलवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिथुन राशि को मिलेगा सरकारी टेंडर, धनु को पैतृक संपत्ति से लाभ
Kal Ka Rashifal 27 October 2026: मंगलवार को लेन-देन में बरतें सावधानी, इन 3 राशि वालों को हो सकता है नुकसान; जरूर करें ये उपाय
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Weekly Horoscope 26 to 31 October 2026: करियर में पदोन्नति या पैसों का नुकसान? जानें 25 से 31 अक्टूबर तक क्या कहते हैं आपके सितारे
Weekly Horoscope 26 to 31 October 2026: करियर में पदोन्नति या पैसों का नुकसान? जानें 25 से 31 अक्टूबर तक क्या कहते हैं आपके सितारे
Aaj Ka Rashifal 26 October 2026: मेष में चंद्रमा, मेष से मीन तक जानें सोमवार का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 26 October 2026: सोमवार से नया सप्ताह शुरू, आपकी राशि के लिए क्या संकेत? पढ़ें काम, धन और रिश्तों का राशिफल

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget