एक्सप्लोरर

Samsaptak Rajyog 2023: शुक्र-गुरु के आमने-सामने से बना समसप्‍तक राजयोग, इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय

Lucky Zodiac: दिसंबर के महीने में ग्रहों के स्‍थान परिवर्तन से शुभ समसप्‍तक राजयोग बन रहा है. यह राजयोग कई राशियों को बहुत अच्छे परिणाम देने वाले हैं. जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में.

December Rajyog Benefits: ग्रह-नक्षत्रों के स्थान परिवर्तन से कई शुभ-अशुभ योग या फिर राजयोग बनते हैं. ज्‍योतिष दृष्टिकोण से साल 2023 का आखिरी महीना बहुत खास है. दिसंबर में कुछ ग्रहों के गोचर से कई शुभ राजयोग बन रहे हैं. वर्तमान में गुरु ग्रह मेष राशि में उपस्थित हैं. जबकि 30 नवंबर, 2023 को शुक्र ग्रह तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं. वर्तमान स्थिति में ये दोनों ग्रह एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं. शुक्र-गुरु के आमने-सामने आने से समसप्‍तक राजयोग का निर्माण हुआ है. 

ज्‍योतिष शास्त्र में समसप्‍तक योग को बहुत महत्‍वपूर्ण माना जाता है.  इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है. आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिन्‍हें  समसप्‍तक योग से अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. यह योग इन राशियों का भाग्योदय कराएगा.

मेष राशि (Aries)

समसप्‍तक योग मेष राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है. मेष राशि के लोगों को बहुत ही शानदार परिणाम प्राप्‍त होंगे. आपके सप्‍तम भाव में शुक्र के होने के कारण भी आपको अपने हर काम में सफलता मिलेगी. इस राशि के जो व्‍यापारी हैं उन्हें अपने बिजनेस में तरक्‍की मिलेगी. आपको करियर में भी सफलता मिलने के आसार हैं. इस राशि के जो लोग सिंगल हैं, उन लोगों को इस शुभ प्रभाव की वजह से अपना जीवनसाथी मिल सकता है. अगर आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं, तो जल्द विवाह के बंधन में बंध सकते हैं. 

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए समसप्‍तक राजयोग शुभ साबित होगा. इस राजयोग से आपको कई तरह के लाभ प्राप्‍त होंगे. इस राशि के लोगों को करियर में प्रगति मिलेगी. इस राशि के लोगों के व्‍यापार में भी बड़े मुनाफे के योग बन रहे हैं. इसके अलावा जो जातक फिल्‍म, मीडिया, कला और मॉडलिंग से जुड़े हैं, उन लोगों को भी धन लाभ होने के संकेत हैं. संतान की ओर से कोई अच्‍छी खबर मिल सकती है. इस राशि के जातकों के सुख-साधनों में वृद्धि होगी. आपका अटका हुआ धन भी आपको वापस मिल सकता है.

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए समसप्‍तक योग बहुत लाभकारी रहने वाला है. इसके शुभ प्रभाव से आप अपने जीवन में सभी सुख-साधनों का आनंद उठा पाएंगे. इस राशि के लोगों के लिए प्रॉपर्टी, जमीन या नया वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं. समाज में आपका खूब मान-सम्‍मान बढ़ेगा. इस राशि के लोगों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा. इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए भी लाभ की स्थिति बनी हुई है. व्‍यापारियों को खूब धन कमाने के अवसर मिलेंगे. शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली आएगी.

ये भी पढ़ें

गुरुवार के दिन ये काम करने से होती है बरकत, पैसों की तंगी होती है दूर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanwar Yatra 2026: जहां रावण और उसके पिता करते थे भगवान शिव की पूजा, उस दूधेश्वरनाथ मंदिर में शुरू हुई कांवड़ यात्रा की खास तैयारी
जहां रावण और उसके पिता करते थे भगवान शिव की पूजा, उस दूधेश्वरनाथ मंदिर में शुरू हुई कांवड़ यात्रा की खास तैयारी
Ashadha Amavasya 2026: 14 जुलाई की भौमवती अमावस्या के दुर्लभ संयोग से पहले जानें क्या करें और किन कार्यों से बचें
14 जुलाई की भौमवती अमावस्या के दुर्लभ संयोग से पहले जानें क्या करें और किन कार्यों से बचें
Aaj Ka Rashifal 9 July 2026: आज उच्च के चंद्रमा का दुर्लभ संयोग, इन 6 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता और धन के नए रास्ते
Aaj Ka Rashifal 9 July 2026: उच्च के चंद्रमा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल
Shani Vakri 2026: 27 जुलाई से वक्री होंगे शनि, मेष समेत इन 3 राशियों को हर कदम पर बरतनी होगी सावधानी
27 जुलाई से वक्री होंगे शनि, मेष समेत इन 3 राशियों को हर कदम पर बरतनी होगी सावधानी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget