एक्सप्लोरर

Sagittarius Weekly Horoscope 2025: धनु राशि को करियर में नए अवसर मिलेंगे, लेकिन प्रेम में रखें सावधानी

Sagittarius Weekly Horoscope (29 June-5 july 2025): यह नया सप्ताह धनु राशि के लिए कैसा रहेगा? ज्योतिषाचार्य (Astrologer) से जानें धनु के लिए साप्ताहिक राशिफल में क्या खास है (Dhanu Saptahik Rashifal).

Sagittarius Weekly Horoscope 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर यह नया सप्ताह यानी 29 जून से 5 जुलाई 2025 तक का समय कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. साप्ताहिक राशिफल में जानेंगे धनु राशि वालों के लिए आने वाला नया सप्ताह कैसा रहेगा.

बात करें धनु (Dhanu Rashi) की तो, यह राशिचक्र की नौंवीं राशि है, जिसके स्वामी गुरु हैं. ज्योतिष के अनुसार 29 जून-5 जुलाई 2025 तक का समय धनु राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. जानते हैं धनु राशि वालों का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal).

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Saptahik Rashifal 2025)

  • सप्ताह की शुरुआत आपके लिए करियर और व्यवसाय की दृष्टि से कई नए अवसर लेकर आएगा. आप जिन बातों की योजना काफी समय से बना रहे थे, वे अब वास्तविक रूप ले सकती हैं. आलस्य या लापरवाही की ज़रा-सी चूक भी लाभ को हानि में बदल सकती है. नौकरीपेशा जातकों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है. कार्यों को कल पर टालना या दूसरों के भरोसे छोड़ना इस सप्ताह नुकसानदायक हो सकता है. आपको अपनी जिम्मेदारियों को समय से पूरा करना होगा.
  • बिज़नेसमैन के लिए यह सप्ताह लाभकारी रहेगा.व्यापार में मनचाहा लाभ प्राप्त हो सकता है और प्रगति की गति भी तेज़ हो सकती है. हालांकि बढ़ते व्यापार को संभालने की चिंता और अधिक लाभ कमाने का दबाव आपको मानसिक रूप से व्यस्त रखेगा. समय के साथ-साथ प्रबंधन क्षमता को निखारना जरूरी होगा.
  • सप्ताह के मध्य भाग में, आपको अपने कार्य के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा. अत्यधिक परिश्रम, असंतुलित दिनचर्या और मानसिक दबाव के कारण थकान, सिरदर्द या अन्य शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं. बेहतर रहेगा कि आप संतुलित आहार लें, नींद पूरी करें और शरीर को आराम दें, ताकि थकान और मानसिक तनाव से बचा जा सके.
  • जो लोग रोज़गार की तलाश में हैं, उन्हें अभी थोड़ा और धैर्य रखना पड़ सकता है. प्रेम संबंधों में यह सप्ताह सावधानी से आगे बढ़ने की सलाह देता है.  उतावलेपन या जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णय संबंधों में तनाव पैदा कर सकते हैं. अपने पार्टनर की भावनाओं को समझें और परिपक्वता से रिश्ते को आगे बढ़ाएं.
  • विवाहित जातकों के लिए, यह सप्ताह मध्यम रूप से अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए आपको ईमानदारी और भावनात्मक सहयोग देना होगा. रिश्तों में पारदर्शिता और संवाद बना रहे, यही दांपत्य सुख का आधार है.

ये भी पढ़ें: Capricorn Weekly Horoscope 2025: 29 जून से 5 जुलाई तक कैसा रहेगा मकर राशि का भाग्य, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यताजानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Weekly Rashifal 2026: मीन राशि साप्ताहिक राशिफल, मान-सम्मान बढ़ेगा, प्रेम जीवन में आएंगी खुशियां
Meen Weekly Rashifal 2026: मीन राशि साप्ताहिक राशिफल, मान-सम्मान बढ़ेगा, प्रेम जीवन में आएंगी खुशियां
Kumbh Weekly Rashifal 2026: कुंभ राशि के लिए चुनौती भरा सप्ताह, 8 से 14 मार्च तक रहें सतर्क
Kumbh Weekly Rashifal 2026: कुंभ राशि के लिए चुनौती भरा सप्ताह, 8 से 14 मार्च तक रहें सतर्क
Kal Ka Rashifal: 9 मार्च 2026, व्यापार में लाभ या स्वास्थ्य में गिरावट? जानें सोमवार का मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल
कल का राशिफल 9 मार्च 2026: व्यापार में लाभ या स्वास्थ्य में गिरावट? जानें सोमवार का मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल
Makar Weekly Rashifal 2026: मकर राशि के लिए चुनौतियों भरा है सप्ताह, आने वाले 7 दिन रखें धैर्य
Makar Weekly Rashifal 2026: मकर राशि के लिए चुनौतियों भरा है सप्ताह, आने वाले 7 दिन रखें धैर्य

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
उत्तम नगर हत्याकांड: होली विवाद में मर्डर के मुख्य आरोपी के घर चला बुलडोजर, 7 गिरफ्तार
उत्तम नगर हत्याकांड: होली विवाद में मर्डर के मुख्य आरोपी के घर चला बुलडोजर, 7 गिरफ्तार
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, विराट कोहली के बराबर पहुंचे; टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, विराट कोहली के बराबर पहुंचे; टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय
Exclusive: 'अगर चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' अमेरिका-इजरायल के साथ जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Exclusive: 'चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' इजरायल जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Womens Day 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
महिला दिवस 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
Embed widget