एक्सप्लोरर

Safalta Ka Mantra: एक गलत फैसला बर्बाद कर देता है सारी मेहनत, जरूरी निर्णय लेते समय रखें इन बातों का ध्यान

Success Tips: जीवन में जल्द सफलता पाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. जानते हैं कोई भी जरूरी निर्णय लेते समय हमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Success Mantra: जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सही निर्णय लेना बहुत जरूरी है. एक गलत फैसला सारी मेहनत बर्बाद कर देता है. इसकी वजह से जिंदगी भर पछताना पड़ सकता है. गलत फैसलों का परिणाम बहुत गंभीर हो सकता है. यह हमारे लक्ष्य में भी रुकावट डालने का काम कर सकता हैं. जानते हैं की किन बातों का ध्यान रखने से आप सही निर्णय ले सकते हैं.

अपने दिल की आवाज सुनें

जीवन के जरूरी निर्णय लेते समय अपने दिल की आवाज सबसे पहले सुनें. कभी कोई फैसला किसी के दबाव में आकर नहीं करना चाहिए. सही फैसले के लिए सभी विकल्पों का अच्छे से मूल्यांकन करें. अपनी समस्या को समझें, उससे होने वाले फायदे-नुकसान का आंकलन करें उसके बाद ही किसी एक ठोस निर्णय की तरफ आगे बढ़ें. अपने अंदर आत्मविश्वास का बढ़ाएं. इससे आप कोई भी फैसला बेहतर तरीके से ले पाएंगे.

लोगों से सलाह लें

कई बार हमें कुछ ऐसे ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं, जो समझ नहीं आता है कि सही है या गलत. ऐसे फैसले लेने में डर भी लगता है. ऐसे फैसलों में समझदारी की बहुत जरूरत होती है. इसके लिए गहरे विचार और बहुत हिम्मत की जरूरत पड़ती है. इसके लिए आपको अपने से बड़ों और करीबी लोगों की मदद लेनी चाहिए. आपके बड़े-बुजुर्गों के पास जिंदगी के ज्यादा अनुभव होते हैं. आप इन अनुभवों का लाभ उठाकर अपने जिंदगी के जरूरी फैसले ले सकते हैं.  

जल्दबाजी में फैसला करने से बचें

जीवन के बड़े निर्णय एकदम से तुरंत नहीं करने चाहिए क्योंकि अक्सर जल्दबाजी में लोग भावनाओं में आकर फैसला करते हैं और बाद में पछताते हैं. पूरा समय लेकर सही-गलत का आंकलन करने के बाद ही कोई फैसला करना चाहिए. इससे आप समझ पाते हैं कि आगे चलकर उस फैसले का आपके जीवन पर क्या असर होगा. इसलिए कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना चाहिए. 

गलतियों से सीखें

अगर आपने कोई गलत निर्णय ले भी लिया है तो उसके बारे में सोच-सोचकर दुखी मत रहिए. गलत फैसलों से सीखकर आगे बढ़ने की कोशिश करें. अपनी गलतियों को एक अनुभव के रूप में लें. अपनी गलतियों से सीखें और उन्हें दोबारा ना करने की कोशिश करें. इसके साथ ही पूरे उत्साह के साथ अपने लक्ष्य को पाने की दिशा में काम करें.

ये भी पढ़ें

शनि देव को प्रिय हैं 5 राशि के लोग, दिलाते हैं धन-दौलत और मान-सम्मान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 4 July 2026: प्रीति योग और चतुर्थी का दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मेष से मीन तक पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 4 July 2026: चतुर्थी, प्रीति योग और शनि कृपा से कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Meen Rashifal 4 july 2026: मीन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, शनिवार को चन्द्रमा कराएगा बंपर मुनाफा
Meen Rashifal 4 july 2026: मीन राशि वालों का चमकेगा भाग्य, शनिवार को चन्द्रमा कराएगा बंपर मुनाफा
Vrishchik Rashifal 4 July 2026: वृश्चिक राशि वाले आज रहें बेहद सावधान, चंद्रमा-राहु का ग्रहण दोष बढ़ा सकता है मुश्किलें
Vrishchik Rashifal 4 July 2026: वृश्चिक राशि वाले आज रहें बेहद सावधान, चंद्रमा-राहु का ग्रहण दोष बढ़ा सकता है मुश्किलें
Tula Rashifal 4 July 2026: तुला राशि वालों के लिए धन लाभ का शनिवार, ई-कॉमर्स और विदेशी व्यापार से होगा तगड़ा मुनाफा
Tula Rashifal 4 July 2026: तुला राशि वालों के लिए धन लाभ का शनिवार, ई-कॉमर्स और विदेशी व्यापार से होगा तगड़ा मुनाफा

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget