एक्सप्लोरर

Safalta Ka Mantra: जीवन में आगे बढ़ना है तो आज ही छोड़ दें ये 4 चीजें, सफलता चूमेगी कदम

Success Tips: असफल होने के बाद लोग अक्सर निराश हो जाते हैं. कुछ बातों का ध्यान रखने से आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है. सफलता पाने के लिए कुछ बातों को तुरंत छोड़ देना चाहिए.

Success Mantra: हर व्यक्ति की चाहत जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहने की होती है. अपने लक्ष्य को पाने के लिए अक्सर लोग दिन-रात एक कर देते हैं. जीवन में सफलता पाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. सफलता की राह पर वही लोग आगे बढ़ पाते हैं जो इन नियमों का पालन पूरे जी जान से करते हैं. 

जीवन में आगे बढ़ने के लिए जहां कुछ चीजें अपनानी पड़ती हैं, वहीं कुछ चीजें छोड़नी भी पड़ती हैं.आइए जानते हैं कि जीवन में किन बातों को छोड़ देने से सफलता आपके कदम चूमने लगती है.

जीवन में आगे बढ़ने के लिए छोड़ दें ये चीजें

  1. जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए टालने की आदत आज ही छोड़ दें. जो लोग हर काम को टालते रहते हैं, वो लोग जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ पाते हैं. इसलिए टालने की बजाय किसी भी काम को तुरंत करने की आदत डालें. एक स्पष्ट लक्ष्य तय करें और उसे प्राप्त करने के लिए पूरे लगन से काम करें.  टालने की आदत से निकलने के लिए सबसे बड़ा कदम मुश्किलों का सामना करना है.
  2. जीवन में आगे बढ़ना है तो आलस्य को त्यागना पड़ेगा. आलस्य आपको आगे बढ़ने से रोकता है और पीछे की तरफ ढकेलता है. आलस्य को दूर करने के लिए अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से तय करें. यह आपको लक्ष्य के प्रति प्रेरित करेगा. इसके लिए बड़े लक्ष्यों को छोटे-छोटे हिस्सों में विभाजित करें और रोजाना एक या दो छोटे कार्य करने का प्रयास करें. रोज सुबह जल्दी उठने की आदत डालें और नियमित रूप से सुबह व्यायाम करें.
  3. अपने जीवन से झिझक को बिल्कुल दूर कर दें. जो लोग हर बात पर झिझकते हैं वो कभी भी जीवन में आगे नहीं बढ़ पाते हैं. ऐसे लोग किसी से कुछ पूछ नहीं पाते हैं और उनके आगे बढ़ने की संभावना खत्म हो जाती है. आगे बढ़ना है जो जीवन से झिझक और शर्म को दूर कर दें. इससे आपके अंदर का आत्‍मविश्‍वास जगेगा. इस बात को दिल से निकाल दें कि कौन आपको पसंद करता है और कौन नापसंद.
  4. समय की बर्बादी करना बिल्कुल भी छोड़ दें. इस बात पर पूरा ध्यान दें कि आप अपना समय कहां और किसे दे रहे हैं. अगर आपने समय को बर्बाद करना नहीं छोड़ा तो समय आपको बर्बाद कर देगा. समय का सही तरीके से प्रबंधन करना एक महत्वपूर्ण सफलता की कुंजी है. अपनी क्षमताओं और सामर्थ्य को सही तरीके से पहचानें और उन्हें बढ़ावा दें. समय का सही इस्तेमाल करने से आप समय की बर्बादी से बच जाते हैं. 

ये भी पढ़ें

इस मूलांक के लोगों का खूब लाभ कराता है केतु, जीवन में जल्द हासिल करते हैं सफलता

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Karwa Chauth Puja Niyam: करवाचौथ की पूजा में करवा टूट जाए या छूट जाए कोई सामग्री, तो तुरंत करें ये काम; नहीं लगेगा दोष
Karwa Chauth Puja Niyam: करवाचौथ की पूजा में करवा टूट जाए या छूट जाए कोई सामग्री, तो तुरंत करें ये काम; नहीं लगेगा दोष

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget