एक्सप्लोरर

Safalta Ka Mantra: मन हमेशा रहता अशांत? इन 5 तरीकों से मन पर पाएं नियंत्रण

Success Tips: सफलता प्राप्त करने के कुछ खास नियम होते हैं. इसके लिए मन का शांत होना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं कि किन तरीकों से आप अपने मन पर काबू पा सकते हैं.

Success Mantra: आज की व्यस्त जीवनशैली में तनाव एक आम बात है. काम का बोझ, घरेलू जिम्मेदारियां, और कई छोटी-मोटी समस्याएं जैसे तनाव मन को अशांत करते हैं. मन में कई बार नकारात्मक विचार आने से भी मन अशांत हो जाता है. मन शांत न हो तो कोई भी काम सही तरीके से नहीं हो पाता है. आइए जानते हैं किन तरीकों से मन पर नियंत्रण पाया जा सकता है.

ध्यान और योग

अगर आपका मन हमेशा अशांत रहता है तो अपनी दिनचर्या में ध्यान और योग शामिल करें. ध्यान मन को शांत करने और एकाग्रता बढ़ाने का सबसे प्रभावी तरीका है. वहीं योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत करने में मदद करता है. प्राणायाम और ध्यान का नियमित अभ्यास तनाव और चिंता को कम करता है.

सकारात्मक सोच

सकारात्मक सोच नकारात्मक विचारों को दूर करने, तनाव कम करने और कठिन परिस्थितियों का सामना करने में मदद करती है. मन को शांत रखना है तो नकारात्मक विचारों को अपने मन में जगह न दें. सकारात्मक सोच विकसित करें और हमेशा उम्मीद बनाए रखें. हमेशा कृतज्ञता का भाव रखें. आपके जीवन में जो भी चीज अच्छी है उस पर ध्यान दें.

स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं

स्वस्थ जीवनशैली आपके जीवन के हर पहलू को बेहतर बनाता है. यह आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और भावनात्मक रूप से संतुलित रहने में मदद करता है. पौष्टिक भोजन खाएं, नियमित व्यायाम करें और 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें. अल्कोहल, धूम्रपान और कैफीन का सेवन सीमित करें.

अपनी भावनाओं को व्यक्त करें

अपनी भावनाओं को दबाने की बजाय उन्हें व्यक्त करें. भावनाओं को व्यक्त करने से मन शांत हो जाता है. भावनाओं को व्यक्त करने के कई अलग-अलग तरीके हैं.  कुछ लोगों को दूसरों से बात करना मददगार लगता है, जबकि कुछ  लोग अपनी भावनाओं को लिखकर या कला के माध्यम से व्यक्त करना पसंद करते हैं.  आप थेरेपिस्ट की भी सलाह ले सकते हैं. 

अपनी पसंद का काम करें

मन अशांत हो तो कोई ऐसा काम करें जो आपको पसंद हो. अपने शौक पूरा करने से आपको खुशी मिलेगी और मन शांत होगा. इसके लिए संगीत सुनें, किताबें पढ़ें, पेंटिंग करें. हर दिन कुछ समय प्रकृति के बीच बिताएं. पार्क में टहलें या फिर कुछ देर पेड़ों के नीचे बैठें.

ये भी पढ़ें

जिन लोगों में होती हैं ये खराब आदतें, उनके घर कभी नहीं आती मां लक्ष्मी, हमेशा रहती है कंगाली

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या संजू सैमसन मैदान में उतरने से पहले करते हैं कोई खास पूजा? जानिए इसके पीछे का सच?
क्या संजू सैमसन मैदान में उतरने से पहले करते हैं कोई खास पूजा? जानिए इसके पीछे का सच?
महाकाल दर्शन 10 मार्च 2026: शीतला सप्तमी पर करें बाबा महाकाल के दर्शन, दूर होंगे कष्ट और रोग!
महाकाल दर्शन 10 मार्च 2026: शीतला सप्तमी पर करें बाबा महाकाल के दर्शन, दूर होंगे कष्ट और रोग!
Aaj Ka Rashifal: 10 मार्च, आज भूलकर भी न करें बड़ा निवेश! राहु काल और शुभ मुहूर्त की जानकारी के बिना न उठाएं कदम
Aaj Ka Rashifal: 10 मार्च, आज भूलकर भी न करें बड़ा निवेश! राहु काल और शुभ मुहूर्त की जानकारी के बिना न उठाएं कदम
Aaj Ka Meen Rashial 10 March 2026: मीन राशि कागजी कार्रवाई में रहें सतर्क, अध्यात्म में बढ़ेगी रुचि
Aaj Ka Meen Rashial 10 March 2026: मीन राशि कागजी कार्रवाई में रहें सतर्क, अध्यात्म में बढ़ेगी रुचि

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
क्रिकेटर कुलदीप यादव लेंगे सात फेरे, लखनऊ में रिशेप्शन में CM योगी समेत कई हस्तियां होंगी शामिल
क्रिकेटर कुलदीप यादव लेंगे सात फेरे, लखनऊ में रिशेप्शन में CM योगी समेत कई हस्तियां होंगी शामिल
Israel-Iran War: 'अमेरिका नहीं हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग', ट्रंप के दावे पर फायर ईरान, दे दिया जवाब
'अमेरिका नहीं हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग', ट्रंप के दावे पर फायर ईरान, दे दिया जवाब
संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल
संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
कपड़ों पर लग गए हैं जिद्दी दाग, दो मिनट में हो जाएंगे गायब; ट्राई करें ये दमदार हैक्स
कपड़ों पर लग गए हैं जिद्दी दाग, दो मिनट में हो जाएंगे गायब; ट्राई करें ये दमदार हैक्स
फाइन आर्ट्स में करियर के शानदार मौके, जानें फैशन डिजाइनर से ग्राफिक डिजाइनर तक के विकल्प
फाइन आर्ट्स में करियर के शानदार मौके, जानें फैशन डिजाइनर से ग्राफिक डिजाइनर तक के विकल्प
Embed widget