एक्सप्लोरर

Rashifal: 22 जनवरी को शनि करने जा रहे हैं नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें राशिफल

Shani Transit 2021: शनि देव वर्ष 2021 में राशि परिवर्तन नहीं कर रहे हैं लेकिन 22 जनवरी 2021 को शनिदेव नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. शनि ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन सभी राशियों को प्रभावित करने जा रहा है. जानते हैं सभी राशियों का राशिफल.

Shani Nakshatra Transit 2021: मकर राशि में शनिदेव गोचर कर रहे हैं. मकर राशि शनि की अपनी राशि मानी जाती है. विशेष बात ये हैं कि मकर राशि में तीन अन्य बड़े ग्रह भी विराजमान हैं. देव गुरु बृहस्पति, ग्रहों के राजकुमार बुध और आत्मा के कारक सूर्य देव शनि के साथ मकर राशि में विराजमान हैं.

शनि गोचर 2021 शनिदेव का वर्ष 2021 में कोई राशि परिवर्तन नहीं है. इस वर्ष शनि मकर राशि में ही गोचर करेंगे. शनिदेव सिर्फ इस वर्ष नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. इस समय शनि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में है. लेकिन अब शनिदेव नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं.

शनि का नक्षत्र परिवर्तन ज्योतिष गणना के अनुसार 22 जनवरी को शनि अब श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन सभी राशियों को प्रभावित करने जा रहा है. इस नक्षत्र परिवर्तन का सभी क्षेत्रों पर भी असर दिखाई देगा. शनि इस नक्षत्र में 18 फरवरी तक रहेंगे.

शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या मिथुन, तुला राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है. वहीं धनु, मकर और कुंभ राशि पर इस समस शनि की साढ़ेसाती चल रही है. इसलिए इन 5 राशियों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है.

राशिफल (Horoscope)

मेष राशि मेष राशि वालों को तनाव हो सकता है. धन हानि भी हो सकती है. इसलिए धर्म-कर्म के कार्यों के रूचि लें. वाणी में मधुरता बनाएं रखें.

वृषभ राशि वृष राशि के जातक कर्ज लेने से बचें. नया कार्य आरंभ करने की योजना बना रहे हैं तो किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें.

मिथुन राशि मिथुन राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है. इसलिए धन के मामले में सावधान रहें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है.

कर्क राशि कर्क राशि वालों को कुछ मामलो में लाभ प्राप्त हो सकता है. लेकिन क्रोध पर काबू रखें नहीं तो अवसरों में कमी आ सकती है.

सिंह राशि सिंह राशि वालों को जॉब, व्यापार और सेहत के मामले में लाभ हो सकता है. इस दौरान अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें. जोखिम उठाने से बचें.

कन्या राशि कन्या राशि के जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है. इस दौरान आप निवेश को लेकर योजना बना सकते हैं. मकान और वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है.

तुला राशि तुला राशि पर शनि की ढैय्या है. इसलिए शनि को शांत रखने की कोशिश करें. निर्धन लोगों की मदद करें. रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे.

वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि को इस दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. भ्रम की स्थिति बनी रह सकती है. जिस कारण अवसरों का पूर्ण लाभ प्राप्त नहीं होगा. धैर्य बनाएं रखें.

धनु राशि धनु राशि पर शनिदेव की साढ़ेसाती चल रही है. इस दौरान दांपत्य जीवन में मधुरता बनाएं रखने के प्रयास करें. प्रतिद्वंदी हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं.

मकर राशि मकर राशि में शनि का गोचर है. शनि इस समय अस्त हैं. साढ़ेसाती का प्रभाव आपकी राशि पर बना रहेगा. इस दौरान मन को शांत रखने की कोशिश करें, लाभ प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम करना होगा.

कुंभ राशि कुंभ राशि पर भी शनि की साढ़ेसाती है. इस दौरान प्रसन्न रहेंग और आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. गलत कार्यों को करने से बचें. जरूरतमंद लोगों की मदद करें.

मीन राशि मीन राशि के जातकों को मिलेजुले फल प्राप्त होेंगे. इस दौरान सेहत का ध्यान रखें. विवाद की स्थिति से दूर रहें. परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त करने की कोशिश करें. वाणी दोष के कारण हानि उठानी पड़ सकती है.

Basant Panchami 2021: बसंत पंचमी का पर्व कब है? जानें तिथि और सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त

बुध और शुक्र बदलने जा रहे हैं राशि, जॉब, करियर और दांपत्य जीवन पर क्या रहेगा असर, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 19 August 2026: इन 3 राशियों के हाथ लगेगी कामयाबी, मेष से मीन तक जानें भविष्यफल
Tarot Card Rashifal 19 August 2026: इन 3 राशियों के हाथ लगेगी कामयाबी, मेष से मीन तक जानें भविष्यफल
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!
Kal Ka Rashifal 19 August 2026: बुधवार को गुरु का नक्षत्र गोचर ला रहा 6 राशियों के लिए बड़ा बदलाव, सफलता के योग
बुधवार को गुरु का नक्षत्र गोचर ला रहा 6 राशियों के लिए बड़ा बदलाव, सफलता के योग
नौकरी बदलने या नई Deal साइन करने जा रहे हैं? 18 अगस्त से बुध अस्त, पहले जान लें ये जरूरी बात
Budh Ast 2026: नई नौकरी और बिजनेस डील में बरतें सावधानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget