एक्सप्लोरर

राशिफल 13 जनवरी: आज लोहड़ी पर वृष, कर्क, कन्या, तुला और कुंभ राशि वाले न करें ये काम

Today Horoscope In Hindi: आज का राशिफल मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि समेत सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण है. आज लोहड़ी का पर्व है. आज पौष अमावस्या भी है. जानिए सभी राशियों का आज का भविष्यफल.

Aaj Ka Rashifal: पंचांग के अनुसार आज पौष कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. आज लोहड़ी का पर्व है. चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा है, सूर्य भी धनु राशि में विराजमान हैं. आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति सभी राशियों पर प्रभाव डाल रही हैं. जानते हैं आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा.

मेष- आज का दिन आपके लिए सफलता से भरपूर रहने वाला है. पर्सनालिटी डेवलपमेंट के लिए काम कर सकते हैं.पदोन्नति या फिर सैलरी में बढ़ोतरी के आसार हैं. ऑफिस में बॉस का सानिध्य से जिम्मेदारी-सम्मान के लिहाज से लाभदायक होगा. ध्यान रखें किसी महत्वपूर्ण काम में कोई गलती न होने पाए. विरोधियों से सतर्क रहते हुए सकारात्मक ऊर्जा के साथ बढ़ते रहें. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को अच्छा मौका मिलेगा. स्वास्थ्य को लेकर पैरों में दर्द और सूजन रह सकती है, खासकर बड़े बुजर्ग अपनी हेल्थ का ध्यान रखें. जमीन और संपत्ति से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी. परिवार में सभी का सहयोग और सम्मान मिलेगा.

वृष- आज के दिन अपनी उपलब्धियों पर प्रसन्नता महसूस करने का है. परिवार के साथ मिलेगा तो खुशी दोगुनी होगी. पारिवारिक और सामाजिक तौर पर कुछ बिगड़े संबंधों में सुधार की उम्मीद है. आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए उन्नति का समय चल रहा है. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को प्रयासों में कमी नहीं लानी है. विज्ञापन एजेंसी या कंपनी चलाते हैं तो प्रगति होगी. सेहत को लेकर कमजोरी और थकान से बीमार महसूस कर सकते हैं. खान-पान में संतुलन बनाए रखें. परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. संतान से स्नेह दिखाएं. परिवार के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं.

मिथुन- आज का दिन खुद को अपडेट करने का है. ऑफिशियल काम पूरी प्लानिंग के साथ समय पर निपटाने होंगे. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो समय उपयुक्त है, कारोबार में पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ोतरी के लिए अब संतान की भागीदारी भी बढ़ाएं. युवाओं को समाजिक कार्यों में हाथ बढ़ाना पड़ सकता है. हेल्थ के लिहाज से शुगर पेशेंट सप्ताह के मध्य तक परेशान हो सकते हैं. खानपान में खास सतर्कता रखें. बड़े भाई को आर्थिक लाभ की संभावना है. परिवार में कोई युवा विवाह योग्य हैं तो अच्छी कन्या मिल सकती है.

कर्क- तनाव से जूझ रहे हैं तो आज राहत मिलने की उम्मीद है. नौकरी में बदलाव का समय दिख रहा है, अच्छे ऑफर आएं तो छोड़ना ठीक नहीं होगा. कारोबार में अच्छे लाभ के संकेत हैं. जल्द स्थितियां और फेवर में होंगी. कार्यस्थल पर महिला सहकर्मी से विवाद न हो, इस बात का खास ख्याल रखें. स्वास्थ्य के लिहाज से बीपी से जूझ रहे लोगों को सतर्क रहना होगा. अचानक तबीयत बिगड़ने की आशंका है. खाने में नमक-चिकनाई और जरूरी व्यायाम के लिए लापरवाही ठीक नहीं. आज अपनों के कटु शब्द मन खराब कर सकते हैं, लेकिन संयमित रहते हुए कोई कड़ी प्रतिक्रिया न दें.

सिंह- आज के दिन खुद को संतुलित रखने का प्रयास करें. घमंड में आकर अच्छे मौकों को भुनाने में चूक हो सकती है. बिगड़े काम भी पूरे होते दिख रहे हैं. नए संपर्क के साथ मेलजोल बढ़ाना लाभकारी होगा. मार्केटिंग से जुडे़ करियर में लाभ होगा. कर्मचारियों से अच्छा प्रदर्शन कराने के लिए उनके साथ कम्युनिकेशन गैप न करें. कपड़े और अनाज का व्यापार करने वाले अच्छा लाभ कमाएंगे. युवाओं के महत्वपूर्ण काम बन सकते हैं. हार्ट पेशेंट लापरवाही बिल्कुल न बरतें. जल्द स्थितियां अनुकूल बनेंगी. परिवार के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं. छोटे सदस्यों के साथ स्नेह का व्यवहार आपका संबंध बढ़ाएगा.

सफलता की कुंजी: जीवन में इन कामों को करने से मिलती है लक्ष्मी जी की कृपा, हर जगह मिलता है सम्मान

कन्या- व्यक्तित्व को आकर्षित बनाने का प्रयास करें. भौतिक सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. घर की जरूरत का सामान खरीद सकते हैं. कारोबार में भी लाभ होगा. नया कारोबार शुरू करने के अच्छे मौके मिलेंगे. ऑफिशियल कामकाज में भी प्रदर्शन सबसे बेहतर रहेगा. मशीनों और हार्डवेयर के कारोबारियों को अच्छा लाभ होगा. फुटकर दुकानदारों को ग्राहकों की पसंद के हिसाब से सामान की वापसी का ऑफर भी रखना होगा. सेहत में स्थितियां उतार-चढ़ाव वाली रहेंगी. दवा-दिनचर्या में अचानक कोई बदलाव लाने से बचें. परिवार में विवाद की आशंका है. प्रयास करें कि किसी वरिष्ठ के साथ आपकी कोई झड़प न हो, नहीं तो स्थितियां खराब हो सकती है.

तुला- आज के दिन भविष्य के लिए निवेश का निर्णय लेना लाभकारी रहेगा. अपनी कमाई और जरूरतों का आकलन करते हुए इस दिशा में बढ़ना लाभप्रद होगा. टेलीकॉलर का काम करने वालों को टारगेट पूरे होने से लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों का कार्यभार बढ़ेगा. होम अप्लायंसेज का व्यापार करने वालों के लिए सतर्क रहने का दिन है. हिसाब किताब में चूक से नुकसान हो सकता है. अभिभावकों को छोटे बच्चों के बदलते नेचर और संगत पर नजर रखनी होगी. आंख में चोट लगने की आशंका है, काम के दौरान थोड़ी सावधानी बरतें. पारिवारिक विवाद से बचने की जरूरत है, अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं.

वृश्चिक- आज के दिन आपको विशेष सतर्कता रखनी होगी. सिर्फ भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय परिश्रम और सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है. करियर के लिहाज से दिन शुभ रहेगा. पुराने संपर्कों के जरिए बेहतर नौकरी के मौके बनेंगे. सरकारी कामकाज में सावधानी बरतें. लेट-लतीफी नुकसान करवा सकती है. युवाओं को कठिनाई सामने देखकर घबराने की जरूरत नहीं है. हिम्मत से सामना करें, जल्द परिस्थियां बदलती दिख रही हैं.मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य में गिरावट होगी. पहले से बीमार लोगों को डॉक्टर से संपर्क रखना लाभप्रद होगा. मित्रों और अपनों की मदद की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए खुद को मानसिक तौर पर तैयार रखें.

धनु- आज के दिन खुद को किसी भी तरह के विवाद से बचाएं. बिना मांगे किसी भी मुद्दे पर सलाह देने से बचना होगा. विवाद की स्थिति में गड़े मुर्दे उखाड़ना, आपके लिए ही परेशानी बढ़ाएगा सकता है. आजीविका में सफलता का समय है. क्षमता-योग्यता के बल पर सम्मान पाएंगे. खाने-पीने का कारोबार करने वालों के लिए अच्छा लाभ है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही महंगी पड़ेगी. समय बर्बाद करने से बचें. युवाओं को करियर के प्रति अधिक गंभीरता दिखानी होगी. सड़क पर चलते समय थोड़ी सावधानी बरतें, चोट लगने की आशंका है. कुल में वृद्धि से मन में प्रसन्नता रहेगी. घरवालों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बन सकता है.

मकर- आज के दिन मन पूरी तरह चिंता मुक्त रखकर मनपसंद काम कर सकते हैं. कार्यस्थल पर हड़बड़ाहट न दिखाएं, इससे काम बिगड़ेगा. सरकारी कामकाज में बहुत सजगता रखनी होगी. ऑफिशियल यात्रा की संभावना नजर आ रही है. साझेदारी का व्यापार लाभ कमाएगा. पार्टनरशिप के साथ नियम कानून पूरी तरह फॉलो करें. युवाओं को सफलता के लिए नियमित रूप से हनुमानजी की आराधना करनी चाहिए. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें, मन विचलित करने वाले कामों से दूरी बनाएं. सेहत को लेकर आर्थराइटिस के रोगी फिजिकल एक्टिविटी और दवाइयों का नियमित सेवन करें. बड़े बुजुर्गों को स्वास्थ्य का ध्यान रखे, मौसम की वजह से बीमार पड़ सकते हैं.

कुम्भ- आज परिवार और कार्यस्थल हर जगह आपका महत्व बढ़ेगा. महत्वपूर्ण बैठक या चर्चा में आपकी राय मानी जाएगी. राजनीति से जुड़े लोगों को सक्रियता दिखानी होगी. वरिष्ठ अधिकारी प्रदर्शन से प्रसन्न रहेंगे. निकट भविष्य में प्रमोशन या सैलरी ग्रोथ के रूप में दिख सकती है. मेडिकल से जुड़े बड़े व्यापारी अच्छा लाभ कमा सकेंगे. युवाओं को एक साथ कई काम करने पड़ सकते हैं. प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें. दांपत्य जीवन में अगर कोई तनाव की स्थिति है तो जीवनसाथी के साथ बातचीत कर हालात सामान्य बनाने की कोशिश करें, विवाद को तूल देने से संबंधों में और खटास बढ़ेगी.

मीन- आज के दिन जरूरी काम न बन रहे हों तो नए सिरे से प्रयास करना चाहिए. सामाजिक भागीदारी बढ़ाने की जरूरत है. कोई मदद मांगने आ रहा है तो हर संभव मदद करें. सेल्स और मार्केटिंग के लोगों के लिए लाभ का दिन है. क्लाइंट के साथ साथ ऑफिस में भी भूमिका की सराहना होगी. लोहे का कारोबार करने वालों को बड़ी डील मिलेगी. व्यापारिक मामलों में बिना अनुभवी व्यक्ति से सलाह बगैर बड़ा निवेश न करें. सप्ताह मध्य तक रुक कर निर्णय लेना सही रहेगा. सर्जरी कराने जा रहे हैं तो महामारी के प्रति सतर्क रहें. अपनों से मिलने का मौका मिलेगा, इससे मन प्रसन्न होगा.

Shani Dev: शनि कब होगें वक्री? शनि वक्री होने से इन राशियों की बढ़ेंगी परेशानी, अभी से आरंभ कर दें उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12 अगस्त की रात 100 टूटते तारे, लेकिन मानसून बनेगा दीवार! जानें दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में दिखेगी या नहीं ‘तारों की बारिश’
Perseid Meteor Shower 2026: भारत में कब और कहां दिखेंगे टूटते तारे?
Kal Ka Rashifal 12 August 2026: कल बुधवार को मकर, कुंभ सहित 6 राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, हरियाली अमावस्या ला रही अनेक खुशियां
कल बुधवार को मकर, कुंभ सहित 6 राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, हरियाली अमावस्या ला रही अनेक खुशियां
मोबाइल पर लाइव सूर्य ग्रहण देखा तो क्या लगेगा दोष? 12 अगस्त से पहले जान लें शास्त्र का नियम
मोबाइल पर लाइव सूर्य ग्रहण देखा तो क्या लगेगा दोष? 12 अगस्त से पहले जान लें शास्त्र का नियम
Aaj Ka Rashifal 11 August 2026: सावन शिवरात्रि पर कर्क राशि में चंद्रमा, जानें आज 12 राशियों का भाग्य!
Aaj Ka Rashifal 11 अगस्त 2026: सावन शिवरात्रि पर इन 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, कर्क राशि में चंद्रमा देंगे बड़ा लाभ

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget