एक्सप्लोरर

Aaj Ka Rashifal: मेष, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, कुंभ, मीन, राशि सहित 12 राशियों का पढ़ें 3 मई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 3 मई, 2025 शनिवार के दिन का पढ़ें पंचांग जानें चंद्र स्थिति, योग, शुभ मुहूर्त और करियर, हेल्थ, एजुकेशन, रिलेशनशिप, बिज़नेस के लिहाज से कैसा रहेगा 12 राशियों का आज का दिन.

Aaj Ka Rashifal: आज सुबह 07:52 तक षष्ठी तिथि फिर सप्तमी तिथि रहेगी. आज दोपहर 12:34 तक पुनर्वसु नक्षत्र फिर पुष्य नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शूल योग, लक्ष्मी योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो मालव्य योग का लाभ मिलेगा. 

चंद्रमा- चन्द्रमा सुबह 06:37 के बाद कर्क राशि में रहेंगे.

आज का शुभ मुहूर्त-

दोपहर 12:15 से 01:30 बजे तक

दोपहर 02:30 से 03:30 बजे तक

राहुकाल- सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक (इस दौरान कोई शुभ काम न करें).

मेष राशि (Aries)-
मेष राशि वाले आज संभलकर रहें,  घर की महिला सदस्य की सेहत खराब हो सकती है.लव और लाइफ पार्टनर के साथ बन रहा हिल स्टेशन ट्रिप कैंसिल हो सकता है. बिजनेस में गलती से टेंडर हाथ से जा सकता है, तनाव बढ़ेगा. ऑफिस में किसी से बहस की स्थिति बन सकती है. हेल्थ का ख्याल रखें. स्टूडेंट्स के लिए दिन संघर्ष से भरा रहेगा.

वृषभ राशि (Taurus)-
वृषभ राशि वाले छोटी बहन की संगत पर नज़र रखें. बिजनेस में लोन अप्रूवल से राहत मिलेगी. कस्टमर्स को ऑफर देकर बिक्री बढ़ाएं. हल्का बुखार परेशान कर सकता है.ऑफिस में कॉन्फिडेंस बना रहेगा. लव लाइफ में डिनर के दौरान पुरानी यादें ताज़ा होंगी.

मिथुन राशि (Gemini)-
मिथुन राशि वालों को फाइनेंस से लाभ की संभावना. प्रतियोगी छात्र खुद की मेहनत से सफल होंगे. ऑफिस में सीनियर्स की मदद से तनाव कम होगा. फैमिली में व्यवहार सुधारने की ज़रूरत. लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा.

कर्क राशि (Cancer)-
कर्क राशि वालों का मन शांत और प्रसन्न रहेगा. स्पोर्ट्स में सुधार और सफलता के संकेत. बिजनेस में आर्थिक स्थिति सुधरेगी. कार्यों को स्मार्ट तरीक़े से पूरा करेंगे. ऑफिस में ज़िम्मेदारियों में इज़ाफा. 

सिंह राशि (Leo)-
सिंह राशि वालों के नए संपर्क से काम में बाधा आ सकती है. बिजनेस में व्यवहार सुधारना ज़रूरी. लाइफ पार्टनर से अहंकार टकराव टालें. बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहें. नौकरी में पदोन्नति के लिए मेहनत बढ़ाएं.

कन्या राशि (Virgo)-
कन्या राशि वालों को बड़ी बहन से खुशखबरी मिलेगी. प्रतियोगी छात्र तेज़ी से पढ़ाई शुरू करें. ऑनलाइन बिजनेस में फायदा. हेल्दी डाइट पर ध्यान दें. पार्टनर से मिलकर विवाद खत्म करें.

तुला राशि (Libra)-
तुला राशि वाले आज पिताजी की सलाह मानें. ऑफिस में ट्रांसफर में देरी संभव. संपत्ति बंटवारे में समानता रखें. नया बिजनेस शुरू करने का शुभ समय. लव लाइफ में सुकून और रोमांस.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
वृश्चिक राशि वालों का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है. जॉब में बॉस से पूरा सहयोग मिलेगा. जोड़ों के दर्द से परेशानी हो सकती है. परिवार में रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.

धनु राशि (Sagittarius)-
धनु राशि वाले वाहन से यात्रा में सतर्क रहें. बिजनेस में उतार-चढ़ाव से चिंता  सता सकती है. संतान की सेहत पर ध्यान दें. ऑफिस में काम का भार बढ़ेगा. पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं.

मकर राशि (Capricorn)-
मकर राशि वालों को नया प्रोडक्ट फायदे का सौदा बनेगा. परिवार के साथ समय बिताएं. सेहत के लिए खान-पान नियंत्रित करें. स्टूडेंट्स को फैमिली सपोर्ट मिलेगा.

कुंभ राशि (Aquarius)-
कुंभ राशि वालों को कर्ज से राहत मिलेगी. बिजनेस के प्रचार का अच्छा मौका. रिलेशनशिप में सुधार होगा. पढ़ाई में समय प्रबंधन ज़रूरी. खेल से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है.

मीन राशि (Pisces)-
मीन राशि वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है. पर्सनल डिसीज़न सोच-समझकर लें. पैरेंट्स की सेहत का ध्यान रखें. बॉस सैलरी बढ़ा सकते हैं. लव लाइफ अनुकूल रहेगी.

Shani ki Sade Sati: शनि की साढ़ साती का पहला चरण कैसा होता है, क्या ये सबसे ज्यादा कष्टकारी होता है?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का 'तिरंगा मार्च': क्या मोदी सरकार पर बढ़ेगा दबाव? जानिए ग्रहों के संकेत और जमीनी हकीकत
CJP का 'तिरंगा मार्च': क्या मोदी सरकार पर बढ़ेगा दबाव? जानिए ग्रहों के संकेत और जमीनी हकीकत
नई पार्टी तो बना ली, पर क्या साथ देंगे ग्रह? दिव्या मित्तल के सियासी भविष्य पर चौंकाने वाला खुलासा
क्या राजनीति में चमकेगी दिव्या मित्तल की किस्मत? नई पार्टी के ऐलान पर ग्रहों ने दिया बड़ा इशारा
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर से तुला में नीच होंगे सूर्य, क्या इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें? जानें नीचभंग का नियम
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर को नीच होंगे सूर्य, 5 राशियों पर असर
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget