एक्सप्लोरर

CJP का 'तिरंगा मार्च': क्या मोदी सरकार पर बढ़ेगा दबाव? जानिए ग्रहों के संकेत और जमीनी हकीकत

16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP का तिरंगा मार्च. जानिए पुलिस की तैयारी, कानूनी दांव-पेंच और आयोजन-कुंडली के संकेतों का पूरा विश्लेषण.

हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचने की अपील और सामने दिल्ली पुलिस का कड़ा पहरा. 16 अक्टूबर 2026 की शाम दिल्ली के कनॉट प्लेस (सेंट्रल पार्क) में CJP का प्रस्तावित 'तिरंगा मार्च' क्या बड़ा सियासी असर छोड़ेगा? सवाल सिर्फ जुटने वाली भीड़ का नहीं है, बल्कि यह भी है कि क्या यह प्रदर्शन सरकार पर दबाव बना पाएगा या पुलिस के साथ सीधी रस्साकशी देखने को मिलेगी?

जब इस आयोजन को ज्योतिषीय पैमानों पर परखा गया, तो इसमें चर्चा बटोरने के साथ-साथ कई प्रशासनिक अड़चनों के संकेत साफ नजर आ रहे हैं.

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को बॉन्ड की शर्तें तोड़ने के आरोप में पांच दिन की हिरासत में भेजे जाने के बाद अभिजीत दीपके ने शाम पांच बजे सेंट्रल पार्क में जुटने का आह्वान किया है. CJP इसे बदले की कार्रवाई बताकर विरोध कर रही है, जिससे दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में सियासी तापमान अचानक बढ़ गया है.

भीड़ से ज्यादा संदेश की परीक्षा

तय समय (शाम 5 बजे) और दिल्ली के अक्षांश-देशांतर के आधार पर तैयार आयोजन-कुंडली में मीन लग्न उभरता है. लग्न और दसवें भाव (कर्म व प्रतिष्ठा) के स्वामी देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि में विराजमान हैं, जबकि चंद्रमा दसवें भाव में गोचर कर रहा है. मेदिनी व फलित ज्योतिष के अनुसार यह योग सार्वजनिक ध्यान खींचने और अपने संदेश को मुख्यधारा की मीडिया में स्थापित करने के लिहाज से काफी मजबूत माना जाता है.

इसके अतिरिक्त CJP की कुंडली का जन्म नक्षत्र (कृत्तिका) से उस समय गोचर कर रहा मूल नक्षत्र 'मित्र तारा' बनाता है. इसका सीधा अर्थ है कि यह आयोजन संगठन को समर्थकों से दोबारा जोड़ने, नैरेटिव बनाने और डिजिटल स्पेस में ट्रेंड करने का भरपूर मौका देगा.

हालांकि यह ताराबल सिर्फ माहौल बनाने का संकेत देता है. इससे जमीन पर कितनी भीड़ आएगी या आंदोलन कितना लंबा खिंचेगा, इसका कोई निश्चित दावा नहीं बनता.

पुलिस से टकराव का कितना जोखिम?

अनुकूल ताराबल के ठीक उलट आयोजन-कुंडली में एक गंभीर बाधा भी दर्ज करता है. CJP का जन्म-चंद्रमा वृषभ राशि में है, जबकि कार्यक्रम के समय धनु राशि का चंद्रमा उससे ठीक आठवें भाव में रहेगा. ज्योतिष में इसे 'अष्टम चंद्र' कहा जाता है, जो अचानक रुकावटों और अनपेक्षित उलझनों का परिचायक है. इसके साथ ही लग्न में वक्री शनि की मौजूदगी और चंद्रमा का उसके साथ 90 डिग्री के केंद्र संबंध की ओर बढ़ना तनाव को बढ़ाता है.

इस ग्रह स्थिति का व्यावहारिक मतलब यह है कि कार्यक्रम को तय योजना के अनुसार चलाने में भारी मुश्किलें आ सकती हैं. बैरिकेडिंग, रूट में अचानक बदलाव, एंट्री पॉइंट पर रोक और प्रशासनिक अनुमति को लेकर बहस होने की पूरी संभावना है.

हालांकि यह योग सीधे तौर पर लाठीचार्ज या बेकाबू हिंसा का संकेत नहीं देता, बल्कि प्रशासनिक घेराबंदी और खींचतान को दर्शाता है. यानी पार्टी कार्यकता समय समय पर रणनीति बदलने का प्रयास करते रहेंगे जिस कारण प्रशासन का मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा.

SIR से आगे 'विरोध के अधिकार' की नई बहस

यह प्रदर्शन सिर्फ SIR के विरोध तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका रुख 'विरोध करने के अधिकार और जगह' के बड़े संवैधानिक मुद्दे की तरफ मुड़ सकता है. जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शनों की सूची से बाहर किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट पहले ही केंद्र और दिल्ली पुलिस से जवाब मांग चुका है.

यदि शुक्रवार का यह मार्च पूरी तरह शांत और अनुशासित रहता है, तो CJP इसे एक जिम्मेदार नागरिक आंदोलन के रूप में पेश करने में सफल होगी. अगर प्रशासन की तरफ से कोई सख्त या असंगत कदम उठाया जाता है, तो जवाबदेही के सवाल उठेंगे. इसके विपरीत यदि किसी भी तरह की अव्यवस्था या अराजकता फैली, तो पूरा ध्यान मूल चुनावी मुद्दों से भटककर सीधे कानून-व्यवस्था पर चला जाएगा.

साथ ही त्योहारी सीजन में कनॉट प्लेस के व्यापारियों की चिंता भी हाई कोर्ट तक पहुंच चुकी है. ऐसे में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से आम जनता या व्यापारियों की नाराजगी CJP की छवि पर उलटा असर भी डाल सकती है.

मौके का व्यवहार तय करेगा साख

16 अक्टूबर को होने वाला यह आयोजन CJP के लिए अपनी मौजूदगी दर्ज कराने और नए सिरे से सियासी विमर्श खड़ा करने का बड़ा अवसर है. वहीं सरकार और दिल्ली पुलिस के सामने चुनौती कानून-व्यवस्था को संभाले रखते हुए अपनी कार्रवाई को तर्कसंगत साबित करने की होगी.

कुंडली के ग्रह एक तरफ सार्वजनिक चर्चा और दूसरी तरफ जमीनी बाधाओं का स्पष्ट संकेत दे रहे हैं. सरकार पर बहस और जवाब देने का दबाव बढ़ सकता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

हृदेश कुमार सिंह । Hirdesh Kumar Singh 

Senior Vedic Astrologer । Head – Religion & Astrology, ABP Live । Lead – ABP Dharma LIVE

हृदेश कुमार सिंह वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषाचार्य और मीडिया पेशेवर हैं. उन्हें ज्योतिष, धर्म और मीडिया के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे ABP Live में Religion & Astrology वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं. साथ ही ABP Dharma LIVE की कंटेंट और डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी संभालते हैं.

उनके काम में ज्योतिषीय लेखन, संपादन, वेबसाइट और वीडियो के लिए विषय चयन तथा संपादकीय योजना शामिल है. वे Search, Google Discover और सोशल मीडिया पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखकर धर्म और ज्योतिष की कवरेज तय करते हैं.

पंचांग, राशिफल, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं उनके लेखन के प्रमुख विषय हैं. वे करियर, विवाह, शिक्षा और व्यापार से जुड़े सवालों पर भी लिखते हैं. राजनीति और सामाजिक घटनाओं पर उनके ज्योतिषीय विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित होते हैं. इनमें ग्रह स्थितियों को संभावित संकेतों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता और IIMT University, मेरठ से ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा ग्रहण की है. वे AstroSage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush' सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

नई पीढ़ी के पाठकों के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे प्रारूप पर काम किया है. इसमें पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और रोजमर्रा के फैसलों से जुड़े सवालों को राशिफल में जगह दी गई है. उनके लेख धार्मिक परंपराओं से जुड़े उन प्रश्नों पर भी केंद्रित होते हैं, जो बदलती जीवनशैली में सामने आते हैं.

वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. उनका मानना है, 'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

CJP का 'तिरंगा मार्च': क्या मोदी सरकार पर बढ़ेगा दबाव? जानिए ग्रहों के संकेत और जमीनी हकीकत
CJP का 'तिरंगा मार्च': क्या मोदी सरकार पर बढ़ेगा दबाव? जानिए ग्रहों के संकेत और जमीनी हकीकत
नई पार्टी तो बना ली, पर क्या साथ देंगे ग्रह? दिव्या मित्तल के सियासी भविष्य पर चौंकाने वाला खुलासा
क्या राजनीति में चमकेगी दिव्या मित्तल की किस्मत? नई पार्टी के ऐलान पर ग्रहों ने दिया बड़ा इशारा
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर से तुला में नीच होंगे सूर्य, क्या इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें? जानें नीचभंग का नियम
Surya Gochar 2026: 17 अक्टूबर को नीच होंगे सूर्य, 5 राशियों पर असर
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को शोभन योग से मेष को कानूनी राहत और तुला की होगी नई होम डील! पढ़ें 12 राशियों का भाग्यफल
Advertisement

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget