एक्सप्लोरर

Aaj Ka Rashifal 27 May 2025: मेष, कर्क, तुला राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें अन्य राशियों का भी हाल, 27 मई का राशिफल

Rashifal Today 27 May 2025: 27 मई का दिन बहुत शुभ है, जानें आज किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, किसकी ज़िंदगी में होगी नई शुरुआत और कौन सी राशि होगी मानसिक तनाव में पढ़ें राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 27 May 2025: आज किसे मिलेगा बिजनेस में लाभ, कौन सी राशि रहेगी मानसिक उलझनों में, और किसकी लव लाइफ में आएगा नया मोड़? जानें आज का राशिफल (Today Horoscope).

मेष राशि (Aries)-
आज चंद्रमा द्वितीय भाव में गोचर कर रहा है, जिससे आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. आपकी योजनाएं और कार्यशैली व्यापार में नई दिशा प्रदान करेंगी. सुकर्मा योग के बनने से व्यापार में इनकम बढ़ेगी और खर्च नियंत्रित रहेंगे. वर्कप्लेस पर आपको टीम को लीड करने का अवसर मिल सकता है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. पारिवारिक मामलों में आपकी राय महत्त्वपूर्ण रहेगी और जीवनसाथी के साथ भी तालमेल अच्छा रहेगा. सेहत सामान्य रहेगी, हालांकि सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें. छात्र और कलाकारों के लिए दिन सीखने और प्रगति का रहेगा.

वृषभ राशि (Taurus)-
चंद्रमा आज आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है जिससे मानसिक अस्थिरता रहेगी. व्यापार में नई ग्राहकी मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन साझेदारी को लेकर फिलहाल निर्णय स्थगित रखना उचित होगा. पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और पुराने संकट हल हो सकते हैं. ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता सराही जाएगी, जिससे उन्नति के संकेत मिलेंगे. प्रेम जीवन में पुराने साथी की उपस्थिति अशांति ला सकती है. छात्रों के लिए एकाग्रता में कमी रह सकती है, लेकिन सेहत में सुधार की संभावना है.

मिथुन राशि (Gemini)-
चंद्रमा बारहवें भाव में गोचर कर रहा है जिससे खर्चों और मानसिक थकान की स्थिति बन सकती है. वर्कप्लेस पर किसी के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं, अतः सावधानी आवश्यक है. व्यापार में वित्तीय बाधाएं रहेंगी लेकिन धैर्य से काम लेना उचित होगा. प्रेम और पारिवारिक संबंधों में कटुता आ सकती है, और स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा. छात्रों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, वहीं यात्रा से जुड़ी टेंशन बनी रह सकती है.

कर्क राशि (Cancer)-
चंद्रमा लाभ भाव में गोचर कर रहा है, जिससे बड़ी बहन से शुभ समाचार मिलने और आय में वृद्धि के संकेत हैं. व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं. पारिवारिक वातावरण सामंजस्यपूर्ण रहेगा और किसी विवाह समारोह में शामिल हो सकते हैं. प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी और छात्रों को आने वाले एग्जाम में अच्छा प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा. सेहत में भी सुधार दिखाई देगा.

सिंह राशि (Leo)-
चंद्रमा आज कर्म भाव में है जिससे कार्यक्षेत्र में उन्नति और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. टीमवर्क से प्रोजेक्ट पूर्ण होंगे और सीनियर्स द्वारा सराहना प्राप्त होगी. व्यापार में लाभ की संभावना है और खर्चों में कटौती से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. प्रेम और वैवाहिक जीवन में सुधार आएगा. छात्रों को अध्ययन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं लेकिन मनोबल बनाए रखने से सफलता मिलेगी. सेहत सामान्य रहेगी और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

कन्या राशि (Virgo)-
आज चंद्रमा भाग्य भाव में है जिससे भाग्य का साथ मिलेगा और शुभ कार्यों में सफलता के संकेत मिल रहे हैं. व्यापार में नए आउटलेट की शुरुआत लाभकारी होगी, लेकिन साझेदारी में पारदर्शिता रखें. परिवार में विश्वास बनाए रखें, अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं जैसे हेयर फॉल और एलर्जी से सतर्क रहें. वर्कप्लेस पर स्मार्ट वर्क से समस्याएं दूर होंगी और करियर में उन्नति के संकेत हैं.

तुला राशि (Libra)-
चंद्रमा अष्टम भाव में है जिससे ससुराल पक्ष में विवाद या मनमुटाव हो सकता है. वर्कप्लेस पर बाधाएं आ सकती हैं और सहयोगियों से मतभेद संभव हैं. व्यापार में सावधानीपूर्वक निर्णय लें क्योंकि धोखाधड़ी की आशंका है. पारिवारिक विवाद और संतान की तबीयत चिंता का विषय बन सकते हैं. प्रेम जीवन में संयमित भाषा प्रयोग करना अनिवार्य होगा. छात्रों को लापरवाही से बचना चाहिए. सेहत सामान्य रहेगी लेकिन मानसिक अशांति रह सकती है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
चंद्रमा सप्तम भाव में गोचर कर रहा है जिससे व्यापार में तेजी और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. साझेदारी में लाभ और नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है. ऑफिस में सीनियर्स के सहयोग से प्रोजेक्ट पूरे होंगे और आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है. पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा और प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. आवश्यक खरीदारी और यात्रा के योग भी बन रहे हैं. खेल और कला क्षेत्र के लोग अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

धनु राशि (Sagittarius)-
चंद्रमा षष्ठ भाव में है जिससे ऋण और रोग से मुक्ति के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और लंबे समय से प्रतीक्षित अवसर प्राप्त हो सकते हैं. व्यापार में नए विचारों पर कार्य करना लाभकारी रहेगा लेकिन शोधपूर्वक निर्णय लें. प्रेम जीवन में कोई ट्रिप प्लान हो सकती है. स्वास्थ्य पर मौसम का असर पड़ेगा और खानपान पर ध्यान देना आवश्यक है. छात्रों को पढ़ाई के साथ संगीत आदि में रुचि बढ़ेगी, जो मानसिक संतुलन बनाए रखेगी.

मकर राशि (Capricorn)-
चंद्रमा पंचम भाव में है जिससे आकस्मिक धन लाभ और संतान सुख मिलेगा. व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे और विद्यार्थी विशेष विषय में मदद पा सकते हैं. लव लाइफ रोमांटिक रहेगी और पारिवारिक वातावरण भी शुभ रहेगा. ऑफिस में कुछ अस्थिरता रह सकती है लेकिन धैर्य से सब हल होगा. खिलाड़ियों और कलाकारों को सराहना मिलेगी और सामाजिक कार्यक्रम में भागीदारी करनी पड़ सकती है. कोई यात्रा संभव है.

कुंभ राशि (Aquarius)-
चंद्रमा चतुर्थ भाव में है जिससे पारिवारिक तनाव और मनमुटाव हो सकते हैं. व्यापार में घाटे की संभावना है, इसलिए रिसर्च और तैयारी आवश्यक है. कार्यस्थल पर सीनियर्स का भरोसा डगमगा सकता है जिससे मानसिक दबाव रहेगा. पारिवारिक रिश्तों में खटास आ सकती है और सेहत संबंधी समस्या हो सकती है. ट्रैवलिंग में जोखिम रहेगा और खेल व कला क्षेत्र के लोग असंतोष महसूस कर सकते हैं. ध्यान और संयम से ही स्थितियों में सुधार आएगा.

मीन राशि (Pisces)-
चंद्रमा तृतीय भाव में है जिससे साहस और उत्साह में वृद्धि होगी. व्यापार में नए सौदे और पुराने कर्ज चुकाने की संभावनाएं बनेंगी. नौकरी में उन्नति और नई जॉब ऑफर के योग हैं. परिवार में सामंजस्य रहेगा और हेल्थ में सुधार आएगा. छात्रों और कलाकारों को सफलता प्राप्त होगी, साथ ही यात्राओं की प्लानिंग भी संभव है. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा. आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा.

 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Weekly Horoscope 19 to 25 July 2026: करियर, प्रेम और धन के लिए क्या कहते हैं कार्ड्स, जानें 12 राशियों का साप्ताहिक टैरो राशिफल
Tarot Weekly Horoscope 19 to 25 July 2026: इस हफ्ते इन 3 राशियों को करियर में मिलेगी बड़ी उड़ान, तुला, मिथुन और कुंभ वाले रहें सावधान!
Tarot Rashifal 18 July 2026: धनु, कुंभ और मिथुन राशि वालों को मिलेगा तगड़ा धन लाभ; कन्या व मीन राशि के जातक बरतें विशेष सावधानी!
टैरो राशिफल 18 जुलाई 2026 धनु, कुंभ और मिथुन राशि वालों को मिलेगा तगड़ा धन लाभ; कन्या व मीन राशि के जातक बरतें विशेष सावधानी!
Weekly Love Horoscope 19-25 July 2026: इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार का साथ और किसे रखनी होगी रिश्तों में सावधानी?
इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार का साथ और किसे रखनी होगी रिश्तों में सावधानी?
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से बन रहे अशुभ योग, शेयर बाजार और मौसम पर कैसा रहेगा असर?
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से बन रहे अशुभ योग, शेयर बाजार और मौसम पर कैसा रहेगा असर?

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget