एक्सप्लोरर

Aaj Ka Rashifal: मेष, सिंह, कन्या, तुला, कुंभ, मीन राशि सहित 12 राशियों का पढ़ें 26 अप्रैल का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 26 अप्रैल, 2025 शनिवार के दिन का पढ़ें पंचांग जानें चंद्र स्थिति, योग, शुभ मुहूर्त और करियर, हेल्थ, एजुकेशन, रिलेशनशिप, बिज़नेस के लिहाज से कैसा रहेगा 12 राशियों का आज का दिन.

Aaj Ka Rashifal: आज सुबह 08:28 तक त्रयोदशी तिथि फिर चतुर्दशी तिथि रहेगी. आज सुबह 06:27 तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र फिर रेवती नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, विष्कुम्भ योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो मालव्य योग का लाभ मिलेगा. वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नहीं है. सुबह 08:28 से शाम 06:41 तक मृत्युलोक की भद्रा रहेगी. वहीं सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक राहुकाल रहेगा.

चंद्रमा की स्थिति- चन्द्रमा मीन राशि में रहेंगे.

 भद्रा काल

सुबह 08:28 से शाम 06:41 तक मृत्युलोक की भद्रा रहेगी

राहुकाल- सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक (इस दौरान कोई शुभ काम न करें).

मेष राशि (Aries)-
मेष राशि वाले खर्चों में वृद्धि, सतर्क रहें. जीवनसाथी से टकराव की संभावना, झगड़ों से बचें. विदेशी निवेश सोच-समझकर करें. कठोर स्वभाव से व्यवसाय में मुश्किलें आ सकती हैं. सामाजिक स्तर पर अधूरे कार्य परेशानी का कारण बन सकते हैं. फैमिली आउटिंग कैंसिल हो सकती है. मेडिकल और टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स का ध्यान भटक सकता है. वैवाहिक जीवन में तनाव संभव. ऑफिस में बातों से बचें, कार्य पर ध्यान दें. बच्चों की सेहत को लेकर सावधान रहें.

वृषभ राशि (Taurus)-
वृषभ राशि वाले इनकम बढ़ाने की योजना बनाएं. घाटे की भरपाई बाहरी स्त्रोत से होगी. बिजनेस क्लाइंट से विवाद खत्म होगा. सेहत में सुधार, उत्साह महसूस होगा. परिवार में रिश्तेदारों से मतभेद सुलझेंगे. पार्टनर के साथ अच्छा समय बितेगा. चतुराई से कार्य पूर्ण होंगे. सामाजिक स्तर पर पहचान बढ़ेगी. स्टूडेंट्स को स्पष्टता से नोट शेयर करने की सलाह. नई कंपनी से जॉइनिंग लेटर मिल सकता है.

मिथुन राशि (Gemini)-
मिथुन राशि वालों की जॉब में नयापन आएगा. सीनियर्स की मदद से तनाव कम होगा. प्रोफेशनल और पर्सनल बैलेंस बनाए रखें. पूर्व कार्य का आउटपुट मिलेगा. परिवार से व्यवहार में सुधार जरूरी. बिजनेस में नई योजना की प्लानिंग. मार्केट सर्वे द्वारा न्यू ट्रेंड की जानकारी लें. संगीत प्रेमियों को मंच मिलेगा. सेहत अच्छी रहेगी. रोमांस भरा समय, स्टूडेंट्स बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

कर्क राशि (Cancer)-
कर्क राशि वालों की आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी. पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी. बिजनेस लोन अप्रूवल से धन तनाव कम होगा. ग्राहकों को ऑफर देने से बिक्री बढ़ेगी. दोस्तों के साथ खड़े रहें. हल्का बुखार परेशानी दे सकता है. पब्लिक रिलेशन मजबूत होंगे. व्यापार यात्रा संभव. आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. ऑफिस में सहयोग मिलेगा.

सिंह राशि (Leo)-
सिंह राशि वालों की ससुराल पक्ष से अनबन संभव.पार्टनर से मतभेद बढ़ सकते हैं. आर्थिक परेशानी के कारण भागदौड़ बढ़ेगी. साझेदारी में सोच-समझकर निर्णय लें. बच्चों की सेहत चिंता का कारण बनेगी. परिवार में किसी की बातों में आकर विवाद हो सकता है. यात्रा में सतर्कता रखें, चोरी की संभावना. वर्कलोड बढ़ेगा, मदद लेनी पड़ेगी. बॉस का समर्थन मिलेगा. खेल से जुड़े लोग यूट्यूब से सीख सकते हैं.

कन्या राशि (Virgo)-
कन्या राशि वालों की जीवनसाथी से मनमुटाव संभव. पारिवारिक चर्चा से रिश्ते सुधरेंगे. प्रमोशन की गुड न्यूज़ मिल सकती है. बॉस के कार्यभार से थकान हो सकती है. जोड़ो के दर्द से परेशानी. योग-प्राणायाम करें. सामाजिक विवादों से बचें. खेल जगत में फिटनेस जरूरी. बिजनेस में पूंजी और बचत दोनों पर ध्यान दें. पार्टनर के साथ समय अच्छा रहेगा.

तुला राशि (Libra)-
तुला राशि वालों को शारीरिक तनाव संभव. दोस्तों के साथ पिकनिक की योजना बन सकती है. आत्मविश्वास ऊँचा रहेगा, नई जिम्मेदारी मिल सकती है. स्थानांतरण में रुकावट संभव. प्रेम जीवन सुखद रहेगा. संघर्ष के बाद छात्र सफलता पाएंगे. भद्रा काल में शुभ कार्य न करें. बिजनेस में तकनीकी बदलाव फायदेमंद रहेंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. पारिवारिक संपत्ति से लाभ संभव.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
वृश्चिक राशि वालों को संतान से सुख मिलेगा. प्रतियोगी छात्र नियमित पढ़ाई करें. स्मार्ट वर्क से सीनियर्स प्रभावित होंगे. नौकरी में बदलाव के संकेत. छोटे कार्यों की अनदेखी न करें. प्रॉपर्टी ट्रैवल संभव. विचारों को महत्व दें. बच्चों और पार्टनर के साथ समय बिताएं. ऑनलाइन सेल से लाभ. पार्टनर के साथ विवाद भूलें.

धनु राशि (Sagittarius)-
धनु राशि वालों की मां की सेहत बिगड़ सकती है. पिता की सलाह मानें, टकराव से बचें.संतान का निर्णय चिंता दे सकता है. व्यापार में टेंडर मिस होने से तनाव. लोन व टैक्स समय पर चुकाएं. सामाजिक गलती पर पछतावा हो सकता है. ट्रिप कैंसिल हो सकती है. ऑफिस में डिबेट से बचें. काम का दबाव मानसिक उलझन ला सकता है. छाती में दर्द संभव.

मकर राशि (Capricorn)-
मकर राशि वालों को रिश्तेदारों से सहायता मिलेगी. करियर पर फोकस करें, मस्ती के साथ संतुलन रखें. प्रमोशन और वेतनवृद्धि की संभावना. माता-पिता की सेहत पर ध्यान दें. खर्चों में कटौती करें. निजी रिश्तों पर सोच-समझकर निर्णय लें. स्टूडेंट्स रुचि के अनुसार कार्य करें. बिजनेस में लाभ और विस्तार के योग. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. टैक्स संबंधित मामला सुलझ सकता है.

कुंभ राशि (Aquarius)-
कुंभ राशि वालों को पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें. उच्च शिक्षा में सफलता में देरी. तनाव दूर करने के लिए लाइफस्टाइल बदलें. ऑफिस में प्रेजेंटेशन का अवसर मिल सकता है. मानसिक उलझन और जिम्मेदारी अधिक हो सकती है. सामाजिक योजनाओं में बदलाव. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा. सोशल मीडिया से फ्री प्रमोशन का ऑफर मिल सकता है. स्टॉक की कमी से ग्राहक वापस जा सकते हैं. यात्रा टालना बेहतर.

मीन राशि (Pisces)-
मीन राशि वालों का आत्मसम्मान बढ़ेगा. पार्टनर के साथ डिनर की योजना. प्रतियोगी छात्र योग व ध्यान करें.ऑफिस में साजिश का पर्दाफाश होगा. काम के तरीकों में आज़ादी मिल सकती है. परिवार के साथ समय बिताएं. गुस्से को नियंत्रित करना जरूरी. खानपान पर ध्यान दें. दूसरों की नकल से बचें. काम में समय लग सकता है.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
नवमी पर कन्या पूजन के लिए 9 बच्चियां नहीं मिल रहीं? क्या कम कन्याओं के साथ भी पूरी हो सकती है पूजा?
नवमी पर नौ कन्याएं जुटाना मुश्किल हो रहा है? कम बच्चियों के पूजन पर यह बात जान लें
Kanya Pujan 2026: नवरात्रि कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
नवरात्रि 2026: कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget