एक्सप्लोरर

Horoscope Today 16 February: मेष, कन्या, तुला, मकर, कुंभ राशि वाले परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएंगे, जानें 15 फरवरी का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 February 2024: पंचांग के अनुसार आज के दिन कुछ राशि वाले बिजनसमेन के लिए दिन बड़ा लाभ देने वाला साबित होगा. जानते हैं मेष राशि से मीन राशि तक का राशिफल.

Daily Horoscope 16 February 2024: ज्योतिष के अनुसार 16 फरवरी 2024, शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण है. आज सुबह 08:55 तक सप्तमी तिथि फिर अष्टमी तिथि रहेगी. आज सुबह 08:47 तक भरणी नक्षत्र फिर कृतिका नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, ब्रह्म योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा. चन्द्रमा दोपहर 02:43 के बाद वृषभ राशि में रहेंगे.

आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है. सुबह 08:15 से 10:15 बजे तक लाभ - अमृत का चौघडिया एंव दोपहर 01:15 से 02:15 बजे तक शुभ चौघडिया रहेगा. वहीं सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक राहुकाल रहेगा. अन्य राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)-
चन्द्रमा दूसरें हाउस में रहेंगे जिससे सत्कर्म व पुण्यकर्म करें. नौकरीपेशा लोगों पर बॉस काम की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं, जिसे आपको पूरी तल्लीनता के साथ करने पर जोर देना होगा. पिता के आर्थिक सहयोग से बिजनेस का विस्तार कर सकेंगे धनराशि का प्रयोग सही कार्य में हो इस बात का खास ध्यान रखें. बिजनसमैन यदि बिजनस के लिए भूमि खरीदने व बेचने की प्लानिंग कर रहें हैं तो उस पर विचार किया जा सकता है,

दिन अचल संपत्ति पर निवेश करने के लिए उत्तम है. ब्रह्म और लक्ष्मीनारायण योग के बनने से स्टूडेंट्स के लिए अन्य दिनों की तुलना में अच्छा बीतने वाला है, जिससे आप आंतरिक तौर पर प्रसन्न रहेंगे. परिवार के संग व्यतीत करें, उनके साथ बैठे पुरानी बातें करे और शाम को आनंदपूर्ण बिताने की कोशिश करें. हायर एजुकेशन के लिए दिन अच्छा है, प्रवेश का मन बना रहे हैं तो अप्लाई करने का सही समय है. सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा.

वृषभ राशि (Taurus)
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे विवेक व ऐथुजियाज्म में डवलपमेंट होगा. कार्यस्थल पर वर्कलोड होने पर सहकर्मियों के साथ मिल बांटकर काम करते नजर आएंगे. एम्प्लॉयड पर्सन के ऑफिशल वर्क में मैनेजमेंट क्वालिटी पर्याप्त दिखेगी इसलिए कार्य को अच्छे से करें. ब्रह्म और लक्ष्मीनारायण योग के बनने से बिजनसमेन के लिए दिन बड़ा लाभ देने वाला साबित होगा.

बिजनेस मैन को क्लाइंट और  कस्टमर को लुभाने के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ सकती हैं. युवाओं को अपने करीबी लोगों की दुख तकलीफ को समझते हुए उसे दूर करने के प्रयास करें. परिवार में आपको एक मध्यस्थ कराने वाले दूत का दायित्व निभाना पड़ सकता है, अपनी सूझबूझ से रिश्तों में आई दूरियों को कम करने का प्रयास करें. स्वास्थ्य की दृष्टि से खानपान में फाइबर की मात्रा बढ़ाना सेहत के लिए उत्तम रहेगा.

मिथुन राशि (Gemini)-
चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे खर्चों को कम करने का प्रयास करें. ऑफिस में आपको अपना सारा फोकस ऑफिशियल कार्यों पर करना होगा, तभी आपको सफलता मिलना संभव होगा. एम्प्लॉयड पर्सन की गिनती वरिष्ठों कि श्रेणी में आती है, तो एक बात का ध्यान रखना है कि किसी को भी सलाह देते समय उसको अवश्य परख लें. बिजनस करने वाले बिजनसमैन को अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए ज्यादा पसीना बहाना पड़ेगा. साथ अपने लिए आय के नए स्त्रोत भी खोजने होंगे, जिससे आने वाले समय में दिक्कत न हो.

बात करें बिजनेस मैन की तो ग्रहों की दशा के मुताबिक आपको कम रिस्क वाले ही कदम उठाने चाहिए. स्टूडेंट्स अपनी उदारता का किसी को गलत प्रयोग न करने दें, ध्यान रखें कि लोग आपका गलत फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं. किसी खास से किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है. साथ ही जीवनसाथी को भी खुश रखने का प्रयास में आप असफल हो सकते है. स्वास्थ्य में पैरों के पंजों में दिक्कत हो सकती है, इसलिए उसकी केयर करें.

कर्क राशि (Cancer)
चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे इनकम में होगी वृद्धि. ऑफिशियल कार्य को उत्सुकता के साथ करते रहें और अपने उत्साह में बिल्कुल भी कमी न आने दें. "अगर आपके अंदर उत्साह होगा तो आप असंभव को भी संभव बना देंगे ." एम्प्लॉयड पर्सन को जोश के साथ कार्य करना है, क्योंकि जल्दबाजी के चलते काम बिगड़ सकता है. बिजनसमैन को बिजनस एक्सपेंड के लिए बिजनस पार्टनर के साथ मिलकर व्यापारिक योजना बनाने पर जोर देना चाहिए. बिजनेस को बढ़ाने में पूंजी निवेश कर सकते हैं,

बस ध्यान रहें कि व्यापारिक विस्तार उधारी के धन पर न हो. नई जनरेशन को दिन की स्टटिंग अपने ईष्ट देव का स्मरण करते हुए करनी चाहिए. जिससे आ रहे कष्टों का सामना करने की आपको शक्ति प्रदान करें. परिवार में सुख शांति बनाए रखने के लिए अपनों पर थोड़ा विश्वास जरूर करें, अपनों पर शंका करना उचित नहीं है. हेल्थ की बात करें तो जो लोग पहले से बीमार चल रहें हैं, उन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, लापरवाही के चलते पुराने रोग उभर सकते हैं.

सिंह राशि (Leo)-
चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेंगे जिससे होगी राजनीतिक उन्नति. ऑफिस में आपको सीनियर्स और बॉस की रिस्पेक्ट करनी होगी, उनके बताए गए कार्यों को सर्वप्रथम करें, उनकी बातों का अनुसरण न करने पर भरी सभा में शर्मिंदा होना पड़ सकता है. एम्प्लॉयड पर्सन की कर्मक्षेत्र में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी, जिसके चलते आपकी सैलरी में वृद्धि होगी. बिजनस में दिक्कत आ सकती है, उन्हें समय अनुकूल होने का इंतजार करना होगा, धैर्य के साथ अपना काम करें सही समय आने पर निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी. "वह जो धैर्य रख सकता है,

वह जो चाहे वो कर सकता है."स्टूडेंट्स को अपना करियर संवारने पर फोकस करना होगा, ताकि वो अपने आने वाले भविष्य को पहले से ही सेटल कर लें. परिवार में पिता के साथ तालमेल बनाकर चलें, मुश्किल दौर में पिता का सानिध्य प्राप्त होगा. मानसिक और शारीरिक तौर पर फिट रहने के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करें, दोनों ही तौर पर आपको फिट रहना बेहद जरूरी है.

कन्या राशि (Virgo)
चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेंगे जिससे सोशियल लाईफ रहेगी अच्छी. करियर को गति देने के लिए जमकर मेहनत करें वर्तमान में की गई मेहनत भविष्य में अच्छा लाभ देगी. बिजनसमैन को सभी सरकारी नियमों का पालन करते हुए व्यापार का संचालन करना चाहिए. अन्यथा सरकारी कार्य में लापरवाही करने पर आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है. लेकिन दोपहर बाद बिजनेस मैन की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. अर्थात मन मुताबिक मुनाफा होने की प्रबल संभावना है. नई जनरेशन को चल रही चिंताओं को समाप्त करने के लिए रास्ते खोजने होंगे,

इसलिए संपर्कों पर ध्यान दें. "सुबह से शाम तक काम करके आदमी उतना नहीं थकता जितना क्रोध या चिंता के एक घंटे में थक जाता है."दाम्पत्य जीवन में कुछ पुरानी बातों को लेकर हो रहा मनमुटाव खत्म होगा, फैमिली के साथ शॉपिंग की प्लानिंग बन सकती है. हेल्थ में बदलते मौसम के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है. इसलिए बदलते मौसम के साथ दिनचर्या में भी बदलाव करें.

तुला राशि (Libra)
चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे जठिल मामलो में समस्याए आऐगी. कार्यस्थल में स्थितियां सामान्य रहने वाली है. लेकिन स्थिति सामान्य होने का यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि कार्य नहीं करना पड़ेगा. एम्प्लॉयड पर्सन को ऑफिशल वर्क को लेकर को वर्कर्स के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा. लोन के लिए प्रयासरत व्यापारियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. साथ ही लोन के संदर्भ में की जाने वाली मेहनत व्यर्थ ही जाएगी. स्टूडेंट्स की परीक्षा नजदीक है उन्हें खेल से ज्यादा पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए.

तभी परीक्षा के परिणाम अच्छे प्राप्त होंगे. घर के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करते हुए प्रफुल्लित वातावरण में रहना आपके लिए अच्छा रहेगा. करियर को लेकर नई जनरेशन ने जो भी प्लानिंग की थी, उसे पूरा करने का समय आ गया है. पेट में यदि किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो लापरवाही न करें, डॉक्टर से तुरंत परामर्श लें .

वृश्चिक राशि (Scorpio)
चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे जीवनसाथी से तिखी नोक-झोक हो सकती है. ब्रह्म और लक्ष्मीनारायण योग के बनने से गॉवरमेंट डिर्पाटमेंट से जुड़े लोगों के जिम्मेदारियों के साथ-साथ पदोन्नति की भी संभावना है. एम्प्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास को बटोर कर काम करें, जल्दी आपकी मेहनत का आपको उचित परिणाम मिलेगा. प्रॉपर्टी डीलिंग के कार्य से जुड़े बिजनसमैन को कानूनी दांवपेच से बच कर रहना होगा, अन्यथा आप को कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. स्पॉट्स पर्सन को ट्रेक पर कोच को अपनी त्वरित प्रतिक्रिया

देने की आदत पर कंट्रोल करना होगा, तीखी वाणी दूसरों को चुभने वाली हो सकती है. संतान शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी, जिसके चलते उसके साथ-साथ घर के सभी लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी. नई जनरेशन का बेस्ट फ्रेंड्स पर जो भरोसा है, उसे लेकर ठेस लग सकती है, उनकी नकारात्मक बातें आपको निराश कर सकती है. जिन लोगों को किडनी से संबंधित दिक्कत है, उन्हें अपना खास ध्यान रखना होगा.

धनु राशि (Sagittarius)
चन्द्रमा छठें हाउस में रहेंगे जिससे पुरानी बिमारी से छुटकारा मिलेगा. कार्यस्थल पर काम के बोझ से दबे होने के कारण आराम कम करने का मौका मिलेगा. ऑफिस मे किसी प्रोजेक्ट से जुड़े एम्प्लॉयड पर्सन को कुछ क्रिएटिव वर्क करने होंगे, तभी करियर के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी. बिजनसमैन को लाभ कमाने के लिए गलत रास्ते का चुनाव करने से बचना होगा, लाभ कमाएं लेकिन अपने सिद्धांतों का पालन करना न छोड़े. बिजनेस मैन को मानसिक परेशानी से निजात देने वाला है. पिछले काफी समय से जो तनाव-उलझन थी.

अब इससे राहत की संभावनाएं बढ़ रही हैं. कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को सफलता पाने के लिए मेहनत करनी होगी, आलस्य को अपने ऊपर कतई हावी न होने दें. संतान को लेकर चिंता रहेगी, इसलिए उसके व्यवहार, आदतों और दोस्ती पर ध्यान दें. गर्भवती महिलाओं को अपना खास ध्यान रखना होगा, डॉक्टर के संपर्क में निरंतर बनी रहे और दिनचर्या का सख्ती से पालन करें.

मकर राशि (Capricorn)
चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेंगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ. ऑफिशियल कार्यों को पूर्ण करने में फोकस करना चाहिए, नहीं तो भविष्य में कार्यभार बढ़ता जाएगा. बिजनसमैन के लिए दिन सामान्य रहने वाला है, शाम को व्यापारिक स्थिति का आकलन करेंगे तो वह न तो ज्यादा मुनाफा कमाएंगे और न ही घाटा. बिजनेस मैन निस्संदेह चुनौतीपूर्ण कार्यों को कर्मचारियों और अनुभवी व्यक्तियों के सहयोग से पूरा कर पाएंगे.

कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को स्टडी के साथ-साथ अपने इष्ट देव का भी ध्यान करना चाहिए हो सके तो सप्ताह में एक दिन धार्मिक स्थल पर जाएं व स्थल की साफ-सफाई में सहयोग करें. ब्रह्म और लक्ष्मीनारायण योग के बनने से परिवार में किसी कार्य को लेकर जो रुकावट आ रहीं थी, वह कार्य अब होता दिखाई दे रहा है. जिन लोगों का लगातार वजन बढ़ रहा है वह लोग घर पर ही एक्सरसाइज व योग करते रहें, और वजन को बढ़ने से रोके .

कुंभ राशि (Aquarius)
चन्द्रमा चौथें हाउस में रहेंगें जिससे घर के रिनोवेशन में समस्याए आऐगी. ऑफिशियल कार्यों में अपनी प्रबंधन क्षमता दिखाने का अवसर प्राप्त होगा, जिसमें अपना सौ प्रतिशत योगदान देने का प्रयास करें अन्यथा आपके विरोधी मौके पर चौका लगा देंगे. एम्प्लॉयड पर्सन के मन में जॉब को लेकर उथल-पुथल रह सकती है, ऑफिशल वर्क को लेकर कई प्रकार के विचारों से तनाव भी बढ़ेगा. बिजनसमैन को उधार लेन-देन से बचना चाहिए पैसा फंसने का डर है. लव- लाइफ में किसी मुद्दे को लेकर आपसी विवाद हो सकता है, ऐसे में पहले से सतर्क रहें.

पिता के साथ तालमेल बनाकर चलें, मुश्किल दौर में पिता का सानिध्य प्राप्त होने से आपको बहुत सपोर्ट मिल जाएगा. सेहत की बात करें तो आपको बहुत हाइजीन होना होगा, अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें क्योंकि इंफेक्शन होने का खतरा है. "धन गया तो कुछ नहीं गया लेकिन अगर स्वास्थ्य गया तो समझों सब कुछ गया इसलिए अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें."

मीन राशि (Pisces)
चन्द्रमा तीसरें हाउस में रहेंगे जिससे साहस में होगी वृद्धि. कार्यस्थल पर सीनियर्स से तालमेल बना कर चलना होगा, यदि कार्य का भार अधिक है, तो टेंशन होना स्वाभाविक है. एम्प्लॉयड पर्सन मनपसंद काम में पूरी ऊर्जा से जुटने की आदत बनाएं. आपकी लगन ही आपको ऊंचाई को छूने में मदद करेगी. बिजनसमैन आर्थिक गिरावट को लेकर चिंतित रहेंगे,

लेकिन धैर्य न खोए और संयमित होकर अपने आगे के कार्य करें. ब्रह्म और लक्ष्मीनारायण योग के बनने से ऑनलाइन स्टडी कर रहें स्टूडेंटस अपनी स्टडी में किसी प्रकार की उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं. ननिहाल पक्ष में किसी से विवाद हो सकता है, जितना हो सके छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अपने आस पास स्वच्छता का ध्यान रखें.

Abu Dhabi Mandir: पीएम मोदी ने किया आबू धाबी में हिंदू मंदिर का उद्घाटन, यहां देखें तस्वीरें

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
नवमी पर कन्या पूजन के लिए 9 बच्चियां नहीं मिल रहीं? क्या कम कन्याओं के साथ भी पूरी हो सकती है पूजा?
नवमी पर नौ कन्याएं जुटाना मुश्किल हो रहा है? कम बच्चियों के पूजन पर यह बात जान लें
Kanya Pujan 2026: नवरात्रि कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
नवरात्रि 2026: कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?
Aaj Ka Rashifal 19 October 2026: सुबह 10:54 के बाद नवमी तिथि और श्रवण नक्षत्र, सोमवार को किसकी चमकेगी किस्मत?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget