एक्सप्लोरर

Ram Katha:अंगद कौन थे? जिनका पैर पूरे लंका में कोई हिला नहीं सका, रावण भी हो गया हैरान

Ram Katha: भगवान राम की सेना में कई वीर योद्धा थे, जिनमें एक थे राजा बाली और अप्सरा तारा के पुत्र अंगद. अंगद ‘प्राण विद्या’ में पारंगत थे, जिस कारण पूरी लंका में कोई उनका पैर तक नहीं हिला सका.

Ram Katha, Angad Story: भगवान श्रीराम जब माता सीता को लाने के लिए लंका जा रहे थे तब उनकी सेना में सुग्रीव, हनुमान जी, जामवंत और अंगद जैसे कई वीर योद्धा शामिल थे. अंगद वानर सेना राजा बाली और अप्सरा तारा के पुत्र थे. अंगद प्राण विद्या में शक्तिशाली थे. इस कारण उनका शरीर इतना बलिष्ठ था कि कोई उनके पैर को भी कोई नहीं हिला सकता था. अंगद के साथ ही श्रीराम की सेना में हनुमानजी और जामवंत भी प्राण विद्या में पारंगत थे.

रावण के पास शांतिदूत बनकर गए अंगद

रामजी की सेना माता सीता को लंका से लाने के लिए समुद्र को पारकर लंका में प्रवेश करने वाली थी. लेकिन श्रीराम चाहते थे कि इस दौरान किसी युद्ध को टाल दिया जाए तो विनाश से बचा जा सकता है. युद्ध से होने वाले विनाश से बचने के लिए रामजी ने अंगद को रावण के पास शांतिदूत बनाकर भेजा.

टस से मस नहीं हुआ अंगद का पैर  

अंगद जब शांतिदूत बनकर रावण की सभा में पहुंचे तो रावण में अंगद का खूब अपमान और उपहास किया. इससे अंगद बहुत खिन्न हो गया. अंगद ने पूरी सभा में ही प्रस्ताव रख दिया कि यहां मौजूद सभासद में यदि कोई उसका पैर भी जमीन से हिला दे तो वे हार मान लेंगे और श्रीराम व पूरी सेना के साथ वापस अयोध्या को लौट जाएंगे.

इतना कहते ही अंगद अपने पैर बहुत शान से भूमि पर टिकाकर खड़े हो गए. रावण की सभा में मौजूद सभी लोग एक-एक कर आएं और अंगद के पैर को हिलाने की कोशिश की. लेकिन अंगद का पैर टस से मस नहीं हुआ और सभी इस कार्य में असफल रहें.

रावण को पैर हिलाने से अंगद ने क्यों किया मना

रावण की सभा में मौजूद सभी लोग जब हार गए तो रावण का पुत्र मेघनाथ भी आया, वो भी असफल रहा. भारी सभा में अंगद की चुनौती से सन्नाटा पसरा गया... सभी के सिर झुक गए. ये स्थिति देख तब लंकापति रावण को खुद ही अंगद के पैरों में आना पड़ा. रावण सिंहासन से उठे और अंगद के पास आए. लेकिन अंगद ने रावण को अपने पैरों को हाथ भी लगाने नहीं दिया.

अंगद ने रावण से कहा, यह कार्य मैंने सिर्फ सभासदों को दिया था आपको नहीं. आपका मेरे चरणों को स्पर्श करना निरर्थक है. यदि आपको किसी के पैरों को स्पर्श करना है तो आप प्रभु श्रीराम के चरणों में शरण लें, आपका कल्याण हो जाएगा. अंगद की इस बात को सुन रावण मौन रह गए और पुन: अपने सिंहासन पर विराजमान हो गए.

जब रावण की पूरी सभासद से अंगद का पैर नहीं हिला तो अंगद ने गूढ़ रहस्य को बताया. गोस्वामी तुलसीदास ने श्रीरामचरत मानस के लंकाकांड में अंगद जोकि रावण की सभा में सीख देते हुए कहते हैं, कौन से ऐसे 14 दुर्गुण है जिससे व्यक्ति मृतक के समान हो जाता हैं-

जौं अस करौं तदपि न बड़ाई। मुएहि बधें नहिं कछु मनुसाई॥
कौल कामबस कृपिन बिमूढ़ा। अति दरिद्र अजसी अति बूढ़ा॥

सदा रोगबस संतत क्रोधी। बिष्नु बिमुख श्रुति संत बिरोधी।।
तनु पोषक निंदक अघ खानी जीवत सव सम चौदर प्रानी।।

भावार्थ- ''यदि ऐसा करूं, तो भी इसमें कोई तारीफ की बात नहीं है, मरे हुए को मारने में कोई बहादुरी नहीं है. वाममार्गी, कामी, कंजूस, अत्यंत मूढ़, अति दरिद्र, बदनाम, बहुत बूढ़ा. नित्य का रोगी, क्रोध करने वाला, भगवान विष्णु से विमुख, वेद और संतों को न मानने वाला, अपने ही हित के बारे में सोचने वाला, दूसरों की निंदा करने वाला और पापी - ये चौदह प्राणी जीवित होकर भी मृत के समान हैं.''

ये भी पढ़ें: Fengshui Tips: घर में हाथी की मूर्ति रखने से क्या होता है? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

November 2026 Masik Rashifal: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
नवंबर 2026 का मासिक राशिफल: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां
Aaj Ka Singh Rashifal 27 October 2026: 10वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से व्यापारिक बाधाएं होंगी दूर, ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा होने से बढ़ेगा आत्मविश्वास
Aaj Ka Singh Rashifal 27 October 2026: 10वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से व्यापारिक बाधाएं होंगी दूर, ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा होने से बढ़ेगा आत्मविश्वास
Aaj Ka Rashifal 27 October 2026: शाम 4:37 बजे वृषभ में चंद्रमा का गोचर, जानें अपनी राशि का हाल
27 अक्टूबर राशिफल: शाम 4:37 बजे वृषभ में चंद्रमा का गोचर, जानें अपनी राशि का हाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget