एक्सप्लोरर

Pushpak Viman Facts: रामायण काल का पुष्पक विमान कैसा था? विशेषताएं जान रह जाएंगे हैरान

Pushpak Viman Facts: पुष्पक विमान रामायण काल का सबसे आधुनिक विमान था, इसकी विशेषताएं आज भी लोगों को हतप्रभ करती हैं, ये विमान किसने बनाया था और इसमें क्या-क्या खुबियां थी, जानते हैं.

Pushpak Viman Facts: पुष्पक विमान कैसा था? इसकी क्या विशेषता थी और ये उड़ने में कैसा था? ये कुछ ऐसे प्रश्न हैं जिनका उत्तर लोग जानने के लिए सदैव ही उत्सुक रहते है. कुछ लोग प्रश्न करते हैं कि पुष्पक विमान का शास्त्रीय प्रमाण क्या है? हमारे कई शास्त्रों में इस विमान का जिक्र किया गया है. वाल्मिकी रामायण के उत्तर काण्ड में इस चमत्कारी विमान के बारे में विस्तार से वर्णन मिलता है, तो आइए जानते हैं पुष्पक विमान के बारे में-

हिमारे यहां स्वयं महर्षि भारद्वाज द्वारा रचित ‘विमान शास्त्र’ नाम से एक पुस्तक हैं, जिसमे कई विमानों का उल्लेख हैं जैसे रूमा विमान, सुंदरा विमान, त्रिपुर विमान आदि का वर्णन मिलता हैं. वाल्मिकी रामायण और महाभारत में पुष्पक विमान का वर्णन हैं. चालिए पुष्पक विमान पर दृष्टि डालते हैं जिस पर सवार होकर भगवान श्रीराम लंका से अयोध्या आए थे.

वाल्णिकी रामायण युद्ध कांड 127.31-41 अनुसार, पुष्पक विमान की उत्पति भगवान विश्वकर्मा जी ने की थी. विश्वकर्मा के संकल्प से बनाया हुआ दिव्य पुष्पक विमान दूर से चंद्रमा की तरह दिखाई देता हैं. यह वाहन मन के वेग से चलता हैं. ब्रह्मा जी द्वारा कुबेर को दिए गए इस विमान विजयी श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के साथ साथ सुग्रीव और विभीषण अयोध्या लौटे थे.

वाल्मिकी रामायण उत्तर काण्ड 15.37-43 अनुसार, रावण ने यह विमान अपने भाई कुबेर से छीना था. उस विमान में सोने के खम्भे और वैदूर्यमणि के फाटक लगे थे. वह सब ओरसे मोतियों की जाली से ढका हुआ था. उसके भीतर ऐसे-ऐसे वृक्ष लगे थे, जो सभी ऋतुओं में फल देने वाले थे. उसका वेग मनके समान तीव्र था. वह अपने ऊपर बैठे हुए लोगों की इच्छा के अनुसार सब जगह ले जा सकता था, तथा चालक जैसा चाहे, वैसा छोटा या बड़ा रूप धारण कर लेता था.

इस आकाश–चारी विमान में मणि और सुवर्ण की सीढ़ियां तथा पाये और सोने की वेदियां बनी थीं. वह देवताओं का ही वाहन था और टूटने फूटने वाला नहीं था. सदा देखने में सुन्दर और चित्त को प्रसन्न करने वाला था. उसके भीतर अनेक प्रकार के आश्चर्यजनक चित्र थे. उसकी दीवारों पर तरह-तरह के बेल-बूटे बने थे, जिनसे उनकी विचित्र शोभा हो रही थी. ब्रह्मा (विश्वकर्मा) ने उसका निर्माण किया था. वह सब प्रकार की मनोवाञ्छित वस्तुओं से सम्पन्न, मनोहर और परम उत्तम था. न अधिक ठंडा था और न अधिक गरम. सभी ऋतुओं में आराम पहुंचाने वाला तथा मङ्गलकारी था.

यह भी पढ़ें- Ramayan Chaupai: मंगल भवन अमंगल हारी..यहां जानिए रामायण की सर्वश्रेष्ठ चौपाई

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

मुंबई के रहने वाले अंशुल पांडेय धार्मिक और अध्यात्मिक विषयों के जानकार हैं. 'द ऑथेंटिक कॉंसेप्ट ऑफ शिवा' के लेखक अंशुल के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म और समाचार पत्रों में लिखते रहते हैं. सनातन धर्म पर इनका विशेष अध्ययन है. पौराणिक ग्रंथ, वेद, शास्त्रों में इनकी विशेष रूचि है, अपने लेखन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहें.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, कुंडली से जानें कनेक्शन
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, आपकी कुंडली में छिपा है सफलता और संघर्ष का राज
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget