एक्सप्लोरर

Pisces Weekly Horoscope : मीन राशि वालों के कार्यक्षेत्र में आएगी तेजी, सहकर्मियों से विवाद से बचें

Pisces Weekly Horoscope : मीन राशि वालों के लिए ये सप्ताह (20 से 26 दिसंबर) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Pisces Weekly Horoscope : मीन राशि वाले इस सप्ताह विशेषकर कूल रहना है, वहीं बेवजह का क्रोध करने से भी बचना चाहिए, क्योंकि फायरी प्लेनट आपको क्रोध अधिक दिलाने वाले हैं. निस्संदेह जिम्मेंदारियों का भार बढ़ रहा लेकिन इसे ठीक तरह से निभाने में आपका कुशल प्रबंधन होगा. मन बच्चों की भांति चंचल रहेगा जिससे कार्य करने की ऊर्जा मिलेगी, तो वहीं दूसरी ओर जानबूझ कर कोई गलती न हो इस बात का भी ध्यान रखना होगा अन्यथा अपनों के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है.स्वतंत्र विचारों को महत्व देंगे कोई मनोवांछित इच्छा पूरी हो सकती है. स्वयं को अकेला न समझें, आपके मित्र और सहयोगी आपके अच्छे नेचर से बहुत प्रभावित हैं और वह आपके साथ हैं. वहीं यात्रा करने से बचना चाहिए क्योंकि ग्रहों की स्थितियाँ आपकी यात्रा में कठिनाई उत्पन्न करने के फिराक में है.

आर्थिक एवं करियर- जो लोग मार्केटिंग व सेल से संबंधित काम करते हैं उनको आज बड़े क्लाइंट के साथ मीटिंग करने की स्थितियाँ बनेगी और इस मीटिंग से लाभ भी होगा. जो लोग अभी तक कंपनी में स्थाई नहीं हैं उनके लिए यह समय चिंताजनक हो सकता है, इसलिए जो भी कार्य करें, उसमें गुणवत्ता को बनाए रखें. सप्ताह मध्य में सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है, इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें. कारोबार की बात की जाए तो व्यापारियों की कलात्मक बोली उनके बेहद काम आने वाली है, इस समय इस कला को बनाए रखना होगा. व्यापारी वर्ग बिज़नेस पार्टनर कि किसी भी बात को बहुत तूल न दें, वरना बात बिगड़ सकती है. व्यापार में चल रही धीमी गति में सुधार होने की आशा है.

स्वास्थ्य- सेहत में इस सप्ताह पीठ व कमर दर्द आपको परेशान कर सकती है. सर्वाइकल के रोगी नियमित तौर पर एक्साइस करते रहें. सप्ताह के प्रथम दो दिन हाइपरटेंशन होने की आशंका है, जिन लोगों का अवसाद से संंबंधित दिक्कतें रहती हैं उनको विशेष ध्यान रखना चाहिए. अत्यधिक मिर्च-मसाले वाले भोजन करने से भी परहेज करें. इस राशि के बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. स्वास्थ्य में जिन लोगों को मधुमेह है या फिर आंखों से संबंधित समस्या है तो उनको अधिक सचेत रहना चाहिए. डॉक्टर के द्वारा दी गई सलाह अवश्य माने. आपका वजन बढ़ रहा है तो अपने खान-पान में अधिक ऑयली व जंक फूड का सेवन बन्द कर दें.

परिवार एवं समाज- घरेलू मामलों में बेवजह खर्चों को न्यौता देने से बचना चाहिए. ग्रहों की स्थितियां छोटे-छोटे कई खर्च कराने की फिराक में हैं. दिखावे में अत्यधिक खर्च आगे के लिए परेशान कर सकता है. यदि घर पर हैं तो जीवनसाथी को समय दें. बड़ी बहन यदि आपको कुछ तीखें वचन बोल देती हैं, तो उनकी बात का बुरा नहीं मानना चाहिए. संतान को  यदि पढ़ाई में कोई दिक्कत है तो उसका समाधान भी आपको ही निकाल कर देना होगा. छोटे भाई -बहनों की संगत पर ध्यान देने की आवश्यकता है नहीं तो उनकी संगत बिगड़ सकती है. घर के छोटों की पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी. सप्ताह अंत तक अतिथियों का आगमन हो सकता है. 

मीन राशि वालों को बिना प्लान के काम करना हो सकता है घातक, आस्तिन के सांपों से रहना होगा सतर्क

सही समय पर पहना कपड़ा देता है सुख समृद्धि एवं शांति, रोहिणी नक्षत्र में धारण वस्त्र करता है मालामाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 12 अगस्त 2026 तुला, मीन वालों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, मेष-मकर वाले रहें सावधान!
टैरो राशिफल 12 अगस्त 2026 तुला, मीन वालों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, मेष-मकर वाले रहें सावधान!
Hariyali Amavasya 2026: 12 अगस्त को पुष्य नक्षत्र और गजकेसरी योग में मनेगी हरियाली अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राशि अनुसार पौधरोपण
Hariyali Amavasya 2026: 12 अगस्त को पुष्य नक्षत्र और गजकेसरी योग में मनेगी हरियाली अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राशि अनुसार पौधरोपण
12 अगस्त की रात 100 टूटते तारे, लेकिन मानसून बनेगा दीवार! जानें दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में दिखेगी या नहीं ‘तारों की बारिश’
Perseid Meteor Shower 2026: भारत में कब और कहां दिखेंगे टूटते तारे?
Kal Ka Rashifal 12 August 2026: कल बुधवार को मकर, कुंभ सहित 6 राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, हरियाली अमावस्या ला रही अनेक खुशियां
कल बुधवार को मकर, कुंभ सहित 6 राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, हरियाली अमावस्या ला रही अनेक खुशियां

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget