एक्सप्लोरर

Sun Transit 2021 : मीन राशि वालों को बिना प्लान के काम करना हो सकता है घातक, आस्तिन के सांपों से रहना होगा सतर्क

Sun Transit 2021 : मीन राशि वालों के लिए सूर्य का यह मूवमेंट खासतौर से करियर के लिहाज से फलदायी हो सकता है. जॉब में बदवाल या नई नौकरी की तलाश हो तो अब ये तलाश ख़त्म हो सकती है.

Sun Transit 2021 : सूर्य देव 16 दिसंबर को बृहस्पति की राशि धनु में पधारेंगे. ग्रह राज सूर्य यहां पर 14 जनवरी 2022 तक रहेंगे. इसके बाद वह मकर में प्रवेश करेंगे और उनके प्रवेश करते ही मनाई जाएगी मकर संक्रांति. ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन मीन राशि वालों के लिए किस तरीके का परिणाम लेकर आएगा किन-किन बातों में उन्हें सचेत रहना है इसको विस्तार से समझते हैं -

मीन राशि वालों के लिए सूर्य का यह परिवर्तन अप्रत्याशित रूप से फल देने वाला होगा. बिना किसी प्लान के अचानक लाभ या हानि हो सकती है. प्रतिदिन किसी न किसी समय मन उदास होगा, जहां आपको उसको संभालना पड़ेगा इसलिए ध्यान रखना है कि नकारात्मक विचार अपने भीतर प्रवेश न करने दे. जो लोग अपने जीवन में नया परिवर्तन करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय निर्णायक साबित होगा. 

सूर्य का यह मूवमेंट खासतौर से करियर के लिहाज से फलदायी हो सकता है. जॉब में बदवाल या नई नौकरी की तलाश हो तो अब ये तलाश ख़त्म हो सकती है. आपको अपनी मनचाही जगह पर काम मिल सकता है. जिन लोगों का प्रमोशन काफी दिनों से रुका हुआ था, उनको भी शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है. आस्तीन के सांप और ईर्ष्या करने वाले सहकर्मियों से थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि प्रमोशन की राह में वो बाधा बन सकते हैं. ऑफिस में कोई भी सहकर्मी आपका चाहे जितना खास हो उससे किसी की बुराई नहीं करनी है. आपको अपने सभी सहकर्मियों की तारीफ ही करनी है, अन्यथा सामने वाले की विश्वसनीयता को परखने में चूक सकते हैं.

व्यापारी वर्ग के लिए अनावश्यक लोन लेने से बचने का समय है साथ ही किसी भी प्रकार के टैक्स का बकाया होना भी ठीक नहीं है. सरकार की तरफ से किसी भी प्रकार की पेनाल्टी का सामना करना पड़ सकता है. जो लोग शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको लाभ होगा. वही जो विद्यार्थी शिक्षा क्षेत्र में नौकरी के लिए प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उनको भी एक माह के भीतर शुभ समाचार प्राप्त होने की प्रबल संभावनाएं दिखाई दे रही हैं. कृषि से संबंधित लोगों के लिए यह परिवर्तन भविष्य को लेकर एक नई दिशा में अग्रसर होने का विचार उत्पन्न कर सकता है. जो लोग आयात निर्यात से संबंधित ज्ञानार्जन करना चाहते हैं उनके लिए भी यह समय उपयुक्त है. 

स्वास्थ्य को लेकर कमर दर्द पीठ दर्द या सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. कोई भी कार्य ऐसा न करें, जिसमें जोखिम हो अन्यथा शारीरिक कष्ट मिल सकता है. मीन राशि वालों के लिए सूर्य का यह प्रवेश विवाह संबंधित शुभ समाचार प्रदान कर सकता है. बुध के साथ सूर्य का आना बुधादित्य योग भी बनाता है जिसके कारण मीन राशि वालों को दांपत्य जीवन से संबंधित लाभ हो सकता है. पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन आपको पिता को कतई नाराज नहीं करना चाहिए, ऐसे में उनसे बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम ज़रूर बरतें. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. इसलिए छोटी-छोटी बातों को बड़ा नहीं बनाना चाहिए.

मीन राशि वालों की नए साल में धन से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर, जानें वार्षिक राशिफल

मंत्र की गहराई को जानकर करें मंत्र सिद्धि, सच्चे मन से करें जाप 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: मिनी वृंदावन है अलीगढ़! जानिए 4 रहस्यमयी शिवालय
मिनी वृंदावन है अलीगढ़! जानिए 4 रहस्यमयी शिवालय
16 दिनों में 2 ग्रहण: सत्ता से सीमा तक बढ़ सकती है हलचल, भारत की वर्षकुंडली दे रही बड़े संकट के संकेत
सूर्य ग्रहण के 16 दिन बाद चंद्र ग्रहण, भारत की कुंडली में बन रहा खतरनाक संयोग!
Rakshabandhan 2026: राशि अनुसार चुनें गिफ्ट, बनाएं इको-फ्रेंडली राखी
राशि अनुसार चुनें गिफ्ट, बनाएं इको-फ्रेंडली राखी
Kal Ka Rashifal 4 August: कल मंगलवार को हनुमान जी की कृपा से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा ऑफर!
Kal Ka Rashifal 4 August 2026: कल मंगलवार को हनुमान जी की कृपा से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा ऑफर!

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget