एक्सप्लोरर

Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल

Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि (Meen) के लिए मार्च 2025 का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष से कुंभ का मासिक राशिफल.

Meen Rashifal March 2025: मीन राशि वालों के लिए मार्च 2025 का महीना बहुत अच्छा रहेगा. करियर, व्यापार शिक्षा में तरक्की होगी और जीवन को नई दिशा मिलेगी. आइए विख्यात ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं मीन राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा मार्च का महीना.

मीन राशि मार्च 2025 मासिक राशिफल (Pisces March 2025 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope):-

  • सप्तम भाव के स्वामी बुध आपकी राशि में राहु के साथ जड़त्व दोष बना रहे है उसकी सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से फेस्टिवल सीजन पर गिफ्ट शॉप, मोबाइल फूड ट्रक, मोबाइल, जेम एंड जेली मेकिंग, ट्रेवल एजेंसी, आइसक्रीम पार्लर बिजनेसमैन को प्रतिद्वंदियों के चलते ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी.
  • 2 तृतीय भाव में विराजित गुरु की पाचवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से बिजनेसमैन के लिए स्थिति अनुकूल बनेगी.
  • 13 मार्च तक द्वादश भाव में विराजित सूर्य का सप्तम भाव से षष्डाष्टक दोष रहेगा, जिससे बिजनेसमैन को प्लानिंग अच्छी नहीं लगेगी अथवा उनमें कुछ गलती रह सकती है जिससे वो प्लानिंग कैंसल भी हो सकती हैं.
  • गुरु शुक्र का परिवर्तन योग रहेगा जिससे फुटवियर, पार्टी ऑर्गेनाइजर, वॉल पेपर, कार वॉश एंड रिसेलिंग, पेट फूड स्टोर, इंटीरीयर डिजाइनिंग व्यापारियों की स्थिति में सुधार आएगा फलस्वरूप बिजनेस में लाभ प्राप्त करेंगे.
  • 29 मार्च से शनि आपकी राशि में रहेंगे जिससे बिजनेसमैन के सोचने और प्लान करने की क्षमता को बेहतर करेगी जिसका सीधा असर उनके बिजनेस पर पड़ेगा.

नौकरी-पेशा (Job-Career Horoscope):-

  • षष्ठ भाव के स्वामी सूर्य 13 मार्च तक द्वादश भाव में शनि के साथ रहते सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से कुछ समय अच्छे तो वहीं कुछ समय खराब परिणाम देगा.
  • दशम भाव के स्वामी गुरु तृतीय भाव में रहते दशम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे जॉब को लेकर कुछ असंतोष मन मस्तिष्क में रह सकता है.
  • आपकी राशि में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे यह महीना नौकरी पेशा वालों के लिए बेहतर रहेगा.
  • चतुर्थ भाव में विराजित मंगल की सातवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से फेस्टिवल सीजन पर एम्पलॉय के इंसेंटिव में वृद्धि हो सकती है.
  • 14 मार्च से आपकी राशि में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा जिससे आप नौकरी को लेकर संतुष्ट रह सकते हैं या काफी हद तक बेहतर अनुभूति कर सकते हैं.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope):-

  • आपकी राशि में शुक्र उच्च के होकर मालव्य योग बनाएंगे जिससे आपको कुछ सहयोग देता रहेगा, लव लाइफ में किसी भी तरीके की लापरवाही करना आपके लिए उचित नहीं रहेगी.
  • तृतीय भाव में विराजित गुरु की पाचवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से नए वाहन का आगमन हो सकता है, जो आपके लिए समझदारी का काम होगा.
  • 14 मार्च से आपकी राशि में सूर्य- राहु का ग्रहण दोष रहेगा जिससे वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां बीच-बीच में देखने को मिल सकती है.
  • चतुर्थ भाव में विराजित मंगल की चौथी दृष्टि सप्तम भाव पर होने से विवादित भूमि इत्यादि खरीदने या लालच में आकर पूंजी फंसा सकते हैं.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope):-

  • तृतीय भाव में विराजित गुरु का पंचम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे नेवीस आर्मी, एयर फोर्स, SSC, NDA, CDS, IBPS PO, Clerk, SBI PO प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों की परफोर्मेंस में सुधार आएगा जो उनके लिए आगे के रास्ते खोलेगा.
  •  28 मार्च तक द्वादश भाव में विराजित शनि का पंचम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे खिलाड़ियों को स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखना जरूरी रहेगा.
  • आपकी राशि में विराजित राहु की पाचवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से विदेश में MBBS और MS की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ेगा.
  • गुरु–शुक्र का परिवर्तन योग रहने से मनोविज्ञान,बी.एड, M.ed, PGDCA, BSTC, CA, CS, HR, MBA, MCOM, MSC विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope):-

  • महीने के शुरुआत से 13 मार्च सूर्य द्वादश भाव में शनि के साथ रहते सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से आपको पेट से जुड़ी कुछ परेशानियां सामने आ सकती है.
  • आपकी राशि में बुध-राहु का जड़त्व दोष रहने से संतान की सेहत आपको तनाव दे सकती है.
  • 14 मार्च के बाद प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों की यात्रा हो सकती है.
  •  सेहत को लेकर छोटी परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा.

मीन राशि वालों के लिए उपाय (Meen Rashi 2025 Upay)

13 मार्च होली पर 50 ग्राम जीरा और 50 ग्राम नमक की आहूति होलिका में दें. अगले दिन एक पीले कपड़े में होलिका दहन की 7 चुटकी राख, 7 तांबे के सिक्के और 11 कौड़ी बांधकर घर के मंदिर रख दें. इससे धन लाभ होता है और तरक्की मिलेगी.
30 मार्च चैत्र नवरात्रा पर माँ दुर्गा को लाल पुष्प और नैवेद्य में गुड़, लाल रंग की मिठाई चढ़ाये. नौ दिनों तक सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः। मनुष्यों मत्प्रसादेन भविष्यति न संशय। मंत्र का लाल चंदन की माला से 108 बार मंत्र जाप करें.

ये भी पढ़ें: Aquarius Monthly Horoscope March 2025: कुंभ राशि वाले व्यापारी सुझबूझ के साथ करें बिजनेस, पढ़ें मार्च मासिक राशिफल

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hariyali Amavasya 2026: 12 अगस्त को पुष्य नक्षत्र और गजकेसरी योग में मनेगी हरियाली अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राशि अनुसार पौधरोपण
Hariyali Amavasya 2026: 12 अगस्त को पुष्य नक्षत्र और गजकेसरी योग में मनेगी हरियाली अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राशि अनुसार पौधरोपण
12 अगस्त की रात 100 टूटते तारे, लेकिन मानसून बनेगा दीवार! जानें दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में दिखेगी या नहीं ‘तारों की बारिश’
Perseid Meteor Shower 2026: भारत में कब और कहां दिखेंगे टूटते तारे?
Kal Ka Rashifal 12 August 2026: कल बुधवार को मकर, कुंभ सहित 6 राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, हरियाली अमावस्या ला रही अनेक खुशियां
कल बुधवार को मकर, कुंभ सहित 6 राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, हरियाली अमावस्या ला रही अनेक खुशियां
मोबाइल पर लाइव सूर्य ग्रहण देखा तो क्या लगेगा दोष? 12 अगस्त से पहले जान लें शास्त्र का नियम
मोबाइल पर लाइव सूर्य ग्रहण देखा तो क्या लगेगा दोष? 12 अगस्त से पहले जान लें शास्त्र का नियम

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget