एक्सप्लोरर

Parshuram Jayanti 2023: भगवान परशुराम ने अपनी ही मां को क्यों मारा? जानें यह पौराणिक कथा

Parshuram Kayanti Katha: 22 अप्रैल को परशुराम जयंती मनाई जाएगी. परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं. पिता के कहने पर उन्होंने अपनी मां का वध किया था. जानते हैं इस कथा के बारे में.

Parshuram Jayanti: हर साल अक्षय तृतीया के दिन परशुराम जयंती मनाई जाती है. इस बार परशुराम जयंती कल यानी 22 अप्रैल को मनाई जाएगी. अक्षय तृतीया के दिन मां रेणुका के गर्भ से श्री परशुराम अवतरित हुए थे. भगवान परशुराम चिरंजीवी हैं इसलिए इस दिन को चिरंजीवी तिथि के नाम से भी जाना जाता है. परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं. 

उनके पिता का नाम जमदग्नि और माता का नाम रेणुका था. कई ऐसी पौराणिक कथाएं हैं जिनसे भगवान परशुराम के अत्यंत क्रोध्रित स्वभाव का पता चलता है. भगवान परशुराम के क्रोध से देवी-देवता थर-थर कांपते थे. पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार परशुराम ने क्रोध में आकर भगवान गणेश का दांत तोड़ दिया था. वहीं पिता के कहने पर उन्होंने अपनी मां का वध भी कर दिया था. आइए जानते हैं कि आखिर भगवान परशुराम ने अपनी ही मां को क्यों मारा.

भगवान परशुराम ने क्यों किया अपनी मां का वध?

भगवान परशुराम पराक्रम के प्रतीक माने जाते हैं. वह अपने माता-पिता के परम भक्त थे. पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार परशुराम की माता रेणुका जल लेने नदी पर गईं. वहां उन्होंने गंधर्वराज चित्ररथ को जल में अप्सराओं के साथ देखा और कुछ देर वहीं ठहर गईं. उस समय माता रेणुका के मन में विकार उत्पन्न हो गया था. अचानक उन्हें याद आया की उनके पति के हवन का समय हो रहा है और वो तुरंत जल लेकर घर पहुंचीं.

जमदग्नि ऋषि ने अपने तपोबल से अपनी पत्नी का मानसिक व्यभिचार जान लिया. उन्होंने परशुराम से बड़े अपने तीन पुत्रों को आज्ञा दी कि वो अपनी माता का वध कर दें लेकिन किसी ने भी इसे पाप समझ कर नहीं किया. अंत में ऋषि ने परशुराम को अपनी माता का वध करने की आज्ञा दी. साथ ही उन्होंने कहा कि अपने भाइयों का भी वध कर दो क्योंकि इन्होंने मेरी आज्ञा का पालन नहीं किया. परशुराम ने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए अपनी माता और भाईयों का वध कर दिया.

पुत्र की पितृभक्ति देख जमदग्नि ऋषि प्रसन्न हुए और उन्होंने परशुराम से वर मांगने को कहा. परशुराम अपने पिता का तपोबल जानते थे. उन्होंने अपने पिता से अपनी मां और भाईयों को पुनर्जीवित करने का वरदान मांगा. उन्होंने पिता से मांगा की उनकी मां और भाई ऐसे जीवित हों जैसे की निद्रा से जागे हों और उन्हें इस बात का स्मरण न रहे कि मैंने उन्हें मारा था. जमदग्नि ऋषि के तपोबल से ऐसा ही हुआ. पुत्र की तीव्र बुद्धि को देख ऋषि ने उन्हें ख्याति और अस्त्र-शस्त्र में निपुणता का भी वरदान दिया.

ये भी पढ़ें

मेष राशि में गुरु के आने से इन 5 राशियों की बढ़ेगी परेशानी, रहना होगा सावधान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
CJP Protest: दीपके जेल में, फिर भी CP में जुटी भीड़, क्या 18 अक्टूबर से शनि लेगा आंदोलन की असली परीक्षा?
CJP Protest: दीपके की गिरफ्तारी से दबेगा आंदोलन या बढ़ेगा समर्थन? कुंडली में शनि के संकेत
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget